CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Minister Event Scam : सिर्फ 40 मिनट के लिए ‘चादर-गद्दे’ किराए पर लिए, मंत्री के कार्यक्रम में 10 लाख फुर्र

Minister Event Scam : सिर्फ 40 मिनट के लिए ‘चादर-गद्दे’ किराए पर लिए, मंत्री के कार्यक्रम में 10 लाख फुर्र

By Newsdesk Admin
21/07/2025
Share
Minister Event Scam
Minister Event Scam

सीजी भास्कर, 21 जुलाई। Minister Event Scam : मध्य प्रदेश के शहडोल में ‘ड्राय फ्रूट’ घोटाला उजागर हुआ तो अब मऊगंज में मंत्रीजी के कार्यक्रम में गद्दा और चादर के किराए पर 10 लाख रुपए खर्च हो गए. हैरान करने वाली बात है कि मंत्रीजी ‘गंगा जल संवर्धन योजना’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में महज 40 मिनट के लिए शामिल हुए थे, जहां गद्दे और चादर की कोई जरूरत ही नहीं पड़ी. बावजूद इसके अफसरों ने बल्ब बेचने वाली दुकान से गद्दे और चादर किराए पर लेकर सरकारी खजाने को 10 लाख रुपए का चूना लगा दिया.

17 अप्रैल 25 को जिले के खैरा गांव में जल गंगा संवर्धन अभियान का कार्यक्रम आयोजित हुआ था. इस कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम शामिल हुए. कार्यक्रम महज 40 मिनट चला और जनपद पंचायत मऊगंज ने यहां 10 लाख रुपये खर्च कर दिए. यह राशि एक ही वेंडर प्रदीप इंटरप्राइजेज को दी गई है. 

किराना, मिठाई, टेंट, लाइट, नाश्ता सब कुछ एक ही दुकान से लिया गया. गद्दे 30 रुपये, चादर 35 रुपये प्रति यूनिट की दर से किराए पर ली गईं. वो भी बिजली बल्ब बेचने वाली दुकान से.

दरअसल, यह ऐसा खर्च है जिनका जमीन पर कोई नामोनिशान(Minister Event Scam) नहीं है. सबसे हैरान करने वाली बात कि गद्दे और चादर बिजली की दुकान से किराए पर लिए गए है. तो सवाल उठता है कि क्या अब बल्ब बेचने वाले बिस्तर किराए पर देने लगे हैं?

मामला तब उजागर हुआ जब लेखापाल ने सीईओ पर लिखित आरोप लगाया है कि रामकुशल मिश्रा ने जबरन उसकी डीएससी और मोबाइल छीनकर भ्रष्टाचार किया गया है.

जनपद अध्यक्ष ने बताया नीलम सिंह ने बताया कि मंच पर उन्हें जगह तक नहीं मिली थी. इस कार्यक्रम में लगभग 150 लोग मौजूद थे. मंच पर जनप्रतिनिधियों को बैठने तक की जगह नहीं थी और ना ही नाश्ता पानी का इंतजाम. फिर लाखों के चाय-नाश्ते के बिल कैसे बने. 

पंचायत दर्पण पोर्टल पर अपलोड नोटशीट कहती है कि 2.54 लाख की स्वीकृति दी गई थी. लेकिन निकाले गए 7.45 लाख से ज्यादा. वो भी बिना जनपद पंचायत की बैठक, बिना प्रस्ताव पारित हुए है. इस पूरे प्रकरण की निगरानी(Minister Event Scam) जिन अधिकारियों को करनी थी वो खुद विवादों में हैं. मामला उजागर होने की बाद कलेक्टर संजय कुमार जैन ने जांच के आदेश दिए है. इनका कहना है कि सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

IPL thrills in Raipur after 10 years : सुरक्षा में 1500 जवान तैनात, Ambani Family के सदस्यों के भी मैच में मौजूद रहने का असार
मोदी पाकिस्तान के लिए सख्त, भारत के लिए बेहतर; पाक छात्र बोले- हमें भी चाहिए ​​मजबूत​ नेतृत्व
एलन मस्क के पिता एरोल आएंगे अयोध्या, करेंगे राम लला के दर्शन, जून में होगा दौरा
छत्तीसगढ़ में जल्द जारी होगा सीएम हेल्पलाइन नंबर, अब 24×7 दर्ज होंगी शिकायतें
संविधान हत्या’ की तारीख पर सियासी बवाल! संजय राउत बोले- इंदिरा ने सम्मान से लगाया आपातकाल, BJP पर साधा निशाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?