सीजी भास्कर, 28 नवंबर। परिसीमन बिल को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच टकराव बढ़ता नजर (Delimitation Bill) आ रहा है। शनिवार को सोनिया गांधी के आवास पर हुई INDIA ब्लॉक की बैठक में विपक्षी दलों ने बिल का विरोध करने का फैसला किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने परिसीमन को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए सरकार पर सत्ता केंद्रित करने का आरोप लगाया।

एससी-एसटी सीटों पर स्पष्ट प्रावधान की मांग Delimitation Bill
बैठक के बाद खड़गे ने कहा कि नए परिसीमन में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की सीटें बढ़ाने का स्पष्ट प्रावधान होना चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए। खड़गे ने आरोप लगाया कि असम और जम्मू-कश्मीर में पहले हुए परिसीमन के दौरान गड़बड़ियां सामने आई थीं।
यह भी पढ़ें : Mahadev Betting Case : महादेव सट्टा केस में वकील हिमांशु की आज पेशी, 15 करोड़ लेने के आरोप में ईडी मांग सकती है रिमांड
बैठक में 10 से अधिक दलों के नेता शामिल
सोनिया गांधी के आवास पर हुई बैठक में कांग्रेस, शिवसेना समेत 10 से अधिक विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहे। बैठक के बाद राहुल गांधी शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
यह भी पढ़ें : CM Vishnu Deo Sai Delimitation Statement : ‘परिसीमन चोरी-छिपे उठाया गया कदम नहीं, संवैधानिक प्रक्रिया है’ : विष्णु देव साय
केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने किया बिल का समर्थन
वहीं, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बिल का समर्थन करते हुए कहा कि इसमें महिलाओं, राज्यों और सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस पहल का विरोध करने वालों को देश माफ नहीं करेगा। कांग्रेस और शिवसेना ने अपने सांसदों को विशेष सत्र में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है।
खबरें और भी हैं : Urkura Primary School : रायपुर के उरकुरा प्राथमिक स्कूल का भवन जर्जर, छत से गिर रहा मलबा; बच्चों की सुरक्षा पर खतरा


