CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर में मोहर्रम पर्व पर रहेगी कड़ी सुरक्षा:छठवें दिन इमामबाड़ों का जायजा लेने पहुंचे SSP, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश

बिलासपुर में मोहर्रम पर्व पर रहेगी कड़ी सुरक्षा:छठवें दिन इमामबाड़ों का जायजा लेने पहुंचे SSP, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश

By Newsdesk Admin
03/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 3 जुलाई |

बिलासपुर में कौमी एकता के रूप में मनाए जाने वाले मोहर्रम पर्व की तैयारियों को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। एसएसपी रजनेश सिंह बुधवार को पर्व के छठवें दिन इमामबाड़ों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आयोजकों से चर्चा की। उन्होंने सोशल मीडिया में भ्रामक व धार्मिक उन्माद वाले मेसेज से बचने की अपील की। साथ ही पुलिस अफसरों को सुरक्षा व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर के संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त बल तैनात करने कहा है।

मोहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पहले ही शांति समिति की बैठकें ली जा चुकी है। इसमें पुलिस अफसरों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, एसएसपी रजनेश सिंह भी खुद शहर की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने पुलिस अफसरों व थानेदारों को भी लगातार चेकिंग अभियान चलाकर पेट्रोलिंग करने के निर्देश भी दिए हैं।

आयोजन स्थलों का लिया जायजा

मोहर्रम पर्व के छठवें दिन एसएसपी रजनेश सिंह ने खुद कमान संभालते हुए शहर के तमाम इमामबाड़ों एवं आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एएसपी राजेन्द्र जायसवाल, सीएसपी निमितेश सिंह परिहार और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों की टीम बंग्ला यार्ड स्थित इमामबाड़े भी पहुंची, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतज़ाम किए गए हैं। ताकि मोहर्रम का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

मन्नत और मुरादों से जुड़ी होती है ताजिए की सवारी

इस दौरान आयोजकों ने बताया कि मोहर्रम के पवित्र अवसर पर शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में गम और श्रद्धा का माहौल है। करबला की कुर्बानी की याद में मुस्लिम समाज ताजिए निकालकर मातम मनाते है। वहीं, शहर के अलग-अलग इलाकों से मन्नत की सवारियां भी निकलती हैं, जो मन्नतों और मुरादों से जुड़ी होती हैं। बंग्ला यार्ड रेलवे क्षेत्र से भी वर्षों से यह विशेष सवारी मुजावर चांद मोहम्मद के नेतृत्व में निकलती है, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होते हैं। यहां एसएसपी रजनेश सिंह ने मुजावर चांद मोहम्मद के साथ वरिष्ठ खादिम मन्ना मामा, सुब्बा राव, भरत कश्यप,शेरू, दिनेश साईं, शहज़ादा, पृथ्वी और अमन सहित अन्य से भेंट कर पूरी सवारी के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की जानकारी ली।

Minor Rape Case : सौतेला पिता करता नाबालिग से दुष्कर्म, मां बनी मूकदर्शक
Chironji Fruit Market Bastar : बाजार में छाया ‘जंगल का सोना’, कीमत और मांग दोनों हाई
Bhilai Breaking : कश्मीर घूम कर लौटे पूर्व CM भूपेश बघेल के OSD आशीष वर्मा को CBI ने घेरा, महादेव सट्टा मामले में 5 घंटे की पूछताछ, जमीन के कागजात लिए जांच में
Traffic Diversion : जन्माष्टमी पर टाटीबंद-टोल प्लाजा मार्ग बंद, दुर्ग जाने वालों के लिए नया रूट
Bastar Heritage Marathon 2026: 9 हजार धावकों की दौड़, सरेंडर नक्सलियों ने दिया बदलाव का संदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?