CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Green Village Gabod : हर घर जल योजना से ‘ग्रीन गांव’ गबोद की बदली तस्वीर

Green Village Gabod : हर घर जल योजना से ‘ग्रीन गांव’ गबोद की बदली तस्वीर

By Newsdesk Admin
17/04/2025
Share
Green Village Gabod
Green Village Gabod

सीजी भास्कर, 17 अप्रैल। हर घर जल योजना के तहत् महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखण्ड का ग्राम गबोद (Green Village Gabod) में तस्वीर बदल गई है।

उल्लेखनीय है कि ग्राम गबोद हरियाली और स्वच्छता के लिए “ग्रीन गाँव” के नाम से प्रसिद्ध है। जल जीवन मिशन के द्वारा हर घर नल हर घर जल योजना से हुए सफलता पूर्वक कार्यों के कारण अब गबोद एक और बड़ी उपलब्धि के साथ नई पहचान बना रहा है।

यह गांव अब “हर घर जल ग्राम“ (Green Village Gabod) घोषित हो चुका है। 14 जनवरी 2025 को गबोद गांव को यह उपाधि तब मिली जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना के तहत यहां हर घर में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो गई। यहां गांववासियों का अनुशासन और देशभक्ति भी तारीफे काबिल है। हर सुबह 7.30 बजे गांव का हर नागरिक अपने घर के बाहर आकर राष्ट्रगान में भाग लेता है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 89.39 लाख रुपये की लागत से गांव में 40 किलोलीटर की उच्चस्तरीय जलागार और 760 मीटर पाइपलाइन के साथ 138 घरों में नल कनेक्शन प्रदान किए गए। इस योजना के तहत अब गांव के हर घर तक शुद्ध जल पहुंच रहा है।

इससे पहले महिलाओं और बच्चों को गांव के 5 हैंडपंप और कुछ कुओं से पानी लाना पड़ता था। बरसात के समय पानी लाने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था, और कभी-कभी विवाद भी हो जाते थे। अब यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो चुकी है।

महिलाओं को स्वच्छ जल मिलने से स्वास्थ्य में सुधार हुआ है और समय की बचत होने से वे अब आर्थिक गतिविधियों में भाग ले रही हैं। बच्चों को पढ़ाई का समय मिलने लगा है और गर्भवती महिलाओं को भी विशेष लाभ मिला है, जिससे गर्भपात जैसी समस्याएं कम हुई हैं। गांव के लोग अब जल संरक्षण और पौधारोपण जैसे कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। ग्रीन गाँव का यह उदाहरण अन्य गांवों के लिए प्रेरणा बन रहा है।

गांव (Green Village Gabod) की महिला पूजा सिंह ठाकुर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, “अब पानी की वह समस्या नहीं रही जो पहले होती थी। हम सब सरकार के आभारी हैं।” गबोद ग्राम के समस्त नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इस उपलब्धि के लिए धन्यवाद दिया है।

Chief Minister Vishnu Dev Sai will visit Delhi : अमित शाह से करेंगे मुलाकात, नक्सलवाद और परिषद बैठक पर होगी चर्चा
PM Visit Chhattisgarh 2025 : मोदी का छत्तीसगढ़ प्रवास प्रदेश के लिए गौरव का अवसर, मुख्यमंत्री ने कहा— प्रत्येक व्यवस्था हो गरिमामय और त्रुटिरहित
Letter Hanuman Temple Raipur: ‘चिट्ठी वाले हनुमान जी’ में लिखी जाती है किस्मत, आस्था का अनोखा संगम
छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर: बिलासपुर-सरगुजा में भारी बारिश, उत्तरी हिस्से में 5 दिन तक भीगने की चेतावनी
Amitabh Bachchan shows his work passion : एक दिन में 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग पूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP on 12 Years of Modi Government : भाजपा ने कहा- भारत बना आत्मनिर्भर और मजबूत राष्ट्र

सीजी भास्कर, 15 जून। केंद्र सरकार के 12…

Insurance Sector : 5 करोड़ से शुरू हुआ सफर, आज लाखों करोड़ की ताकत, अब नई दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी

सीजी भास्कर, 15 जून। देश की वित्तीय व्यवस्था…

Health Kiosk : सस्ती जांच का बड़ा दावा, लेकिन स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को मिला बंद दरवाजा

सीजी भास्कर, 15 जून। यात्रियों को सफर के…

Banjari Ghat Truck Accident : अनियंत्रित होकर खाई में पलटा ट्रक, ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल

Banjari Ghat Truck Accident

Road Construction : काम में सुस्ती पड़ी भारी, समीक्षा बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री ने लिया बड़ा फैसला

सीजी भास्कर, 15 जून। प्रदेश में चल रही…

You Might Also Like

Facebook Blackmail Case
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Facebook Friendship Turns Crime : महिला को ब्लैकमेल कर लाखों की उगाही का आरोप; आरोपी गिरफ्तार

13/06/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

3 दिन तक ठप रहेगा राजस्व विभाग, आम लोगों को होगी दिक्कत

28/07/2025
अन्यघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगधर्मफीचर्डमनोरंजन

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ से छत्तीसगढ़ का सिख समाज भी नाराज, समाज ने बैठक कर जताई आपत्तियां, सीएम, राज्यपाल से मिलकर जताएंगे विरोध

02/09/2024
Chhattisgarh Monsoon Update
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh monsoon update : छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक जल्द, अगले पांच दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

09/06/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?