CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » तू मुसलमान है, शनि मंदिर में..’, हिंदू युवक ने माथे पर लगाया तिलक, दबंगों ने कर दी पिटाई

तू मुसलमान है, शनि मंदिर में..’, हिंदू युवक ने माथे पर लगाया तिलक, दबंगों ने कर दी पिटाई

By Newsdesk Admin
27/06/2025
Share

27 जून 2025 :

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां कुछ लोगों ने दलित युवक की बेरहमी से पिटाई कर डाली. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि दलित युवक ने शनि मंदिर में जाकर अपने माथे पर तिलक लगा लिया था. युवक की पिटाई जब हो रही थी को किसी ने इसका वीडियो भी बनाया, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.

मामला थाना खैर क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, घटना 23 जून 2025 को शिवाला नहर स्थित शनि देव मंदिर की है. यहां एक दलित युवक राजू, जोकि जाटव समुदाय से है, उसने शनि मंदिर में आकर माथे पर तिलक लगा लिया. राजू के अनुसार, दबंगों ने पहले उससे कहा कि ‘तू मुसलमान है’, जिसका राजू ने खंडन करते हुए कहा कि वह मुसलमान नहीं, बल्कि जाटव समुदाय से है.

‘हाथ में फ्रैक्चर हो गया’

इसके बाद दबंगों ने उसकी जाति के आधार पर जमकर पिटाई की. मारपीट के दौरान राजू को गंभीर चोटें आईं, जिसमें उनके एक हाथ में फ्रैक्चर होने की बात भी सामने आई है. राजू ने आरोप लगाया कि उन्होंने इस घटना की शिकायत स्थानीय चौकी और खैर थाने में की, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई सुनवाई नहीं हुई. इस पर राजू ने अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय में पहुंचकर मारपीट करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज की.

‘खेत से वापस लौट रहे थे’

पीड़ित की पत्नी ने जानकारी देते हुए बताया- मेरे पति खेत से काम करके घर वापिस लौट रहे थे. तभी बारिश शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए वो शनि देव के मंदिर चले गए. मेरे पति ने पूजा करके तिलक लगाया तो वहां के दबंग लोगों ने उनकी जाति पूछकर पिटाई कर डाली. इधर, पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

Maharashtra: मंत्री आशीष शेलार का बड़ा बयान- ‘महाराष्ट्र में केवल मराठी अनिवार्य, हिंदी नहीं’
संघ का दहाड़: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने जगाई देश की हिम्मत, आतंकवादियों का यही अंजाम!
भिलाई पहुंचे “द ग्रेट खली” ने हनुमान मंदिर में किया अभिषेक, कहा-दिव्य शक्ति के दर्शन और भिलाई वासियों के प्रेम से हूं अभिभूत
Donald Trump India : टैरिफ विवाद के बीच ट्रंप का बड़ा संदेश, गणतंत्र दिवस पर बोले—भारत और अमेरिका का ऐतिहासिक रिश्ता
Badrinath Temple Donation Row : बदरीनाथ धाम में चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोप, मंदिर समिति ने गठित की जांच समिति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह
Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह

प्रदेश से 21 लाख से अधिक राखियां भारतीय…

Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

सावन सोमवार से पहले कैलाश गुफा में दर्शन…

Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज
Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज

मध्य प्रदेश में 10 तेंदुओं की खाल बरामद…

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?