CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहले किया घपला, फिर कॉलेज की चाभियां लेकर फरार हो गई प्रिंसिपल… रद्द करनी पड़ी बच्चों की परीक्षा

पहले किया घपला, फिर कॉलेज की चाभियां लेकर फरार हो गई प्रिंसिपल… रद्द करनी पड़ी बच्चों की परीक्षा

By Newsdesk Admin
27/02/2025
Share

सीजी भास्कर 27 फरवरी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के केपीआरसी कला केंद्र इंटर कॉलेज में वित्तीय अनियमितताओं के चलते प्रिंसिपल ममता कुमारी को उनके पद से हटा दिया गया. जांच में उनके खिलाफ दो लाख रुपये के गबन का मामला प्रमाणित पाया गया था. हालांकि कॉलेज प्रशासन की मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब बर्खास्तगी के बाद ममता कुमारी कॉलेज की महत्वपूर्ण चाबियाँ लेकर फरार हो गई.

ऐसे में वार्षिक परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा, जिससे सैकड़ों छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया.केपीआरसी इंटर कॉलेज की पूर्व प्रिंसिपल ममता कुमारी पर आरोप है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कॉलेज के फंड से दो लाख रुपये का गबन किया. शिक्षा विभाग के सामने मामला आने पर जांच शुरू की गई, जिसमें आरोप सही पाया गया. ऐसे में शिक्षा विभाग ने पहले उन्हें निलंबित किया और बाद में उनकी सेवाएं पूरी तरह समाप्त कर दीं.

1 फरवरी को कॉलेज प्रबंधन समिति ने आधिकारिक रूप से ममता कुमारी को पद से हटा दिया और उनके स्थान पर दीपा शर्मा को नया प्रिंसिपल नियुक्त किया गया.परीक्षाओं को करना पड़ा स्थगितबर्खास्तगी के बाद ममता कुमारी कॉलेज के ऑफिस और अलमारियों की चाबियाँ लेकर गायब हो गईं. इससे कॉलेज प्रशासन के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई क्योंकि परीक्षाओं से संबंधित दस्तावेज और अन्य जरूरी रिकॉर्ड उनके पास ही थे. ऐसे में चाबियाँ न मिलने की वजह से परीक्षाओं को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा. इस मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन और प्रबंधन समिति ने डीएम और एसएसपी से शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

प्रशासन की निष्क्रियता पर भी उठ रहे सवालस्थानीय प्रशासन की इस निष्क्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं. अभी तक न तो ताले तोड़कर कॉलेज का कब्जा लिया गया है और न ही ममता कुमारी के खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही हुई है. वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति का कहना है कि अगर प्रशासन समय रहते हस्तक्षेप करता तो छात्रों की परीक्षाएं प्रभावित नहीं होती. ऐसे में अब तक कोई समाधान न निकलने से छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है.अभिभावकों और छात्रों में चिंता और नाराजगीकॉलेज के छात्रों और उनके अभिभावकों में इस घटना के बाद बेहद गुस्सा है.

परीक्षा की तैयारी कर चुके छात्र-छात्राएँ अब असमंजस में हैं कि उनकी परीक्षाएं कब होंगी. कुछ छात्राओं ने बताया कि वे पूरी तैयारी कर चुकी थीं, लेकिन अब अनिश्चितता के कारण उनका ध्यान पढ़ाई से भटक रहा है. वहीं अभिभावकों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा उनके बच्चों को भुगतना पड़ रहा है. उन्होंने शिक्षा विभाग और प्रशासन से तुरंत समाधान निकालने की मांग की है.

ताले तोड़ने और सख्त कार्रवाई की मांग

विद्यालय प्रबंधन समिति ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द कॉलेज के ताले तुड़वाए, जिससे परीक्षा हो सके. इसके अलावा, उन्होंने यह भी माँग की है कि ममता कुमारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हों. स्थानीय लोग भी इस मामले में प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

Cyber Fraud : साइबर ठगी में म्यूल बैंक खातों के नेटवर्क पर दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 आरोपी गिरफ्तार
Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में युवाओं, व्यापारियों और उद्योगों के हित में लिए गए अहम फैसले
कोलकाता: आरजी कर कांड के बाद अब लॉ कॉलेज में दरिंदगी, छात्रा से गैंगरेप, 3 अरेस्ट
Goa Nightclub Fire Accident : नाइट क्लब फायर एक्सीडेंट में थाईलैंड से हिरासत में लिए गए लूथरा ब्रदर्स
बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाने गई टीम पर भीड़ का धारदार हथियार से हमला 🛑 तितर बितर करने पुलिस ने की फायरिंग, पुलिस पर भी हमला, गोली से दो की मौत, 50 से अधिक लोग घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Gang Rape Case Verdict
Raigarh Gang Rape Case Verdict : रायगढ़ गैंगरेप मामले में 6 आरोपियों को सजा, 2 को उम्रकैद और 4 को 20-20 साल का कारावास

Raigarh Gang Rape Case Verdict :मामले में दो…

BSP Scrap Theft CBI Probe
BSP Scrap Theft CBI Probe : BSP में 114 करोड़ की लोहा चोरी का मामला गरमाया, CBI जांच को सरकार की मंजूरी

BSP Scrap Theft CBI Probe : CBI जांच…

Bilaspur Viral Knife Video
Bilaspur Viral Knife Video : चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, सड़क पर शराब पीने का वीडियो भी सामने आया

Bilaspur Viral Knife Video : पुलिस के अनुसार…

Bilaspur Loan Dispute Attack
Bilaspur Loan Dispute Attack : ₹6 हजार की उधारी पर ₹18 हजार ब्याज का विवाद, दंपती पर गला काटने के आरोप

Bilaspur Loan Dispute Attack : पुलिस के मुताबिक…

Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की
Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की

भिलाई नगर, 29 सितंबर। नगर पालिक निगम भिलाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?