सीजी भास्कर, भिलाई/दुर्ग डेस्क 28 नवंबर 2026। बाजार दर से कम कीमत पर सोलर पैनल उपलब्ध कराने और इंस्टॉलेशन का झांसा देकर कारोबारी से 34 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी (Bhilai Solar Panel Fraud Arrest) करने वाले मुख्य आरोपी को स्मृति नगर चौकी पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी को प्रोडक्शन वारंट और ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लेकर आई है, जहां न्यायालय से पुलिस रिमांड लेकर उससे पूछताछ (Smriti Nagar Police Remand Investigation) की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Durg Police Illegal Liquor Crackdown : अवैध शराब तस्करी पर दुर्ग पुलिस का बड़ा प्रहार! 6 थानों में 9 तस्कर गिरफ्तार
ट्रांसफर कराए थे 34 लाख रुपये
पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी नवीन कुमार ने 5 सितंबर 2026 को चौकी स्मृतिनगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 24 जून 2026 को स्नेहा और कंपनी मैनेजर कमलेश पाटिल नामक व्यक्तियों ने फोन पर संपर्क कर खुद को मुंबई की ‘सनरुट एनर्जी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड’ का प्रतिनिधि बताया और कम दाम में सोलर पैनल व इंस्टॉलेशन का लालच दिया। झांसे में आकर प्रार्थी ने बैंक ऑफ बड़ौदा (नंदनी रोड, भिलाई) और कोटक महिंद्रा बैंक (सुपेला) के खातों से IMPS व RTGS के माध्यम से कुल 34 लाख रुपये कंपनी के मुंबई स्थित ए.यू. स्मॉल फाइनेंस बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। ठगी का एहसास होने पर थाना सुपेला अंतर्गत चौकी स्मृतिनगर में बीएनएस की धारा 318(4) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें : Bhilai Nagar Nigam General Body Meeting : भिलाई निगम की आखिरी सामान्य सभा में भारी बवाल!
ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया दुर्ग
जांच के दौरान साइबर सेल और बैंकों से मिले तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान विवेक मिश्रा (27 वर्ष), निवासी पालघर (महाराष्ट्र) के रूप में हुई। पड़ताल में सामने आया कि आरोपी मुंबई के बांगुर नगर थाने के एक अन्य धोखाधड़ी मामले में पहले से ही मुंबई सेंट्रल जेल में बंद था। इसके बाद चौकी स्मृतिनगर पुलिस ने दुर्ग न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर मुंबई पुलिस व जेल प्रशासन के समन्वय से आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाया।
यह भी पढ़ें : Surguja Elephant Calf Rescue : गड्ढे में फंसा हाथी का नन्हा शावक, 3 घंटे तक डटा रहा झुंड, फिर सुरक्षित निकाला
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
आरोपी से पुलिस रिमांड के दौरान ठगी की रकम के लेनदेन और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी गहन जांच जारी है।



