CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हम हिंदू हैं, लेकिन इसका मतलब…’, राज ठाकरे के बयान पर मंत्री बोले- ‘उनकी शंकाएं दूर करेगी सरकार’

हम हिंदू हैं, लेकिन इसका मतलब…’, राज ठाकरे के बयान पर मंत्री बोले- ‘उनकी शंकाएं दूर करेगी सरकार’

By Newsdesk Admin
24/06/2025
Share

24 जून 2025 :

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र सरकार के उद्योग एवं मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत ने सोमवार को प्रदेश में चल रहे तीन-भाषा नीति विवाद और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी के पंढरपुर वारकरी यात्रा पर दिए विवादित बयान पर टिप्पणी की. उदय सामंत ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) द्वारा हिंदी भाषा को लेकर उठाए गए विरोध पर कहा कि मनसे को सरकार के निर्देशों को लेकर जो भी शंका है, उसे दूर करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक विशेष बैठक बुलाई है.

उन्होंने कहा कि बैठक में हर बात स्पष्ट कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि हिंदी भाषा को अनिवार्य नहीं किया गया है. बावजूद इसके मनसे को अगर कोई संदेह है, तो सरकार उसे दूर करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

पूरा मामला एक गलतफहमी का परिणाम- उदय सामंत

उदय सामंत ने कहा कि यह पूरा मामला एक गलतफहमी का परिणाम है और मुख्यमंत्री ने खुद इसमें हस्तक्षेप करते हुए संबंधित सभी पक्षों को आमंत्रित किया है, ताकि भाषा को लेकर व्यर्थ की राजनीति से बचा जा सके और स्पष्टता लाई जा सके.

तीसरी भाषा के रूप में हिंदी अनिवार्य करने के फैसले पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा था कि राज्य में जबरन हिंदी थोपने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा. हम हिंदू हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम हिंदी (भाषी) भी हैं.

उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र की स्मिता मराठी भाषा से जुड़ी है और मराठी को सम्मान मिलना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र में ‘बांटो और राज करो’ जैसी स्थिति पैदा की जा रही है और हिंदी जबरन थोपी जा रही है.

अबू आजमी के बयान पर क्या बोले उदय सामंत?

महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी द्वारा महाराष्ट्र की पंढरपुर वारकरी यात्रा पर दिए गए विवादित बयान पर उदय सामंत ने कहा कि पंढरपुर वारी यात्रा महाराष्ट्र की संस्कृति और परंपरा का एक अभिन्न अंग है. अबू आजमी को विवादित बयान देकर खबरों में बने रहना और ब्रेकिंग न्यूज बनाना अच्छा लगता है, इसलिए उन्होंने ऐसा बयान दिया है.

मंत्री ने आगे कहा कि वारी यात्रा सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की आत्मा का प्रतीक है. इसे लेकर किसी भी तरह की राजनीतिक बयानबाजी या विवादित टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Kolkata TMC Stage Row: सेना और ममता सरकार में बढ़ा विवाद, पुलिस ने मिलिट्री ट्रक रोका
पहलगाम हमले के गुनहगारों को सुरक्षाबलों ने घेरा, कश्मीर में मुठभेड़ जारी
वक्फ कानून पर सुप्रीम सुनवाई पर बोले योगी सरकार के मंत्री- अभी इस मसले पर…
दशहरे के दिन दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार दो बहनों समेत तीन को रौंदती डिवाइडर पार कर जा पलटी, ग्रामीणों ने जाम किया हाई-वे
21 लोगों की मौत, 34 लापता, 245 सड़कें ब्लॉक… हिमाचल में तबाही लाया मानसून, 400 करोड़ का नुकसान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?