CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mumbai Indians ग्रीन, गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत मुंबई ने लगायी जीत की हैट्रिक

Mumbai Indians ग्रीन, गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत मुंबई ने लगायी जीत की हैट्रिक

By @Admin 19/04/2023
Share

Mumbai Indians हैदराबाद ! ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला कैमरन ग्रीन (64 नाबाद) के आतिशी अर्द्धशतक और गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियन्स ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से मात दी।

मुंबई ने सनराइजर्स के सामने 193 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में मेज़बान टीम 178 रन पर ऑलआउट हो गयी।

Mumbai Indians ग्रीन ने आईपीएल में अपना पहला अर्द्धशतक जमाते हुए 40 गेंद पर छह चौकों और दो छक्कों की सहायता से नाबाद 64 रन बनाये। उन्होंने मध्य ओवरों में तिलक वर्मा (17 गेंद, 37 रन) के साथ विस्फोटक अर्द्धशतकीय साझेदारी की, जिसने मुंबई को 192 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

सनराइजर्स 193 रन के स्कोर की ओर तेज़ी से बढ़ रही थी लेकिन पीयूष चावला और राइली मेरेडिथ ने मध्य ओवरों में चार महत्वपूर्ण विकेट चटकाये। सनराइजर्स को आखिरी ओवर में 20 रन की जरूरत थी। अर्जुन तेंदुलकर ने इस ओवर में मात्र पांच रन दिये और अपना पहला आईपीएल विकेट चटकाकर मुंबई को जीत दिलाई।

मुंबई ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए आक्रामक शुरुआत की, जिसका श्रेय कप्तान रोहित शर्मा को जाता है। रोहित ने 18 गेंद पर छह चौके लगाकर 28 रन बनाये, हालांकि वह एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके और पांचवें ओवर में टी नटराजन का शिकार हो गये।

Mumbai Indians रोहित के आउट होने के बाद मुंबई की रनों की रफ्तार धीमी पड़ गयी। ग्रीन ने स्पिनरों के आगे कुछ देर संघर्ष करने के बाद वाशिंगटन सुंदर को छक्का जड़कर अपने हाथ खोले। ईशान किशन ने भी 10वें ओवर में मयंक मारकांडे को दो चौके जड़े, हालांकि वह 31 गेंद पर 38 रन बनाकर पवेलियन लौट गये।

किशन का विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव भी सात रन बनाकर आउट हो गये, हालांकि इसके बाद मुंबई की ओर से आक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिली। अंतिम ओवरों की ओर बढ़ते हुए तिलक वर्मा और ग्रीन ने 26 गेंद पर 56 रन की साझेदारी की। तिलक ने 17 गेंद पर दो चौकों और चार छक्कों के साथ 37 रन के ताबड़तोड़ योगदान के साथ मुंबई की पारी का रुख बदल दिया।

Mumbai Indians तिलक का विकेट गिरने पर ग्रीन 30 गेंद पर 39 रन बनाकर खेल रहे थे लेकिन आखिरी तीन ओवरों में उन्होंने सनराइजर्स के गेंदबाजों को निशाना बनाया। ग्रीन ने 33 गेंद पर अपना पहला आईपीएल अर्द्धशतक पूरा किया। उनकी पारी में छह चौके और दो छक्के शामिल रहे जबकि मुंबई ने अंतिम पांच ओवर में 62 रन जोड़ते हुए 192/5 का स्कोर खड़ा किया।

अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में सिर्फ 31 रन देकर एक विकेट हासिल किया। नटराजन ने रोहित का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया, हालांकि उन्होंने अपने चार ओवर में 50 रन भी दिये। मार्को जैनसेन ने चार ओवर में 43 रन देकर दो सफलताएं हासिल कीं।

Mumbai Indians जेसन बेहरेनडॉर्फ ने दूसरी पारी में मुंबई को शानदार शुरुआत दिलाते हुए हैरी ब्रूक और राहुल त्रिपाठी को पावरप्ले में चलता किया। पिछले मैच के शतकवीर ब्रूक सात गेंद पर नौ रन बना सके, जबकि त्रिपाठी ने पांच गेंद पर सात रन बनाये।

सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने पावरप्ले में शांत रहने के बाद आक्रामकता दिखाई। एडेन मार्करम ने सातवें ओवर में ऋतिक शौकीन को छक्का जड़ा, जबकि अग्रवाल ने अगले ओवर में पीयूष चावला को चौका लगाया। मार्करम ने 17 गेंद पर 22 रन बनाकर अग्रवाल के साथ 46 रन जोड़े लेकिन मुंबई ने तीन गेंद के अंतराल में मार्करम और अभिषेक शर्मा को आउट करके मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया।

