CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राहुल गांधी की मांग से सहमत इकरा हसन, कैराना सांसद ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- उम्मीद है कि आप..

राहुल गांधी की मांग से सहमत इकरा हसन, कैराना सांसद ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- उम्मीद है कि आप..

By Newsdesk Admin
30/04/2025
Share

30 अप्रैल 2025 :

UP Politics: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने मांग की है कि संसद का विशेष सत्र आहूत किया जाए. इस संदर्भ में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है. इससे पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले के परिप्रेक्ष्य में संसद का सत्र बुलाने की मांग की थी. सपा सांसद इकरा के मुताबिक सोमवार को उन्होंने यह चिट्ठी प्रधानमंत्री कार्यालय में दी है.

इकरा ने चिट्ठी में क्या लिखा?

इकरा ने पत्र में लिखा- मैं ये पत्र एक फिक्रमंद नागरिक और एक ज़िम्मेदार जनप्रतिनिधि की हैसियत से आपको लिख रही हूं. हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जो दर्दनाक हमला हुआ, उसने पूरे मुल्क को सदमे में डाल दिया है. ऐसे वक्त में पार्लियामेंट को सामने आकर आवाम के जज़्बात, दर्द और उम्मीदों को आवाज़ देनी चाहिए. ये बहुत ही नाजुक घड़ी है. हमें उन मासूम लोगों को श्रद्धांजली पेश करनी चाहिए जो इस हमले में शहीद हुए. साथ ही ये भी ज़ाहिर करना चाहिए कि हम सब एक हैं अमन, इंसाफ और एकता के उसूलों पर कायम हैं.

कैराना सांसद ने लिखा कि मैं आपसे दरख्वास्त करती हूँ कि पार्लियामेंट का एक खास सेशन बुलाया जाए जो सिर्फ इसी मुद्दे पर हो कि इस हमले के बाद मुल्क की सलामती, अवाम की ताज़ा हालत और उनके जज्बात पर खुलकर बातचीत हो. इससे ना सिर्फ एक मज़बूत पैग़ाम जाएगा कि हमारा लोकतंत्र जिंदा है, बल्के ये भी साबित होगा कि हम किसी भी तरह की दहशतगर्दी के सामने झुकने वाले नहीं हैं. उम्मीद है कि आप मेरी इस अपील को संजीदगी से लेंगे और जल्द कोई कदम उठाएंगे.

Honey Trap Gang Bareilly : हनी ट्रैप गिरोह चला रही थी 12वीं की छात्रा व रिटायर दारोगा का बेटा, पांच गिरफ्तार
Panchayat Secretaries Suspended : तीन पंचायत सचिव निलंबित, इस मामले में जिपं सीईओ ने की कार्रवाई
पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर सीएम मोहन यादव का राहुल गांधी पर पलटवार
Government takes major action on NEET paper leak : अगले साल से ऑनलाइन होगी परीक्षा
प्रेमिका की मौत के बाद भी नहीं टूटा प्यार: युवक ने शव से की शादी, भरी मांग में सिंदूर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: राजनांदगांव में शिकायत दर्ज होने के बाद था फरार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

राजनांदगांव के घुमका थाना पुलिस ने शादी का…

Tribal Welfare Committee
Tribal Welfare Committee : आदिवासी हितों के मामलों के समाधान के लिए बनेगी उच्च स्तरीय समिति

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। अनुसूचित जनजाति वर्ग से…

WhatsApp Username Feature
WhatsApp Username Feature : बिना मोबाइल नंबर बताए भी कर सकेंगे चैट, प्राइवेसी बढ़ाने वाला बड़ा अपडेट जल्द होगा लॉन्च

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। दुनिया के सबसे लोकप्रिय…

IND vs ENG T20 Series 
IND vs ENG T20 Series  : वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की यादें होंगी ताजा, डरहम में अंग्रेजों से भिड़ेगी श्रेयस की सेना

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। टी20 विश्व चैंपियन भारतीय…

Murumsilli Dam
Murumsilli Dam : 103 साल पुराना मुरूमसिल्ली बांध को लेकर अफवाहों पर जल संसाधन विभाग ने लगाया विराम!

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक मुरूमसिल्ली…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?