CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गाली से भड़का ITBP जवान: पहले माथे पर मारी गोली, फिर 15 सीने में उतारी…

गाली से भड़का ITBP जवान: पहले माथे पर मारी गोली, फिर 15 सीने में उतारी…

By Newsdesk Admin
17/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 मार्च |

रायपुर के मुड़ीपार स्थित ITBP 38वीं बटालियन (भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल) कैंप में एक कॉन्स्टेबल ने इंसास राइफल से ASI की गोली मारकर हत्या कर दी। कॉन्स्टेबल ने ASI के माथे पर पहली गोली और सीने पर 15 गोलियां उतारी, जबकि 2 गोलियां इधर-उधर चलाईं।

वारदात सुबह 9 बजे की है। मॉर्निंग परेड के दौरान ASI देवेंद्र सिंह दहिया के डांटने से गुस्से में आकर आरक्षक सरोज कुमार ने फायरिंग की है। वारदात की जानकारी मिलने पर खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। ITBP की 38वीं बटालियन के उच्च अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

दोनों ITBP बटालियन में ही रहते थे

आरोपी कॉन्स्टेबल सरोज कुमार (32) बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला है। वहीं मृतक ASI देवेंद्र सिंह दहिया (56) हरियाणा के रहने वाले थे। दोनों रायपुर के ITBP 38Bवीं बटालियन के कॉलोनी में ही रहते थे। आरोपी आरक्षक सरोज कुमार के 5 और 3 साल के दो बेटे हैं। आरोपी परिवार के साथ ही रहता था.

3 दिन पहले भी हुआ था विवाद

नाम न बताने की शर्त पर ITBP में मौजूद जवानों ने बताया कि 3 दिन पहले भी कॉन्स्टेबल सरोज कुमार को ASI देवेंद्र सिंह दहिया ने उनके टर्न आउट (वर्दी) को लेकर डांटा था। सोमवार सुबह भी देवेंद्र सिंह ने कांस्टेबल को इसी बात पर डांटा तो वह न सिर्फ गुस्से में था, बल्कि डरा हुआ भी था।

परेड के बाद वह बटालियन के अंदर अपने घर पहुंचा। घर पर अपनी पत्नी से भी बात नहीं की। नाश्ता करने के बाद इंसास राइफल लेकर घर से निकला। घर से कुछ दूरी पर कॉन्स्टेबल सरोज कुमार ने ASI दहिया को देखा। एएसआई को लगा कि कॉन्स्टेबल सुबह की अपनी गलती की माफी मांगने उनके पास आया है।

दोबारा अपशब्द सुनकर भड़का कॉन्स्टेबल

इस दौरान यह देखकर ASI दहिया ने दोबारा उसे अपशब्द बोल दिया। ASI दहिया की गालियां सुनकर कॉन्स्टेबल ने पहली गोली माथे पर मारी। गोली लगते ही ASI दहिया ढेर हो गया। उसके बाद नाराज कॉन्स्टेबल ने सीने और पीठ की तरफ 17 राउंड फायरिंग की।

जानकारी देने से बचते रहे ITBP के अफसर

कैंप के अंदर वारदात के बाद अफसरों ने मेन गेट को सील कर दिया था। कैंप के अंदर ITBP के अफसरों के अलावा केवल पुलिस को ही एंट्री दी गई। ITBP के अफसर वारदात की जानकारी देने से बचते दिखे। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक पुलिस ने जांच की। उसके बाद कॉन्स्टेबल सरोज कुमार को कस्टडी में लिया।

कैंप परिसर से जवान को कस्टडी में लेने के दौरान पुलिस अधिकारियों और ITBP के अफसरों के बीच दस्तावेज को लेकर कहासुनी भी हुई। पुलिस अधिकारियों ने मामले में हस्तक्षेप किया। उसके बाद जवान को कस्टडी में लेकर खरोरा पुलिस के अफसर रवाना हुए। साथ ही ASI की डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Ganja worth Rs 1.14 crore seized : सब्जी कैरेट की आड़ में हो रही थी तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार
GPM में पहली बार ‘Little Champs’ Singing Competition, 16 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन
माना एयरपोर्ट हेलीकॉप्टर क्रैश मामले में 3 साल बाद बड़ी कार्रवाई…
Train Update News 🛑 चार प्रमुख ट्रेन का स्टापेज और गरीब रथ का विस्तार दुर्ग तक करने विधायक रिकेश सेन ने लिखा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र
हमने पटना और बेंगलुरु नेवी पोर्ट तबाह कर दिए, पाकिस्तानियों के दावों पर रिएक्शन वायरल…!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather changes in Bastar : कई इलाकों में बारिश के आसार

Weather changes in Bastar

Uproar over not paying more than Rs 200 for petrol : पंप पर ग्राहक और संचालक में मारपीट

Uproar over not paying more than Rs 200…

Used to watch cricket match 7 seconds ago : रायगढ़ पुलिस ने गोवा से 6 सट्टेबाज पकड़े

Used to watch cricket match 7 seconds ago

Compassionate Appointment
​Compassionate Appointment : अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, “रिक्त पद नहीं” कहकर आश्रित परिवार को राहत से वंचित नहीं किया जा सकता

सीजी भास्कर, 16 मई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा…

Female lawyer brutally murdered : शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी पर कत्ल का आरोप

Female lawyer brutally murdered

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

05/04/2026
Vedanta Industrial Accident Inquiry
छत्तीसगढ़

Vedanta Industrial Accident Inquiry : वेदांता प्लांट हादसे में 17 मौतें, कांग्रेस बोली- ‘हादसा नहीं हत्या’!

15/04/2026
छत्तीसगढ़

Tenant Information : सभी मकान मालिकों के लिए अनिवार्य हुआ किराएदारों की पुलिस में जानकारी देना — सुरक्षा के लिए कलेक्टर ने कड़ा निर्देश जारी…

01/06/2025
छत्तीसगढ़

Raipur Skywalk Project : 77 करोड़ का स्काई वॉक भगवान भरोसे, बिना निगरानी घटिया निर्माण से बड़ा खतरा

23/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?