Mumbai Indians इस बीच अग्रवाल विकेट पर जमे रहे और 10वें ओवर में उन्हें हाइनरिक क्लासेन का साथ मिला। क्लासेन हर ओवर में एक-दो बाउंड्री लगाकर सनराइजर्स से दबाव हटाते रहे। कप्तान रोहित शर्मा ने विकेट की खोच में पीयूष को गेंद सौंपी। क्लासेन ने इस ओवर में दो छक्के और दो चौके जड़े, हालांकि ओवर की आखिरी गेंद पर उनके आउट होने से मुंबई ने मुकाबले में वापसी कर ली।

रनों के दबाव में अग्रवाल भी पांच गेंद बाद पवेलियन लौट गये और मुंबई ने मैच पर अपना शिकंजा कस लिया। राइली मेरेडिथ ने अग्रवाल को आउट करने के बाद मार्को जैनसेन (छह गेंद, 13 रन) का भी विकेट निकाला।

मैच का एक और रोमांचक पल 18वें ओवर में देखने को मिला जब सनराइजर्स ने छह गेंद में 19 रन जोड़े, लेकिन वाशिंगटन सुंदर (छह गेंद, 10 रन) दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट भी हो गये।

Mumbai Indians सनराइजर्स को दो ओवर में 24 रन की दरकार थी और 19वें ओवर में ग्रीन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए मात्र चार रन दिये। आखिरी ओवर में 20 रन बचाने की जिम्मेदारी अर्जुन को सौंपी गयी। उन्होंने पहली दो गेंदों पर सिर्फ एक रन दिया और अब्दुल समद को रनआउट भी करवाया। अब्दुल 12 गेंद पर सिर्फ नौ रन बना सके और उनके आउट होने के बाद सनराइजर्स की जीत की सभी संभावनाएं समाप्त हो गयीं।

अर्जुन ने औपचारिकताओं को पूरा करते हुए ओवर की पांचवीं गेंद पर भुवनेश्वर का विकेट चटकाया और सनराइजर्स 178 पर ऑलआउट हो गयी।

You Might Also Like

Deputy Leader of Opposition Chhattisgarh: उप नेता प्रतिपक्ष बने लखेश्वर बघेल, कांग्रेस ने बदली विधानसभा रणनीति

Balodabazar Sponge Plant Blast: बलौदाबाजार के स्पंज प्लांट में भीषण धमाका, 6 मजदूरों की मौत, कई फंसे होने की आशंका

Durg Traffic Awareness : सड़क सुरक्षा माह के तहत दुर्ग जिले में कॉलेज छात्रों और चालकों को किया गया जागरूक, बड़ी संख्या में बने लर्निंग लाइसेंस

Kamdhenu Gaushala Bhatapara : कामधेनु गौशाला बनी मानवता का सहारा, बेघर निषाद परिवार को मिला आश्रय और नई जिंदगी

Team India Bangladesh Tour : टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा तय: सितंबर में 6 मैच, शेड्यूल आते ही मचा हलचल

@Admin 19/04/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rinku Singh Father Death: टी20 वर्ल्ड कप के बीच टूटा दुख, पिता के निधन की खबर से भावुक हुआ क्रिकेट जगत

सीजी भास्कर 27 फ़रवरी Rinku Singh Father Death:…

Chhattisgarh Budget Session: सदन में वित्तीय स्वीकृति पर आमने-सामने सरकार–विपक्ष, जवाबों से भड़का वॉकआउट

सीजी भास्कर 27 फ़रवरी Chhattisgarh Budget Session: छत्तीसगढ़…

Supaibeda Health Camp: दो साल बाद सुपेबेड़ा में फिर लौटी जांच की उम्मीद, एम्स की नेफ्रोलॉजी टीम पहुंची गांव

गरियाबंद जिले के सुपेबेड़ा में किडनी पीड़ितों की…

Ex-Naxalites Assembly Visit: लोकतंत्र के दरवाज़े खुले, पूर्व नक्सली आज देखेंगे सदन की कार्यवाही

सीजी भास्कर 27 फ़रवरी राजधानी रायपुर में आज…

Railway Ticket Checking Drive: बिलासपुर स्टेशन पर सख्ती, 17 ट्रेनों में जांच से 2 लाख से ज्यादा का जुर्माना

मंगलवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के…

You Might Also Like

अन्यछत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Deputy Leader of Opposition Chhattisgarh: उप नेता प्रतिपक्ष बने लखेश्वर बघेल, कांग्रेस ने बदली विधानसभा रणनीति

22/02/2026
अन्य

Balodabazar Sponge Plant Blast: बलौदाबाजार के स्पंज प्लांट में भीषण धमाका, 6 मजदूरों की मौत, कई फंसे होने की आशंका

22/01/2026
Durg Traffic Awareness
अन्य

Durg Traffic Awareness : सड़क सुरक्षा माह के तहत दुर्ग जिले में कॉलेज छात्रों और चालकों को किया गया जागरूक, बड़ी संख्या में बने लर्निंग लाइसेंस

16/01/2026
Kamdhenu Gaushala Bhatapara
अन्य

Kamdhenu Gaushala Bhatapara : कामधेनु गौशाला बनी मानवता का सहारा, बेघर निषाद परिवार को मिला आश्रय और नई जिंदगी

16/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?