CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Deemed University Colleges India : देशभर के डिग्री कालेज बनेंगे डीम्ड विश्वविद्यालय

Deemed University Colleges India : देशभर के डिग्री कालेज बनेंगे डीम्ड विश्वविद्यालय

By Newsdesk Admin
24/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 जून| Deemed University Colleges India : अगले 10 से 15 वर्षों में देशभर के डिग्री कालेज डीम्ड विश्वविद्यालय की तर्ज पर विकसित होंगे। इन डिग्री कालेजों में समग्रात्मक शिक्षा दी जाएगी। नई शिक्षा नीति के तहत इस योजना को मूर्त रूप देना शुरू कर दिया गया है। दूरस्थ इलाकों में स्थित डिग्री कालेज और पीजी कालेजों में पढ़कर युवा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बहुविषयक पढ़ाई कर सकेंगे और वहीं से डिग्री ले सकेंगे। विश्वविद्यालय की तरह यहां भी छात्र शोध और अनुसंधान कर सकेंगे, विभिन्न पाठ्यक्रम की पहुंच उन तक होगी।

एमिटी विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कुलपति सम्मेलन के समापन के मौके पर भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआइयू) के उपाध्यक्ष प्रो. वीएन राजशेखरन पिल्लई ने बताया कि अगले 10-15 वर्षों में डिग्री कालेजों को विश्वविद्यालय की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। एआइयू के अध्यक्ष प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत इस पर काम किया जा रहा (Deemed University Colleges India)है। विदेशों में छात्र जिन कालेजों में पढ़ते हैं, उन्हें वहीं से डिग्री भी मिलती है। ऐसा अब भारत में भी होगा। कई कालेज को क्लस्टर बना उन्हें विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है।

महाराष्ट्र में इसी तरह कुछ कालेजों का क्लस्टर बना विश्वविद्यालय की मान्यता दी है। विश्वविद्यालय बनने से वह अपनी परीक्षा खुद करा सकेंगे। अभी कालेज जिस विश्वविद्यालय से संबद्ध होते हैं, वही परीक्षा कराते हैं। इसमें कई बार समय लग जाता है। कापियों की जांच में समय लगता है। कालेज डीम्ड विश्वविद्यालय बनने से शोध और अनुसंधान पर अधिक कार्य (Deemed University Colleges India)होगा, जो देश के विकास को अधिक गति देगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में शोध और अनुसंधान पर अधिक जोर दिया गया है। साथ ही प्रयोगात्मक शिक्षा से युवा अधिक कुशल बनेंगे। यह गेम चेंजर साबित होगा।

‘भारतीय ज्ञान’ का विश्वविद्यालय में विभाग खुलने पर विराम

विश्वविद्यालयों में भारतीय ज्ञान परंपरा सीखने के लिए नया विभाग नहीं खुलेगा। लंबे समय से चल रही इस चर्चा पर सम्मेलन में विराम लग गया। 200 से अधिक विश्वविद्यालय के कुलपतियों ने किताबों से ही भारतीय ज्ञान परंपरा को सिखाने का समर्थन किया। एकजुट होकर कार्य करने से उच्च शिक्षा को लेकर भारत का सभी ने उज्ज्वल भविष्य (Deemed University Colleges India)बताया। नया विभाग खुलने पर छात्र का एक अतिरिक्त विषय बढ़ेगा तो परीक्षा परिणामों को लेकर चिंताएं भी उतनी अधिक बढ़ेंगी। भारतीय ज्ञान परंपरा की सीख किताबों से जरूरी है।

डिग्री सममुल्य का फिर मिला अधिकार

विदेशों से डिग्री लेकर आने वाले छात्रों की डिग्री भारत में समतुल्य करने के लिए सबसे पहले भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआइयू) का अधिकार था। यह अधिकार अब हटकर यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) को दिया गया है। सम्मेलन में यह अधिकार फिर से एआइयू को ही मिलने के लिए सहमति बनी। डिग्री क्रेडिट के आंकड़ों को देखकर समतुल्य चुनी जाती है। एआइयू के मुकाबले यूजीसी के माध्यम से इस प्रक्रिया में कुछ समय लग जाता है।

सरकारी नौकरी के ऐसे विज्ञापनों से रहें सावधान! बेरोजगारों को चूना लगा रहे हैं ठग
‘जनवरी तक तैनात थीं CRPF की 2 यूनिट, अब क्यों नहीं हैं…? पहलगाम हमले पर ओवैसी का सवाल
CBSE Paper Leak Rumor : अफवाहों की फैक्ट-चेक रिपोर्ट, छात्रों से संयम और सतर्कता की अपील
‘मजबूरी में झूठ बोल रहे थे पाक PM, अब खुद ही उगल दिया पूरा सच’, डिफेंस एक्सपर्ट ने बजाई शहबाज शरीफ की बैंड
सोनम का खूनी खेल : पति की हत्या कर 14 दिन तक इंदौर में छिपी रही, पुलिस ने पर्दाफाश कर दबोचा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CRPF job with fake residence certificate : बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार

CRPF job with fake residence certificate

Biggest action against fertilizer mafia : 2300 बोरी खाद जब्त, गोदाम सील

Biggest action against fertilizer mafia

Congress leader suffers heart attack in swimming pool : दोस्तों के साथ गए थे कान्हा किसली

Congress leader suffers heart attack in swimming pool

The big question of privacy on ChatGPT ! यूजर्स का निजी डाटा Google-Meta से शेयर करने के आरोप

The big question of privacy on ChatGPT

Work From Home
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ईंधन…

You Might Also Like

अपराधदेश-दुनिया

Teacher Harassment Case: महिला शिक्षिकाओं को गंदे मैसेज भेजने पर स्कूल प्रिंसिपल का तत्काल ट्रांसफर”

21/11/2025
PM Modi Macron Talks
देश-दुनिया

PM Modi Macron Talks : पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की बातचीत में शांति, सहयोग और रणनीतिक साझेदारी पर जोर

06/09/2025
Online Gaming Loss Case
देश-दुनिया

Online Gaming Loss Case : आनलाइन गेम में शिक्षक ने गंवाए सवा करोड़, खेत-प्लाट भी बिका

29/08/2025
घटना दुर्घटनादेश-दुनिया

Kanpur Student Suicide: 97% लाने वाला सिटी टॉपर रौनक ट्रेन के आगे कूद गया, मां की चीखें सुनकर सहमे लोग

02/12/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?