CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Atal Shram Sashaktikaran Yojana : अटल श्रम सशक्तीकरण योजना: प्रवासी श्रमिकों के लिए पांच राज्यों में बनेगा ‘मोर चिन्हारी भवन’, 106 निजी अस्पतालों से अनुबंध

Atal Shram Sashaktikaran Yojana : अटल श्रम सशक्तीकरण योजना: प्रवासी श्रमिकों के लिए पांच राज्यों में बनेगा ‘मोर चिन्हारी भवन’, 106 निजी अस्पतालों से अनुबंध

By Newsdesk Admin
12/08/2025
Share
Atal Shram Sashaktikaran Yojana
Atal Shram Sashaktikaran Yojana

सीजी भास्कर, 12 अगस्त 2025 : प्रदेश में असंगठित श्रमिकों और उनके स्वजन के समग्र विकास के लिए अटल श्रम सशक्तीकरण योजना शुरू की गई है। प्रवासी श्रमिकों के लिए पहले चरण में पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र में मोर चिन्हारी भवन बनाया जाएगा। इसके अलावा श्रमिकों को कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने 106 निजी चिकित्सालयों से अनुबंध किया गया है।

इससे उन्हें हृदय रोग, किडनी रोग, मस्तिष्क रोग, जटिल सर्जरी आदि के लिए सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में इलाज की सुविधा मिलेगी। श्रमिक बहुल क्षेत्रों तिल्दा, उरला (रायपुर), लारा, खरसिया (रायगढ़) में नए औषधालय शुरू किए जाएंगे, जिसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। श्रम विभाग की ओर से अम्ब्रेला योजना को अटल श्रम सशक्तीकरण योजना के नाम से शुरू की गई है। इससे श्रमिकों तथा उनके स्वजन को एक ही स्थान पर सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

इसके लिए श्रमेव जयते पोर्टल बनाया गया है। पंजीकृत श्रमिकों के द्वारा आर्थिक गतिविधि के लिए बैंक से लिए जाने वाले ऋण पर लगने वाले ब्याज में अनुदान देने के लिए भी जल्द ही नई योजना शुरू होगी, ताकि आत्मनिर्भर बनते हुए स्वयं मालिक बनने की दिशा में बढ़ सकें। इसके अलावा असंगठित श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और सतत निगरानी के लिए राज्य के प्रत्येक संभाग में संभाग स्तरीय श्रम कल्याण कार्यालय की स्थापना की जाएगी।

भिलाई, रायगढ़ और बिलासपुर में 100 बिस्तर अस्पताल

अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने रायपुर तथा कोरबा में 100 बिस्तरीय एक-एक अस्पताल का निर्माण कर्मचारी राज्य बीमा निगम के द्वारा किया गया है। इनमें बीमित हितग्राहियों के उपचार के लिए ओपीडी सुविधा प्रारंभ हो गई है। भिलाई तथा रायगढ़ में 100 विस्तरीय अस्पताल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त बिलासपुर में 100 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण की स्वीकृति कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा दी गई है।

नौ जिलों में जल्द शुरू होगी श्रम अन्न योजना

श्रमिकों को उनके कार्यस्थल के नजदीक ही सस्ता भोजन उपलब्ध कराने के लिए शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना संचालित है। इन केंद्रों में श्रमिकों को पांच रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाता है। पहले चरण में रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़, महासमुंद व सूरजपुर में 21 केंद्र चालू किए गए हैं। वर्ष 2024-25 में योजना अंतर्गत 24 नये केंद्र नौ जिलों में प्रारंभ किए जाएंगे।

Korea Football Tournament Controversy : फुटबॉल समापन में अश्लीलता, रोजगार सहायक पर गिरी कार्रवाई
Hotel Raid Bhilai : भिलाई के होटल में पुलिस रेड से हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
Naxal Encounter : गरियाबंद पहाड़ियों से 10 माओवादियों के शव ढोना जवानों के लिए बनी सबसे बड़ी चुनौती
Patwari Suspended : किसान से 30 हजार चढ़ावा लेने वाला पटवारी कलेक्टर की कार्रवाई का चढ़ा भेंट
MLA रिकेश की मांग पर भिलाई निगम को मिलेगी 5 जेसीबी, वार्डों में सड़क पाथवे डामरीकरण के लिए 2.58 करोड़ स्वीकृत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters : नेताओं से की मुलाकात

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters

District members and sarpanches protest against the administration : 10 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो तालाबंदी की चेतावनी

District members and sarpanches protest against the administration

Rumors of petrol running out in Raipur create panic : फ्यूल स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, बिलासपुर के 13 पेट्रोल पंप हुए ड्राई

Rumors of petrol running out in Raipur create…

Opium smuggling gang busted : झारखंड से लाकर शहर में खपाते थे नशा

Opium smuggling gang busted

Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

Inter-state theft gang busted

You Might Also Like

Raipur Police Quarters Danger
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Raipur Police Quarters Danger : बल्लियों पर टिके जर्जर मकान, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

09/09/2025
छत्तीसगढ़

Bhilai Steel Plant Scrap Theft : ब्लास्टिंग यार्ड तक पहुंचा चोरी का खेल: BSP से 1 टन स्क्रैप उड़ाने वाला गिरोह बेनकाब, मास्टरमाइंड पकड़ा गया

20/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

बस्तर संभाग की 130 स्वास्थ्य संस्थाएं बनीं गुणवत्तापूर्ण इलाज की पहचान…

05/08/2025
Alcohol-related Murder
अपराधछत्तीसगढ़

Alcohol-related Murder : शराब के लिए रुपये नहीं देने पर मां की हत्या, पिता भी घायल

30/09/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?