सीजी भास्कर, 27 नवम्बर । छत्तीसगढ़ के मुंगेली में पत्नी की हत्या के मामले में सत्र न्यायालय ने पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। खाना देर से बनाने की बात पर हुए विवाद के बाद आरोपी ने पत्नी पर हमला किया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। (Mungeli Wife Murder Case)
यह भी पढ़ें : Raigarh Wife Murder Case : रायगढ़ में पति ने पत्नी की हत्या की, घरेलू विवाद के बाद आरोपी गिरफ्तार

खाना देर से बनाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ था विवाद : Mungeli Wife Murder Case
मामला ग्राम औरापानी का है। अभियोजन के मुताबिक, तितरु बैगा का पत्नी जुगरी बाई बैगा से खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान उसने चूल्हे से जलती लकड़ी निकालकर पत्नी पर हमला कर दिया। घटना के बाद मृतका के बेटे ने पुलिस को सूचना दी थी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार किया। वह 25 जनवरी 2025 से जेल में बंद था।
यह भी पढ़ें : Korba Wife Murder Case : घर बनाने को लेकर विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने सीमेंट के डंबल से सिर पर किया हमला
मुंगेली सत्र न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 15 गवाह पेश किए। वहीं, FSL रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों से मामले में आरोपी की भूमिका साबित हुई। इसके आधार पर मुंगेली सत्र न्यायालय ने उसे दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई।
यह भी पढ़ें : Dantewada Murder Case : अफेयर के शक में दूसरी पत्नी की हत्या, पूर्व सरपंच गिरफ्तार
ख़बरें और भी हैं :Wife Murder Raigarh : पालक की सब्जी पर विवाद, पत्नी की हत्या; शव जलाकर हड्डियां आंगन में दफनाईं


