CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai News : महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज ने संत शिरोमणि नरहरि महाराज का किया पूजन, हाउसिंग बोर्ड में धूमधाम से मनाया गुरू पूर्णिमा पर्व

Bhilai News : महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज ने संत शिरोमणि नरहरि महाराज का किया पूजन, हाउसिंग बोर्ड में धूमधाम से मनाया गुरू पूर्णिमा पर्व

By Newsdesk Admin
22/07/2024
Share
Oplus_131072

भिलाई नगर, 22 जुलाई। रविवार को महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज भिलाई-दुर्ग द्वारा अनलिमिटेड जुडो एकेडमी सामुदायिक भवन हाऊ‌सिंग बोर्ड (औ क्षेत्र) में गुरु पूर्णिमा महोत्सव भूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतोष मिश्रा पब्लिक रिलेशन अफसर (विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन), विशेष अतिथि विधायक प्रतिनिधि आलोक जैन, श्रीमती नीतू गुप्ता, श्रीमती प्रीति जाधव रहीं। हरिहर एकता के अद्वैत सिद्धांत से व्यापार और प्रपंच के संबंध को प्रतिपादित करने वाले संत शिरोमणि नरहरी महाराज की पूजा-अर्चना कर सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान समाज के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे लोगों‌ का मन मोह लिया।

समाज के संरक्षक सदस्य हरीश उदावंत, ओंकार प्रसाद येरपुड़े ने सामाजिक गतिविधियों और गुरू नरहरि महाराज के संदेशों का वाचन किया। अध्यक्ष राजकुमार रोकडे़ ने समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए समाज के भवन के लिए जमीन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने मुख्य अतिथि को विधायक रिकेश सेन के नाम मांग पत्र देते हुए कहा कि भूखंड होने से समाज के कार्यक्रम के लिए सुविधा होगी।

मुख्य अतिथि श्री मिश्रा ने कहा कि वैशाली नगर के युवा विधायक रिकेश सेन क्षेत्र के सभी समाज के लिए सर्वसुविधायुक्त उनका भवन हो, यह बात शुरू से स्वयं उनके संज्ञान में है। जिन समाज के पास जमीन नहीं है उसके लिए लैंड सर्च कर विधायकजी ने शीघ्र रिपोर्ट मांगी है। निश्चित तौर पर हर समाज की आवश्यकताओं को समझते हुए रिकेश सेनजी क्षेत्र के विकास और वैशाली नगर विधानसभा को बेहतर स्वरूप प्रदान करने दिन रात काम कर रहे हैं, विकास और उत्थान के जिस भरोसे से आप सभी ने उन्हें 41 हजार से अधिक मतों से जिताया है, वो उन पर सौ फीसदी खरे उतरेंगे- यह विश्वास भी हम सभी में उनकी कार्यशैली देख कर मजबूत हुआ है। महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज के मांग पत्र देने से पूर्व ही इस समाज के लिए भूखंड और भवन की व्यवस्था के लिए एमएलए रिकेशजी ने पहल भी की है। उन्होंने गुरू पूर्णिमा की सभी को बधाई देते हुए कहा कि बिना गुरू ज्ञान और बेहतर जीवन की परिकल्पना संभव ही नहीं है इसलिए गुरू के संदेश और उनके बताए मार्ग का सदैव अनुसरण करना चाहिए। विशेष अतिथि आलोक जैन, नीतू गुप्ता और प्रीति जाधव ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष दिनेश नखाते, संतोष ठिस्के, नीलेश टेटे, मालकण्ड फाये, दिगम्बर कावडे़, महिला अध्यक्ष श्रीमती कविता कुर्वे, मेघना येरपुडे, कल्पना ठिस्के, अर्चना रोकड़े, संजय रोकड़े, साधना रोकड़े, अनिता डुमरे, वैशाली भास्कर, संध्या टेटे, श्यामलाल कुर्वे, रणजीत येरपुडे़, वंदना मस्के, वर्षा मस्के, छाया कुर्वे, रविकांत ठिस्के, प्रकाश भरने, ममता भरने सहित अनेक सामाजिक बंधु मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आरती पूजन बाद प्रसाद और भोग वितरण किया गया।

Korba Sanatan Protest : सनातन संतों पर टिप्पणी के विरोध में भूपेश और महंत का पुतला फूंका
Water Supply Complaint : पानी की शिकायत पर सख्त हुए डिप्टी CM, 2 ईई को नोटिस
High Court Maintenance Case : पत्नी की कमाई पर पति पूछ सकता है सवाल, फैमिली कोर्ट का आदेश निरस्त
छत्तीसगढ़ लंपी वायरस की चपेट में कई पशु, भिलाई सुपेला में अलर्ट, क्षेत्र में मुनादी भी
मां काली पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद प्रिंसिपल पर FIR, बोले – ‘मैं खुद हूं मां काली का उपासक’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?