CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दो महिला दोस्तों को 9 घंटे तक रखा गया डिजिटल अरेस्ट में, साइबर ठग ने वीडियो कॉल पर कराई शर्मनाक हरकत

दो महिला दोस्तों को 9 घंटे तक रखा गया डिजिटल अरेस्ट में, साइबर ठग ने वीडियो कॉल पर कराई शर्मनाक हरकत

By Newsdesk Admin
25/07/2025
Share

बेंगलुरु: साइबर क्राइम का चेहरा अब और भी खतरनाक होता जा रहा है। ताजा मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सामने आया है, जहां दो महिला दोस्तों को डिजिटल गिरफ्तारी (Digital Arrest) के नाम पर करीब 9 घंटे तक प्रताड़ित किया गया। आरोपी ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पहले मनी लॉन्ड्रिंग और तस्करी के आरोप में फंसाने की धमकी दी, फिर वीडियो कॉल पर शारीरिक जांच के नाम पर अश्लील हरकतें करवाईं।

Contents
    • फर्जी पुलिस बनकर डराया, कहा – तुम हत्या और तस्करी में शामिल हो
    • ठग ने दिखाया डेबिट कार्ड का नंबर, भेजा फर्जी गिरफ्तारी वारंट
    • वीडियो कॉल पर निर्वस्त्र कराए जाने का आरोप
    • शिकायत पर जांच में जुटी बेंगलुरु पुलिस
  • सावधान रहें: डिजिटल अरेस्ट एक नया साइबर फ्रॉड ट्रेंड

फर्जी पुलिस बनकर डराया, कहा – तुम हत्या और तस्करी में शामिल हो

यह चौंकाने वाली घटना तब शुरू हुई जब एक महिला, जो थाईलैंड में टीचर के तौर पर काम करती है, अपने बचपन की दोस्त से मिलने बेंगलुरु आई थी। 17 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे उसे एक अनजान नंबर से फोन आया। कॉलर ने खुद को मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन का अधिकारी बताया और महिला पर जेट एयरवेज से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग तस्करी और हत्या जैसे गंभीर आरोप लगा दिए।

ठग ने दिखाया डेबिट कार्ड का नंबर, भेजा फर्जी गिरफ्तारी वारंट

महिला जब आरोपों से घबरा गई तो कॉल करने वाले ने उसका डेबिट कार्ड नंबर सही-सही बता दिया, जिससे वह और डर गई। इसके तुरंत बाद आरोपी ने फर्जी गिरफ्तारी वारंट भेजा और कहा कि मामले से बचना है तो तुरंत पैसे ट्रांसफर करने होंगे। डर के मारे दोनों महिला दोस्तों ने आरोपी के बताए बैंक खाते में ₹58,477 रुपये ट्रांसफर कर दिए।

वीडियो कॉल पर निर्वस्त्र कराए जाने का आरोप

धोखेबाज यहीं नहीं रुका। पैसे वसूलने के बाद उसने कहा कि इस केस को बंद करने के लिए शारीरिक जांच जरूरी है। उसने दोनों महिलाओं को वीडियो कॉल पर कपड़े उतारकर शरीर पर निशान दिखाने को मजबूर किया। महिलाओं ने FIR में लिखा है कि उन्हें जबरन निर्वस्त्र किया गया और शर्मनाक वीडियो बनाया गया।

शिकायत पर जांच में जुटी बेंगलुरु पुलिस

घटना के बाद दोनों महिलाओं ने साहस जुटाकर बेंगलुरु ईस्ट डिवीजन के सेन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह साफ हो गया है कि यह एक सुनियोजित साइबर क्राइम था जिसमें आरोपी खुद को कानून व्यवस्था से जुड़ा अधिकारी बताकर शिकार बनाता है।

सावधान रहें: डिजिटल अरेस्ट एक नया साइबर फ्रॉड ट्रेंड

इस घटना ने यह साबित कर दिया कि डिजिटल अरेस्ट अब साइबर ठगों का नया हथियार बन चुका है। सोशल मीडिया, वीडियो कॉल और डाटा लीक का इस्तेमाल कर ठग लोगों को निशाना बना रहे हैं।

अगर आपको कोई भी अनजान कॉलर पुलिस, CBI, या किसी अन्य एजेंसी का अधिकारी बताकर धमकाए या पैसे मांगे, तो तुरंत नजदीकी थाने में संपर्क करें।

तीन हफ्ते पहले ब्याह कर लाया दुल्हनिया, ऐसा क्या हुआ कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने लगा ली फांसी, मोबाइल जब्त कर जांच में जुटी पुलिस
Baloda Bazar Fraud Case : बिना धान लाए ही उठा लिए पैसे! टोकन-तौल में खेल, प्रबंधक का भाई भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Army Jawan Missing : आर्मी जवान लापता, 11 फरवरी के बाद से नहीं मिला कोई सुराग, परिजनों की बढ़ी चिंता
Supreme Court Shoe Incident CJI Gavai: वकील ने जूता फेंकने की कोशिश, CJI ने रखी शांति
Draft Voter List : चार राज्यों में आज सामने आएगा मतदाता सूची का ड्राफ्ट, SIR अभियान का पहला नतीजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Ganja Seizure
Pendra Ganja Seizure : 1.26 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Pendra Ganja Seizure : अधिकारियों का कहना है…

Chhattisgarh School Games 2026
Chhattisgarh School Games 2026 : 26वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम

Chhattisgarh School Games 2026 : इस आयोजन से…

RPF Train Fire
RPF Train Fire : दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

एक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण…

Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raigarh POCSO Case : पीड़ित की मां ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?