CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » SEBI Pre IPO Exchange Proposal : IPO से पहले शेयरों की खरीद-बिक्री के लिए बनेगा अलग एक्सचेंज! सेबी कर रहा नई व्यवस्था पर विचार

SEBI Pre IPO Exchange Proposal : IPO से पहले शेयरों की खरीद-बिक्री के लिए बनेगा अलग एक्सचेंज! सेबी कर रहा नई व्यवस्था पर विचार

By Newsdesk Admin
29/11/2026
Share
SEBI Pre IPO Exchange Proposal
SEBI Pre IPO Exchange Proposal : IPO से पहले शेयरों की खरीद-बिक्री के लिए बनेगा अलग एक्सचेंज! सेबी कर रहा नई व्यवस्था पर विचार
सीजी भास्कर, 29 नवम्बर । भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) कंपनियों के लिए एक अलग प्री-IPO एक्सचेंज शुरू करने की योजना पर विचार कर रहा है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट होने से पहले अपने शेयरों की खरीद-बिक्री कर सकेंगी। इसका उद्देश्य निवेशकों को एक पारदर्शी और रेगुलेटेड व्यवस्था उपलब्ध कराना है। सेबी के चेयरमैन तुहिन कांता पांडे ने एक कार्यक्रम के दौरान इस प्रस्ताव की जानकारी दी। (SEBI Pre IPO Exchange Proposal)
यह भी पढ़ें : Indian Stock Market : दिवाली से पहले शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल, सेंसेक्स 7,782 अंक चढ़ा; निफ्टी ने भी बनाया 35 साल का रिकॉर्ड

ग्रे मार्केट का विकल्प बन सकता है प्री-IPO एक्सचेंज : SEBI Pre IPO Exchange Proposal

फिलहाल IPO से पहले कंपनियों के शेयरों का कारोबार मुख्य रूप से ग्रे मार्केट में होता है। यह एक अनौपचारिक बाजार है, जहां मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों के बाहर शेयरों की खरीद-बिक्री की जाती है। यहां ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के जरिए निवेशक IPO की संभावित मांग और लिस्टिंग पर मिलने वाले रिटर्न का अनुमान लगाते हैं।

हालांकि, ग्रे मार्केट में होने वाले लेन-देन पर कोई औपचारिक रेगुलेटरी निगरानी नहीं होती। ऐसे में निवेशकों को सुरक्षा की गारंटी भी नहीं मिलती। प्रस्तावित प्री-IPO एक्सचेंज इस व्यवस्था का विकल्प बन सकता है। इससे शेयरों के कारोबार में पारदर्शिता बढ़ने और निवेशकों को कंपनियों से जुड़ी व्यवस्थित जानकारी मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : मेहुल चौकसी पर SEBI का बड़ा एक्शन, बैंक अकाउंट से लेकर म्यूचुअल फंड और शेयर तक कुर्क करने का दिया आदेश

SEBI Pre IPO Exchange Proposal
SEBI Pre IPO Exchange Proposal : IPO से पहले शेयरों की खरीद-बिक्री के लिए बनेगा अलग एक्सचेंज! सेबी कर रहा नई व्यवस्था पर विचार

 

Contents
  • ग्रे मार्केट का विकल्प बन सकता है प्री-IPO एक्सचेंज : SEBI Pre IPO Exchange Proposal
  • एक्सचेंज के नियम और ढांचे पर फैसला बाकी
  • भारत में 6,700 से ज्यादा कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड 
  • निवेशकों के लिए नियम आसान बनाने पर जोर : SEBI Pre IPO Exchange Proposal

एक्सचेंज के नियम और ढांचे पर फैसला बाकी

सेबी ने अभी तक प्रस्तावित एक्सचेंज के नियमों, पात्रता शर्तों और इसे लागू करने की समय-सीमा का खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि इसके लिए कंपनियों को जरूरी वित्तीय और कारोबारी जानकारी साझा (SEBI Pre IPO Exchange Proposal)करनी पड़ सकती है। इसके अलावा निवेशकों के हितों की सुरक्षा के लिए भी विशेष प्रावधान किए जा सकते हैं।

इस प्लेटफॉर्म के जरिए उन कंपनियों को फायदा मिल सकता है, जो भविष्य में IPO लाकर शेयर बाजार में सूचीबद्ध होना चाहती हैं। उन्हें सार्वजनिक बाजारमें प्रवेश करने से पहले ही निवेशकों के साथ जुड़ने का एक नियमित माध्यम मिल सकेगा।

