CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बेखौफ बदमाशों ने RJD नेता को गोलियों से भूना

बेखौफ बदमाशों ने RJD नेता को गोलियों से भूना

By Newsdesk Admin
26/08/2025
Share

कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने आगजनी कर सड़क की जाम

सीजी भास्कर​, 26 अगस्त​। बेखौफ बदमाशों ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पार्टी के प्रखंड महासचिव को गोलियों से भूनकर उनकी हत्या कर दी​। मृतक आरजेडी पार्टी प्रखंड महासचिव का नाम शिवशंकर सिंह बताया जा रहा है​।

Contents
  • कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने आगजनी कर सड़क की जाम
  • बुलेट से नए घर जा रहे थे तभी मारी गईं गोलियां
  • घटना के कारण अभी नहीं है पता
​बदमाशों ने (बिहार) वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के पकौड़ी में इस वारदात को अंजाम दिया​। मौके पर ही शिवशंकर सिंह की मौत हो गई​।

शिवशंकर सिंह की हत्या करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए​। इस घटना के बाद आरजेडी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का आक्रोश देखने को मिला​।

कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हाजीपुर बिदुपुर पकौली के पास सड़क को बांस बल्ली से घेरकर उसपर आगजनी की है और उसको जाम कर दिया है​। इतना ही नहीं घटना से आक्रोशित आरजेडी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं​।

बुलेट से नए घर जा रहे थे तभी मारी गईं गोलियां

आरजेडी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग सरकार के साथ-साथ प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं​।

वहीं मृतक के परिजनों के मुताबिक, शिवशंकर सिंह अपने पुराने घर भैरोपुर से नए घर पकौली बुलेट से घर जा रहे थे​। उसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई​। बेखौफ बदमाशों ने उनको गोलियों से भून दिया​। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए​।

घटना के कारण अभी नहीं है पता

बताया जा रहा है मृतक शिवशंकर सिंह विद्युत विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी थे​। शिवशंकर सिंह जमीन कारोबार से भी जुड़े हुए थे​। आरजेडी कार्यकर्ताओं और मृतक के परिजनों का कहना है कि शिवशंकर सिंह पार्टी के प्रखंड महासचिव थे​।

जानकारी के अनुसार, शिवशंकर सिंह को चार गोलियां मारी गई हैं​। घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है​।

फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है​। साथ ही पुलिस इस पूरी घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है​।

Weather changes update : पांच दिन तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
Bastar Weapon Case : बस्तर में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, नगरनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई
‘‘घर-घर पुस्तक, हर-घर लाइब्रेरी’’ का मंत्री केदार ने किया शुभारंभ, जिला प्रशासन की अभिनव पहल हर घर में दी जाएगी मनपसंद की 10 पुस्तकें
PM Awas Yojana : पीएम आवास पर बहस को तैयार भूपेश बघेल, बोले- विजय शर्मा समय और जगह तय कर लें
मुजफ्फरपुर में पति की हैवानियत: प्राइवेट पार्ट में मिर्च, गर्म आयरन से दागा और बिजली के झटके देने की कोशिश!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?