CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » घर के बाहर बैठा था परिवार, तभी तेज रफ्तार कार ने 7 को रौंदा, मां-बेटी की मौत

घर के बाहर बैठा था परिवार, तभी तेज रफ्तार कार ने 7 को रौंदा, मां-बेटी की मौत

By Newsdesk Admin
26/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 अप्रैल। एक तेज रफ्तार कार ने एक ही परिवार के सात लोगों को कुचल दिया, जिसमें मां और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, कार सवार गाड़ी छोड़कर भागने लगे। तभी लोगों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया।

Contents
  • कार से मिली शराब की बोतल
  • घर के बाहर बैठे थे परिजन
  • पुलिस ने किया एक युवक को गिरफ्तार

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। हादसा गुलरिहा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर टोला भगवानपुर का है।

पुलिस की तलाशी में कार में शराब की बोतले भी मिली हैं, पुलिस की माने तो नशे और तेज रफ्तार कार होने की वजह से यह हादसा हुआ है।

घटना के मुताबिक, शुक्रवार की रात उस समय चीख पुकार सुनाई देने लगी जब परिवार के लोग खाना खाने के बाद रात करीब 10:30 बजे घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी एक तेज रफ्तार कार अचानक से आई और पूरे परिवार को रौंद दिया।

कार से मिली शराब की बोतल

हादसे की जानकारी पर आसपास के लोग पहुंचे तो कार सवार गाड़ी छोड़कर भाग रहे थे। तभी लोगों ने उन्हें दौड़ा कर पकड़ लिया। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि कार सवार किसी शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उनकी कार से शराब की बोतल भी मिली हैं। पुलिस की माने तो वह नशे में थे और तेज रफ्तार कार होने की वजह से यह हादसा हुआ है।

घर के बाहर बैठे थे परिजन

गोरखपुर के गुलरिया थाना क्षेत्र के भगवानपुर के रहने वाली शाहिदा खातून उनकी बेटी सूफिया, बेटा बदरे आलम, देवर अतमुद्दीन, उसकी पत्नी मरियम, उनकी बेटी राबिया खातून, बेटा जुबेर, नाती निहाल गर्मी के चलते ही बाहर दरवाजे पर ही बैठे हुए थे।

इसी दौरान तेज रफ्तार कार आई और चारपाई पर बैठे हुए लोगों को रौंद दिया। इसके बाद कार में सवार चार लोगों में से तीन फरार हो गए और एक को लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में बताया कि वह एक फोटोग्राफर है जो शादी में वीडियो और फोटो खींचता है।

पुलिस ने किया एक युवक को गिरफ्तार

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने शाहिदा खातून और उनकी बेटी सूफिया को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस द्वारा कार की तलाशी में उसमें से शराब की बोतले मिली हैं।

पुलिस द्वारा पूछताछ में यह जानकारी हुई की कार सवार गुलरिया का रहने वाला है। फिलहाल इस दर्दनाक घटना से परिवार और गांव में मातम का माहौल है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

इस मामले में गोरखपुर के एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि एक कार ने सात लोगों को कुचल दिया, जिसमें मां और बेटी की मौत हो गई है। हादसे में पांच लोग घायल हैं।

उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उन्होंने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया हैं। हादसा कैसे हुआ है इसकी जांच की जा रही है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Raigarh Accident News : खेत से लौट रहे किसानों पर पलटा ट्रैक्टर, 2 ग्रामीणों की मौत
Anjaw Road Accident :  21 मजदूरों से भरा ट्रक गहरी खाई में गिरा, 17 लोगों के मरने की आशंका
केटीयू में “स्क्रिप्ट लेखन और स्टोरीटेलिंग” कार्यशाला के दूसरा दिन संपन्न विशेषज्ञों ने स्क्रिप्ट लेखन की तकनीक, पात्र निर्माण और संवाद लेखन पर प्रशिक्षण के साथ प्रायोगिक अभ्यास भी
Sai Cabinet Meeting : अहम बैठक शुरू, नए विधेयकों, अनुपूरक बजट और कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
चेतावनी के बावजूद पाकिस्तान ने हमारे सैन्य ठिकानों पर हमले किए, आज भारत ने जवाब दिया: कर्नल सोफिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?