 

यह भी पढ़ें : Indian Stock Market : शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 900 अंक उछला; रिलायंस के शेयरों ने बढ़ाया निवेशकों का उत्साह

भारत में 6,700 से ज्यादा कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड 

सेबी का यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है, जब नियामक देश में शेयर बाजार की पहुंच बढ़ाने और अधिक कंपनियों को लिस्टिंग के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दे रहा है। सेबी चेयरमैन के मुताबिक, भारत में 6,700 से ज्यादा कंपनियां शेयर बाजार में सूचीबद्ध हैं। वहीं, वित्त वर्ष 2019 के बाद से यूनिक निवेशकों की संख्या में चार गुना बढ़ोतरी हुई है।

बढ़ती निवेशक भागीदारी को देखते हुए सेबी निवेश प्रक्रिया को आसान बनाने और अनावश्यक नियामकीय शर्तों को कम करने की दिशा में काम कर रहा है।

 

यह भी पढ़ें : Indian Stock Market : शेयर बाजार के लिए अहम रहेगा अगला हफ्ता, कच्चे तेल की कीमत और विदेशी निवेश समेत इन संकेतों पर नजर

निवेशकों के लिए नियम आसान बनाने पर जोर : SEBI Pre IPO Exchange Proposal

सेबी पहले भी निवेशकों के लिए कई प्रक्रियात्मक बदलाव कर चुका है। इनमें कुछ निवेश उत्पादों के लिए न्यूनतम निवेश की सीमा कम करना, रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े निवेश नियमों को सरल बनाना और पोर्टफोलियो मैनेजमेंटसर्विसेज (PMS) के तहत निवेश की शर्तों में राहत देना शामिल है।

सेबी का कहना है कि बाजार को अधिक सुलभ बनाने के साथ निवेशकों के हितों की सुरक्षा भी प्राथमिकता है। ऐसे में प्री-IPO एक्सचेंज की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार में एक महत्वपूर्ण बदलावसाबित हो सकती है।

 

ख़बरें और भी हैं : PM Research Innovation Fund : शोध में निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी ने किया एक लाख करोड़ के कोष का शुभारंभ

Hindu Girl Conversion Gang : ‘लव-जिहाद’ गिरोह का भंडाफोड़…8 गिरफ्तार…वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल
REET Exam: कल होगी 74 केंद्रों पर रीट परीक्षा, 1 घंटे पहले बंद हो जाएगी एंट्री
OMG….इस राष्ट्रीय पार्टी के पदाधिकारी चला रहे थे जाली नोट का रैकेट 🛑 मास्टर माइंड नेता समेत 10 गिरफ्तार, 10 देसी तमंचा, 30 गोलियां और 12 खोखा, सुतली बम भी बरामद
Sambal Yojna : 27,523 श्रमिक परिवारों को आज मिलेगी 600 करोड़ की आर्थिक राहत
Mob Lynching Case : पुलिस ने माना, चोर समझकर भीड़ की पिटाई से हुई युवक की मौत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

SEBI Pre IPO Exchange Proposal
SEBI Pre IPO Exchange Proposal : IPO से पहले शेयरों की खरीद-बिक्री के लिए बनेगा अलग एक्सचेंज! सेबी कर रहा नई व्यवस्था पर विचार

SEBI Pre IPO Exchange Proposal: सेबी का कहना…

Railway Station Inspection
Railway Station Inspection : बिल्हा से दुर्ग तक रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण, रायपुर और दुर्ग के पुनर्विकास कार्यों की भी हुई समीक्षा

Railway Station Inspection : अपर महाप्रबंधक ने भविष्य…

Cold Wave Weather Update
Cold Wave Weather Update : छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, बलरामपुर 8.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा; अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं

Cold Wave Weather Update : मौसम विभाग के…

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar : बिग बॉस 20 में स्काउट और गुल्लू पर भड़के सलमान खान, बोले- ‘कॉन्फिडेंस इतना ज्यादा नहीं होना चाहिए’

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar : खबरों…

Mahadev Betting Case
Mahadev Betting Case : 15 करोड़ लेने के आरोप में हिमांशु शेखर जेल भेजे गए, 10 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत

Mahadev Betting Case : हिमांशु ने पूछताछ के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?