सीजी भास्कर, 28 नवम्बर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक महिला ने अपने पति और निजी अस्पताल की डॉक्टर पर बिना सहमति गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, वह तीन महीने की गर्भवती थी। मामले में जिला न्यायालय ने आरोपी डॉक्टर उज्वला कराड़े की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। (Doctor Anticipatory Bail Rejected)
महिला की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने पति सुयश अग्रवाल और जेपी हॉस्पिटल की संचालक डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज की है। शिकायत के अनुसार, 13 नवंबर को पति गर्भावस्था की जांच कराने के बहाने महिला को अस्पताल ले गया था। महिला का आरोप है कि वहां उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिया गया और उसकी सहमति के बिना गर्भपात कर दिया गया।

पति और डॉक्टर पर मिलीभगत का आरोप : Doctor Anticipatory Bail Rejected
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पति तलाक की प्रक्रिया को लेकर चिंतित था और इसी वजह से उसने डॉक्टर के साथ मिलकर यह कदम उठाया। हालांकि, ये सभी आरोप हैं और मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें : Rape victims have the right to decide on their pregnancy : हाईकोर्ट ने दी अबॉर्शन की अनुमति
पुलिस जुटा रही साक्ष्य : Doctor Anticipatory Bail Rejected
डॉक्टर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब उनके हाईकोर्ट जाने की तैयारी की बात सामने आई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई और गिरफ्तारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें : अब भी राहत से दूर यौन शोषण पीड़िताएं! दिल्ली हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ‘व्यवस्था में बदलाव जरूरी’
ख़बरें और भी हैं : 2 बार मिसकैरेज, फिर एक साथ 4 बच्चों का जन्म,VIDEO:7वें महीने में जन्में 3 बेटी और 1 बेटा; धमतरी में पहली बार ऐसा हुआ


