CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पत्नी को खेत में जिंदा जलाया, आराम करने बात की बात पर हुआ विवाद, पैरा डाल लगा दी आग

पत्नी को खेत में जिंदा जलाया, आराम करने बात की बात पर हुआ विवाद, पैरा डाल लगा दी आग

By Newsdesk Admin
23/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। 22 अप्रैल की सुबह ग्राम ऊपरतोनका में छेरकू राम और उसकी पत्नी चैती बाई खेत में आम के पेड़ के नीचे बैठे थे। पत्नी के वहीं सोने की बात पर दोनों में कहासुनी हुई।

गुस्से में आकर छेरकू ने पत्नी को 2-3 थप्पड़ मारे। इससे वह गिर गई। जब वह नहीं उठी तो आरोपी ने धान का पैरा लाकर उसके ऊपर डाल दिया। फिर माचिस से आग लगा दी। मामला कोरर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार जब महिला को जलाया गया, तब वह जीवित थी।

जलाने के बाद दामाद को आकर बताया

घटना का खुलासा तब हुआ जब आरोपी ने खुद अपने दामाद संतु राम गोटा को इसकी जानकारी दी। संतु राम तुरंत ग्राम पटेल और अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा। वहां आम के पेड़ के नीचे चैती बाई का जला हुआ शव मिला। उसके कपड़े जले हुए थे और शरीर से चिपके हुए थे।

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की। कोरर पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी छेरकू राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

संपूर्ण कार्रवाई में उप निरीक्षक रामविलास नेगी, प्रधान आरक्षक कन्हैया पटेल, तिरथ गंधर्व, आरक्षक चन्द्रप्रकाश मरकाम, लल्लीराम मंडावी, मनोज साहू, विनोद साहू, आत्माराम, भागवत ठाकुर, महिला आरक्षक पदमा कुंजाम एवं सुमित्रा गोटा सहित थाना कोरर का अन्य स्टाफ शामिल रहा।

पुलिस ने आश्वस्त किया है कि आरोपी को सख्त सजा दिलाने हेतु सभी कानूनी प्रक्रियाएं प्रभावी रूप से पूर्ण की जाएंगी। वहीं, इस अमानवीय कृत्य से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का वातावरण बना हुआ है।

37 deaths in 29 days : रायगढ़ में सड़क हादसों का कहर, 71 घायल; ब्लैक स्पॉट सुधार जारी
पंजाब में युवाओं के भविष्य की गारंटी: मान सरकार ने 33 महीनों में 50 हजार सरकारी नौकरियां दीं…
झारखंड में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 4 माओवादी ढेर, मुठभेड़ जारी
Shivnath River Accident : जन्मदिन मनाने पहुंचे दो बालक नदी में बहे, एक का शव मिला
CM, गृहमंत्री और सांसद की ट्रेन की सवारी:मंत्री ने विधायकों संग नजारों के बीच कराया फोटोशूट, साय बोले- रेल यात्रा का अपना आनंद है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Liquor Seizure
Liquor Seizure : लाल मैदान की झाड़ियों के पास चल रहा था शराब का खेल, पुलिस पहुंची तो 96 पाव के साथ दबोचा गया आरोपी

सुपेला के फरीद नगर इलाके में लाल मैदान…

Bhilai Waste Plant
Bhilai Waste Plant : निगम आयुक्त का निरीक्षण, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन प्लांट जल्द पूरा करने के निर्देश

नगर पालिक निगम भिलाई (Bhilai Waste Plant) की…

Drunk Driving
Drunk Driving : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, 11 चालकों पर ठोका गया 1.25 लाख रुपए का जुर्माना

Drunk Driving के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने सख्त…

Operation Baaz
Operation Baaz : ऑपरेशन बाज में शराब कोचियों पर फिर प्रहार, किराना दुकान के पास से 291 पाव शराब जब्त

Operation Baaz के तहत मुंगेली पुलिस ने अवैध…

Smart Meter Complaint
Smart Meter Complaint : स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिजली बिल पर कांग्रेस का अभियान, गांव-गांव पहुंचकर भरवाए जा रहे शिकायत फॉर्म

Smart Meter Complaint को लेकर क्षेत्र में कांग्रेस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?