CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sai Sudharsan : 7 मैच 444 रन, 4 फिफ्टी और एक शतक… 8.5 करोड़ वाला खिलाड़ी बना रन मशीन

Sai Sudharsan : 7 मैच 444 रन, 4 फिफ्टी और एक शतक… 8.5 करोड़ वाला खिलाड़ी बना रन मशीन

By Newsdesk Admin
03/04/2025
Share
Sai Sudharsan
Sai Sudharsan

सीजी भास्कर, 03 अप्रैल : आईपीएल 2025 के 14वें मैच में गुजरात टाइटन्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 8 विकेट से हराया। इस मैच के सितारे साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) और जोश बटलर रहे। जोश बटलर ने नाबाद 73 रन बनाए, जबकि साई सुदर्शन ने 49 रन की पारी खेलकर गुजरात का आधार तैयार किया। साई सुदर्शन आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

अगर हम साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) की पिछले सात आईपीएल पारियों पर नजर डालें, तो उन्होंने इनमें एक शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं, जबकि एक बार वह अर्धशतक से चूक गए। केवल एक बार ऐसा हुआ है जब साई 10 से कम रन पर आउट हुए। इन सात पारियों में उन्होंने कुल 444 रन बनाए हैं। इस प्रकार, साई ने 8.5 करोड़ की कीमत में आईपीएल में ऐसा प्रदर्शन किया है, जो बड़े क्रिकेट सितारों के लिए भी आसान नहीं रहा है।

यहां देखें पिछली 7 पारियां (Sai Sudharsan)

65(39)
84*(49)
6(14)
103(51)
74(41)
63(41)
49(36)

इस सीजन दूसरे नंबर पर साई सुदर्शन

इस सीजन के आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में साई सुदर्शन दूसरे स्थान पर हैं, जबकि पहले स्थान पर लखनऊ के निकोलस पूरन हैं, जिन्होंने तीन मैचों में 189 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। साई सुदर्शन ने भी तीन मैचों में 186 रन बनाए हैं, जबकि तीसरे स्थान पर जोश बटलर हैं, जिन्होंने 166 रन बनाए हैं।

गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने इसे 17.5 ओवर में हासिल कर लिया। आरसीबी ने बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरने का फैसला किया था।

ऐसे रही आरसीबी की बल्लेबाजी

आरसीबी की बल्लेबाजी की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर में ही उन्हें विराट कोहली के रूप में पहला झटका लगा, जो केवल 7 रन बनाकर अरशद खान का शिकार बने। इसके बाद, तीसरे ओवर में देवदत्त पडिक्कल को सिराज ने बोल्ड किया। फिर, 5वें ओवर में फिल सॉल्ट, जो खतरनाक नजर आ रहे थे, को सिराज ने आउट किया। 7वें ओवर में कप्तान रजत पाटीदार भी ईशांत के हाथों आउट हो गए।

इसके बाद, जितेश शर्मा ने मोर्चा संभाला और 33 रनों की पारी खेली, लेकिन वह 13वें ओवर में आउट हो गए। इसके बाद, लिविंगस्टन ने तूफानी पारी खेलते हुए अर्धशतक बनाया, जबकि टिम डेविड ने भी शानदार बल्लेबाजी की। इनकी मदद से आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 170 रन बनाए।

ऐसी रही गुजरात की बल्लेबाजी (Sai Sudharsan)

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत बेहद शानदार रही। गिल और साई सुदर्शन ने एक मजबूत आधार प्रदान किया। हालांकि, गिल 14 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद, साई सुदर्शन और जोश बटलर ने पारी को संभाला। साई सुदर्शन ने 49 रन बनाकर पवेलियन लौटे, लेकिन उन्होंने गुजरात के लिए खेल का रुख बदल दिया। इसके बाद, बटलर ने शानदार फिफ्टी बनाई और 73 रन की नाबाद पारी खेली। 18वें ओवर में ही गुजरात ने यह मैच जीत लिया।

1️⃣6️⃣ runs coming of the 1️⃣2️⃣th over 📊

Sai Sudharsan goes back for an impressive 49(36) 👏👏

Updates ▶ https://t.co/teSEWkXnMj #TATAIPL | #RCBvGT | @gujarat_titans pic.twitter.com/g3EFOF31ki

— IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2025
KKR Vs SRH : खराब प्रदर्शन के बाद जीत के साथ सीजन समाप्त करने आज भिड़ेगी केकेआर-एसआरएच
IPL 2025 : प्लेऑफ में अपनी दावेदारी मजबूत करने चेपॉक के मैदान में भिड़ेंगे दो Kings
Commonwealth Games 2026 : दिलीप गावित का गोल्डन रिकॉर्ड, मुरली का सिल्वर जंप, भारत की मेडल रेस हुई तेज
Punjab Kings IPL Record : पंजाब किंग्स का कमाल, आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाली बनी पहली टीम
Krishnappa Gautam Retirement : आईपीएल से पहले इस स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Film Hub : छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
Chhattisgarh Film Hub : छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

प्रदेश को फिल्म हब (Chhattisgarh Film Hub) के…

Bribe Case : राजनांदगांव में प्रधान आरक्षक 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
Bribe Case : राजनांदगांव में प्रधान आरक्षक 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाने में पदस्थ प्रधान…

Helmet Bank : प्रदेश में यहां शुरू हुआ हेलमेट बैंक, 1000 हेलमेट उपलब्ध; जरूरतमंदों को मिलेगी सुविधा
Helmet Bank : प्रदेश में यहां शुरू हुआ हेलमेट बैंक, 1000 हेलमेट उपलब्ध; जरूरतमंदों को मिलेगी सुविधा

जशपुर पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

Gambling Raid : भिलाई में जुआ खेलते 18 गिरफ्तार, 17,950 रुपये जब्त
Gambling Raid : भिलाई में जुआ खेलते 18 गिरफ्तार, 17,950 रुपये जब्त

सार्वजनिक स्थानों पर रुपये-पैसों की बाजी लगाकर जुआ…

llegal Sonography : अवैध सोनोग्राफी की शिकायत पर बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर सीलबंद
llegal Sonography : अवैध सोनोग्राफी की शिकायत पर बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर सीलबंद

सेंटर में अवैध सोनोग्राफी (Illegal Sonography) संचालन किए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?