CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ओह माय गॉड….ये तो ट्रेन का ड्राइवर है… रेलवे ट्रैक पर लाश को देख बोल पड़े अफसर, क्या हुआ मर्डर…..❓

ओह माय गॉड….ये तो ट्रेन का ड्राइवर है… रेलवे ट्रैक पर लाश को देख बोल पड़े अफसर, क्या हुआ मर्डर…..❓

By Newsdesk Admin
17/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 मार्च। रेलवे पटरी पर एक लोको पायलट की लाश मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक अधिकारी ने बताया कि हत्या सुसाइड या ये हादसा है..पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

आपको बता दें कि बिहार के मुजफ्फरपुर में एक लोको पायलट की रेलवे ट्रैक पर लाश मिली है। कुढ़नी थाना क्षेत्र के हरिया के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक लोको पायलट का शव पड़ा देखा। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसे पहचानना मुश्किल था। हालांकि मौके पर रेलवे पुलिस पहुंची, पुलिस ने मृतक की पहचान शिवहर जिले के 33 वर्षीय अमरेंद्र कुमार के रूप में की है। वह पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल में लोको पायलट के पद पर कार्यरत थे और काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहते थे।

पुलिस ने शव की तलाशी ली तो उसके पास से एक रेलवे का आई कार्ड बरामद हुआ। इसी से मृतक की पहचान हुई। शुरुआती जांच में पुलिस इसे ट्रेन से गिरकर हुई मौत मान रही है लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा कैसे हुआ। कुढ़नी थाना अध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि शव रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 28 और 30 के बीच मिला. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय हो सकेगा कि यह हादसा था या फिर इसके पीछे कोई गहरी साजिश है।

बताया जाता है कि ग्रामीण पशुओं के लिए चारा लेने निकले थे, इसी दौरान उनकी नजर रेलवे ट्रैक पर पड़े शव पर गई। शव का सिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त था और दोनों हाथ सिर की ओर मुड़े हुए थे। यह दृश्य देखकर ग्रामीण सहम गए। शव देखने के लिए मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही GRP और स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका जताई गई है। रेलवे ट्रैक के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके आलावा मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल्स की भी जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि घटना से पहले उन्होंने किससे बातचीत की थी। पुलिस का कहना है कि परिजन से बातचीत के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

CG दुर्ग से सुलतानपुर-बिलासपुर से यलहंका फेस्टीवल ट्रेन का जानें शेड्यूल
गुम है किसी के प्यार में की पाखी संग प्रोड्यूसर ने गाड़ी में की थी गंदी हरकत, रोते-रोते किया था पापा को फोन
Bank Employees Strike : 5-डे बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मी हड़ताल पर, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
भिलाई इस्पात संयंत्र में अंतर विभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता सेल एथलेटिक्स अकादमी ग्राउंड बोकारो हॉस्टल सेक्टर-4 में 27 को होगी, नियमित और प्रशिक्षु कर्मचारी ले सकेंगे भाग
Collector strict amid heatwave alert : अतिक्रमण हटाने और इलाज की तैयारी के आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

झीरम मामले के फैसले की राहुल गांधी को देंगे जानकारी, शहीद नेताओं के परिजन भी होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता शनिवार सुबह 11:30 बजे…

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट; जगदलपुर में 25 सेमी बारिश

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से कई…

बेमेतरा में ट्रांसफॉर्मर हादसा, पिता-पुत्र समेत तीन किसानों की मौत; पांच दिन इलाज के बाद गई जान

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा गांव में…

HMD Vibe 2 Pro Launch
HMD Vibe 2 Pro Launch : HMD Vibe 2 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्च, दमदार चिपसेट के साथ मिलेगा नया स्मार्टफोन

HMD Vibe 2 Pro Launch :HMD Vibe 2…

Tata Aeris Sedan Launch
Tata Aeris Sedan Launch : Tata Aeris ने ली एंट्री, नई सेडान हुई लॉन्च; Dzire से होगा मुकाबला

Tata Aeris Sedan Launch : नई Aeris की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?