CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मुहर्रम की छुट्टी पर है कंफ्यूजन..? 7 को खुले या बंद रहेंगे शेयर बाजार और बैंक…?

मुहर्रम की छुट्टी पर है कंफ्यूजन..? 7 को खुले या बंद रहेंगे शेयर बाजार और बैंक…?

By Newsdesk Admin
05/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 05 जुलाई। भारत में हर साल मुहर्रम पर छुट्टी रहती है, लेकिन 2025 में इस बार एक खास भ्रम की स्थिति बन गई है। सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि 7 जुलाई (सोमवार) को मुहर्रम की छुट्टी के चलते बैंक और शेयर बाजार बंद रहेंगे, तो क्या वाकई ऐसा है?

Contents
  • छुट्टी की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन क्यों?
  • बैंक और सरकारी दफ्तर
  • क्या शेयर बाजार बंद रहेंगे?
  • धार्मिक महत्व

देश भर में इस समय एक सवाल लोगों को उलझन में डाल रहा है। क्या मुहर्रम की छुट्टी 6 जुलाई को होगी या 7 जुलाई को? इसकी वजह है चांद पर निर्भर इस्लामी कैलेंडर, जिसके चलते अब तक तय नहीं हो पाया है कि मुहर्रम किस दिन मनाया जाएगा।

छुट्टी की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन क्यों?

मुहर्रम इस्लामी नववर्ष का पहला महीना होता है और इसकी 10वीं तारीख, जिसे ‘आशूरा’ कहा जाता है, को इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाता है. इस दिन कई जगहों पर सरकारी दफ्तर, बैंक, स्कूल और बाजार बंद रहते हैं. 2025 में मुहर्रम 6 जुलाई (रविवार) या 7 जुलाई (सोमवार) को पड़ सकता है अंतिम पुष्टि चांद दिखने के बाद ही होगी. अगर 6 जुलाई को मुहर्रम होता है, तो अलग से छुट्टी नहीं मिलेगी क्योंकि वह दिन रविवार है यानी पहले से ही अवकाश रहेगा. लेकिन अगर 7 जुलाई को मुहर्रम मनाया जाता है, तो सोमवार को छुट्टी घोषित हो सकती है.

बैंक और सरकारी दफ्तर

अगर 7 जुलाई को मुहर्रम पड़ता है तो देश के कई हिस्सों में बैंक और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे. खासतौर पर उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना जैसे राज्यों में छुट्टी की अधिसूचना आने की संभावना है.

क्या शेयर बाजार बंद रहेंगे?

6 जुलाई को तो वैसे भी रविवार है, जब बाजार बंद रहते हैं. 7 जुलाई को यदि मुहर्रम होता है और छुट्टी घोषित होती है, तो BSE और NSE सहित भारत के सभी प्रमुख शेयर बाजारों में कारोबार निलंबित रहेगा।

ऐसे में इक्विटी और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग, करेंसी और इंटरेस्ट रेट, डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सर्विसेज बंद रह सकती हैं।

फिलहाल, शेयर बाजार के आधिकारिक ट्रेडिंग कैलेंडर में 7 जुलाई को कोई छुट्टी नहीं दिखाई गई है, लेकिन स्थिति चांद दिखने और सरकारी घोषणा पर निर्भर करेगी।

धार्मिक महत्व

मुहर्रम इस्लाम के चार पवित्र महीनों में से एक है। इस महीने की 10वीं तारीख को ‘आशूरा’ कहा जाता है, इसी दिन 680 ईस्वी में इमाम हुसैन करबला की लड़ाई में शहीद हुए थे। शिया समुदाय इस दिन मातम और जुलूस निकालते हैं। देश भर में इसे श्रद्धा और गम के साथ मनाया जाता है।

आज भिलाई में देश भर से जुटेंगे 300 से अधिक फिजिशियन, एक्सपर्ट डाक्टर्स और पीजी स्टूडेंट्स
डॉक्टर बन गया बंदर..! केबिन में कुर्सी पर बैठा और दवाई की चेक… Video हो रहा वायरल
Gariaband Murder Case : बदनामी की आग में बुझ गई ज़िंदगी, सहेलियों की हैवानियत ने गांव को दहला दिया
Vedanta Sakti Blast FIR Controversy : अनिल अग्रवाल के समर्थन में उतरीं किरण बेदी, बोलीं- ‘वेदांता राष्ट्रीय संपति
आगर मालवा में ढाई साल के बच्चे का अपहरण, मंदिर जाते वक्त मौसेरी बहन से 5 लोगों ने छीना..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?