CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सीजफायर के बाद कैसी है पाकिस्तान की सीमा से सटे पंजाब के गांवों की स्थिति? पढ़ें डिटेल रिपोर्ट

सीजफायर के बाद कैसी है पाकिस्तान की सीमा से सटे पंजाब के गांवों की स्थिति? पढ़ें डिटेल रिपोर्ट

By Newsdesk Admin
12/05/2025
Share

12 मई 2025 :

Condition on Punjab Border Districts: भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकने के बाद पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में सोमवार (12 मई) को हालात सामान्य रहे. बाजारों में लोगों की भीड़-भाड़ भी देखने को मिली. हालांकि, एहतियात के तौर पर कुछ जिलों में स्कूल बंद रखे गए हैं.

चार दिन तक सीमा पार से ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद शनिवार (10 मई) की शाम भारत और पाकिस्तान के बीच तत्काल प्रभाव से सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी. पंजाब के बॉर्डर जिलों के जिला अधिकारियों ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और सीमावर्ती जिलों में ‘ब्लैकआउट’ नहीं किया गया है. हालांकि, लोगों से किसी भी अफवाह पर भरोसा न करने और शांति बनाए रखने का आग्रह किया जा रहा है.

स्कूल-कॉलेज एहतियातन बंद

पाकिस्तान की सीमा से सटे फिरोजपुर, फाजिल्का, पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर जिलों में स्कूल सोमवार को बंद रहे. पठानकोट और गुरदासपुर में कॉलेज और विश्वविद्यालय भी बंद रहे. हालांकि, गुरदासपुर में अधिकारियों ने बताया कि यूनिवर्सिटी और कॉलेज ऑनलाइन क्लासेस शुरू कर सकते हैं.

पाकिस्तान के साथ 553 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करने वाले पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में सामान्य गतिविधियां फिर से शुरू हो गई हैं.

‘भारत की ओर नजर नहीं उठाएगा पाकिस्तान’

सोमवार (12 मई) को बाजारों में हमेशा की तरह चहल-पहल रही और लोग पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई की सराहना भी कर रहे हैं. पठानकोट में एक किराना दुकान के मालिक ने कहा, ‘‘भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाया है और उसने पड़ोसी देश को एक कड़ा संदेश भी दिया. अब पाकिस्तान हमारे देश की तरफ नजर उठाने तक की हिम्मत नहीं करेगा.’’

अपने-अपने गांव वापस आ रहे लोग

सीमावर्ती जिलों में से एक पठानकोट में पाकिस्तान की तरफ से कई ड्रोन हमले किए गए थे जिन्हें भारतीय सुरक्षाबलों ने विफल कर दिया था. फिरोजपुर में सुरक्षित स्थानों पर चले गए ग्रामीण अपने गांवों में लौट रहे हैं. सीमा के पास गांव ‘जल्लो के’ के निवासी दलेर सिंह ने कहा कि आस-पास के इलाकों के अधिकांश निवासी अपना घर-बार छोड़कर चले गए थे. उनमें से अधिकांश वापस आ गए हैं, लेकिन वे सजग हैं. कुल मिलाकर, जीवन सामान्य है और हम अपने खेतों में वापस जा रहे हैं.’’

रेल सेवाएं भी बहाल

फिरोजपुर के एक निवासी ने कहा, ‘‘स्थिति अब सामान्य है. हमें उम्मीद है कि अब हमले नहीं होंगे और शांति बनी रहेगी.’’ वहीं, अधिकारियों ने कहा कि दोनों देशों में सहमति बनने के बाद आंशिक रूप से रद्द की गईं रेल सेवाओं को बहाल कर दिया गया हे. बता दें, 23 रेल सेवाएं रद्द की गई थीं, आठ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की गईं और तीन का समय बदला गया था.

इसके अलावा, अधिकारियों ने रविवार (11 मई) की शाम को फिरोजपुर, गुरदासपुर, पठानकोट और मोगा में लोगों को स्वेच्छा से अपने घरों की लाइटें बंद करने और अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है.

श्री मुक्तसर साहिब की पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, 4 लोगों की मौत, 25 घायल
पंजाब में आज पूरा होगा अरविंद केजरीवाल का किया वादा, सांसदी से इस्तीफे के बाद संजीव अरोड़ा को मिलेगी ये जिम्मेदारी
Police Encounter : महिला की हत्या का आरोपी पुलिस की गोली से घायल
‘सिंदूर मिटाने वालों को मिट्टी में मिलाया’ वाले बयान पर इमरान मसूद की प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?
मेहुल चौकसी पर SEBI का बड़ा एक्शन, बैंक अकाउंट से लेकर म्यूचुअल फंड और शेयर तक कुर्क करने का दिया आदेश

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Angad Chaudhary Murder Suspicion
Angad Chaudhary Murder Suspicion : सरगुजा में घर के अंदर खून से लथपथ मिला युवक का शव, सिर और गले पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

Angad Chaudhary Murder Suspicion : पुलिस परिजनों और…

Surajpur Women Police Station : सूरजपुर को मिली महिला थाना की सौगात, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया शुभारंभ

सूरजपुर जिले में महिला सुरक्षा को मजबूत करने…

Raigarh Cattle Smuggling Case
Raigarh Cattle Smuggling Case : रायगढ़ में 6 गौवंश के साथ तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा के बूचड़खाने ले जाने का आरोप

Raigarh Cattle Smuggling Case : लिस के अनुसार,…

Panchayat Secretary
Panchayat Secretary :  पंचायत सचिव से मारपीट व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

जामगांव (आर) में बैठक के दौरान सचिव पर…

Durg Traffic Police
Durg Traffic Police : सड़क हादसा मौतों में 27.5 फीसदी कमी, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की सख्ती का दिखा असर

सड़क दुर्घटनाओं और जनहानि पर अंकुश लगाने के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?