CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Train Theft : समता एक्सप्रेस में महिला का हैंडबैग गायब, 9 लाख के जेवर-नकदी चोरी

Train Theft : समता एक्सप्रेस में महिला का हैंडबैग गायब, 9 लाख के जेवर-नकदी चोरी

By Newsdesk Admin
18/08/2025
Share
Train Theft
Train Theft

सीजी भास्कर, 18 अगस्त : चलती ट्रेन में लाखों की चोरी की एक बड़ी वारदात (Train Theft) सामने आई है। समता एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला यात्री का कीमती सामान से भरा हैंडबैग चोरों ने उड़ा लिया। इस बैग में करीब 9 लाख रुपये के सोने के जेवर और नकदी रखी थी। राजधानी रायपुर लौट रही महिला यात्री का कीमती सामान से भरा हैंडबैग चलती ट्रेन से चोरी हो गया। इस बैग में करीब 9 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी थी। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, शंकर नगर निवासी अनामिका वर्मा 16 अगस्त की रात दिल्ली से रायपुर लौट रही थीं। वह ट्रेन नंबर 12808 समता एक्सप्रेस के कोच एस-3 में सफर कर रही थीं। महिला ने अपना हैंडबैग सिरहाने रखकर सोया था, जिसमें 75 ग्राम का सोने का हार, 45 ग्राम का कड़ा, 10 ग्राम का मंगलसूत्र और नकदी थी। जैसे ही ट्रेन दुर्ग स्टेशन(Train Theft) के पास पहुंची, उनकी नींद खुली और बैग गायब पाया गया।

घबराई महिला ने तुरंत जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच में जुटी जीआरपी टीम ट्रेन और स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। यह मामला दिखाता है कि लंबी दूरी की ट्रेनों में भी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं। (Train Theft) जैसी घटनाएं चोरों के बढ़ते हौसले और रेलवे की लापरवाह सुरक्षा का सबूत(Train Theft) बन रही हैं। यात्रियों में डर है कि सिरहाने रखा सामान भी अब सुरक्षित नहीं।

Cyber Crime Awareness: अब एआर रहमान भी करेंगे साइबर जागरूक, सुकमा पुलिस के अभियान को दिया समर्थन
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : मनेन्द्रगढ़ में पुलिया टूटी; मैनपाट में नदी में बहने से युवक की मौत
इंस्टा पर मिली ‘हसीना’, भूल गया परिवार, फिर मिली युवक की लाश…दिल दहला देगी मर्डर की कहानी
CG Breaking: देखिए विडियो 🔵 “जिया हो CRPF के लाला” ✅ जवानों ने जुगाड़ से नाव बना प्रसूता और Premature baby को उफनती नदी कराई पार, नवजात शिशु और माता दोनों सुरक्षित
BHIM MyUPI AI Assistant : BHIM MyUPI में आया AI फीचर, पेमेंट से लेकर फ्रॉड तक ऐसे मिलेगी तुरंत मदद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

अस्थायी गौठान में दो दिन में 30 मवेशियों की मौत, चारा-पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक अस्थायी गौठान…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?