CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jyoti Malhotra Spy Case: ज्योति मल्होत्रा पर सीएम नायब सिंह सैनी का पहला बयान, बढ़ने वाली है यूट्यूबर की मुश्किलें

Jyoti Malhotra Spy Case: ज्योति मल्होत्रा पर सीएम नायब सिंह सैनी का पहला बयान, बढ़ने वाली है यूट्यूबर की मुश्किलें

By Newsdesk Admin
19/05/2025
Share

19 मई 2025 :

YouTuber Jyoti Malhotra: पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की मुश्किलें और बढ़ सकती है. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि हमारी सरकार सख्त से सख्त कदम उठा रही है.

उन्होंने रविवार (19 मई) को सोनीपत में कहा, ”हमारे सभी अधिकारी, पुलिस के अधिकारी, बड़ी मुस्तैदी और मजबूती के साथ हरियाणा प्रदेश के अंदर काम कर रहे हैं. जो भी शरारती तत्व हैं, देशद्रोही हैं, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने का काम इन अधिकारियों ने किया हुआ है. मैं उन्हें साधुवाद देता हूं.”

कौन है ज्योति मल्होत्रा?

ज्योति मल्होत्रा हरियाणा के हिसार की रहने वाली है. वो ‘ट्रैवल विद जेओ’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाती है. यूट्यूब चैनल पर 3.77 लाख सब्सक्राइबर हैं. उसे न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस का कहना है कि वह दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में काम करने वाले एक पाकिस्तानी कर्मचारी से कथित तौर पर संपर्क में थी. भारत ने जासूसी में लिप्त होने के कारण उस पाकिस्तानी अधिकारी को 13 मई को निष्कासित कर दिया था. उसके यूट्यूब चैनल अकाउंट पर ‘इंडियन गर्ल इन पाकिस्तान’, ‘इंडियन गर्ल एक्सप्लोरिंग लाहौर’, ‘इंडियन गर्ल ऐट कटास राज टेंपल’ और ‘इंडियन गर्ल राइड्स लक्जरी बस इन पाकिस्तान’ जैसे पाकिस्तान यात्रा से जुड़े कुछ वीडियो पोस्ट किए गए हैं.

सिविल लाइंस पुलिस थाने में 16 मई को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 2023 में ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान उच्चायोग में एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश के संपर्क में आई, जहां वह पड़ोसी देश की यात्रा के लिए वीजा लेने गई थी. प्राथमिकी के अनुसार, दो बार पाकिस्तान जा चुकी ज्योति, दानिश के परिचित अली अहवान से मिली थी, जिसने उसके वहां ठहरने की व्यवस्था की थी. अहवान ने ज्योति की पाकिस्तानी सुरक्षा और खुफिया अधिकारियों से मुलाकात कराई और शाकिर और राणा शाहबाज से मुलाकात कराई.

संदेह से बचने के लिए उसने शाहबाज का मोबाइल नंबर ‘जट रंधावा’ के नाम से दर्ज कर रखा था. प्राथमिकी के अनुसार, वह व्हाट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट के जरिए इन लोगों के संपर्क में थी और उन्हें संवेदनशील जानकारी देती थी.

अखिलेश ने लोकसभा में ऐसा क्या बोला कि तुरंत खड़े हो गए अमित शाह
आदमपुर एयरबेस में पीएम नरेंद्र मोदी, पीछे S-400… और ध्वस्त हो गईं पाकिस्तानी झूठ की 7 ‘मिसाइलें
सोने में मामूली तेजी: ₹59 चढ़कर ₹1.52 लाख पहुंचा, चांदी ₹612 लुढ़की
दो सपेरे बुलाकर पत्नी को सांप से कटवाया, पैरों पर घोंप दीं सुईयां… कानपुर में कांस्टेबल पति की घिनौनी करतूत
गजब…! पत्नी के वियोग में एक बना शराबी, दूसरा गर्लफ्रेंड Girlfriend के लिए चोर, चुराई 29 बाइक

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Angad Chaudhary Murder Suspicion
Angad Chaudhary Murder Suspicion : सरगुजा में घर के अंदर खून से लथपथ मिला युवक का शव, सिर और गले पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

Angad Chaudhary Murder Suspicion : पुलिस परिजनों और…

Surajpur Women Police Station : सूरजपुर को मिली महिला थाना की सौगात, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया शुभारंभ

सूरजपुर जिले में महिला सुरक्षा को मजबूत करने…

Raigarh Cattle Smuggling Case
Raigarh Cattle Smuggling Case : रायगढ़ में 6 गौवंश के साथ तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा के बूचड़खाने ले जाने का आरोप

Raigarh Cattle Smuggling Case : लिस के अनुसार,…

Panchayat Secretary
Panchayat Secretary :  पंचायत सचिव से मारपीट व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

जामगांव (आर) में बैठक के दौरान सचिव पर…

Durg Traffic Police
Durg Traffic Police : सड़क हादसा मौतों में 27.5 फीसदी कमी, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की सख्ती का दिखा असर

सड़क दुर्घटनाओं और जनहानि पर अंकुश लगाने के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?