CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Naxal Encounter : नक्सली कमांडर से मुठभेड़, दो जवान शहीद, एक घायल

Naxal Encounter : नक्सली कमांडर से मुठभेड़, दो जवान शहीद, एक घायल

By Newsdesk Admin
04/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 04 सितम्बर।‌ झारखंड को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रहे हैं।

Contents
  • गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी
  • दो जवान शहीद, एक गंभीर घायल
  • इलाके में सर्च अभियान तेज
  • अप्रैल में मारा गया था 1 करोड़ का इनामी नक्सली

इसी कड़ी में पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई।

यह कार्रवाई तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (TSPC) के कुख्यात नक्सली और 10 लाख रुपये के इनामी कमांडर शशिकांत गंझू को पकड़ने के लिए की गई थी।

गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी

पलामू पुलिस को इनपुट मिला था कि नक्सली कमांडर शशिकांत गंझू अपने घर करमा पर्व मनाने आया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने केदल गांव में उसके घर की घेराबंदी की। लेकिन इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी और मुठभेड़ छिड़ गई।

दो जवान शहीद, एक गंभीर घायल

नक्सलियों की गोलीबारी में तीन जवान घायल हो गए। इनमें से संतन कुमार मेहता और सुनील राम ने शहादत दी, जबकि जवान रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। घायल जवान को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

दोनों शहीद जवान पलामू जिले के ही निवासी थे। संतन कुमार मेहता हैदरनगर थाना क्षेत्र के सोवा बरेवा गांव से थे, जबकि सुनील राम हैदरनगर के ही परता गांव के रहने वाले थे। घायल रोहित कुमार रेहला थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

इलाके में सर्च अभियान तेज

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। भारी संख्या में जवान इलाके में तैनात किए गए हैं और नक्सलियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।

अप्रैल में मारा गया था 1 करोड़ का इनामी नक्सली

इससे पहले 21 अप्रैल 2025 को बोकारो जिले के लुगूबुरु पहाड़ में भीषण एनकाउंटर हुआ था। उस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 1 करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक समेत आठ नक्सलियों को मार गिराया था। वहां से हथियारों का बड़ा जखीरा भी बरामद किया गया था।

MP के सुसनेर से कांग्रेस विधायक का वीडियो वायरल, बोले- मैं संघ के साथ मिलकर काम करता हूं
बिहार: विधायक जी ने महिला सिंगर को गाल से सटा कर दिए नोट, अश्लील गाने पर लगाए ठुमके; क्या होगी FIR?
दिल्ली में नवरात्रि और ईद पर दुकानदार लगाएं नेम प्लेट… BJP विधायक ने CM रेखा को लिखा पत्र
Avneet Kaur Birthday Mahakal Visit: 24 साल की हुईं अवनीत, महाकाल का लिया आशीर्वाद, सूर्यकुमार यादव के साथ दिखीं
Balrampur Murder Case : शिक्षक की बेरहमी से हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घर में लगाई आग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anjali Death Case
Anjali Death Case : दिल्ली की बात कहकर निकली युवती दुर्ग में मिली मृत, सोशल मीडिया दोस्ती के बाद साथ रहने का खुलासा

शंकर नगर में 26 वर्षीय अंजलि घोड़ेस्वर की…

Ganja Seized
Ganja Seized : बढ़ई की दुकान में छिपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा

जिले में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई…

Cancer Medicine
Cancer Medicine : कैंसर की दवा 27 हजार, रिटेल कीमत सिर्फ 3 हजार? सुप्रीम कोर्ट ने एमआरपी पर उठाए सवाल

कैंसर समेत जरूरी दवाओं की कीमतों में बड़े…

Naxal Dump
Naxal Dump : कांकेर में नक्सल डंप की रकम को लेकर दो डीएसपी पर गंभीर आरोप, 20 लाख के गबन की जांच शुरू

नक्सल डंप से बरामद रकम को लेकर कांकेर…

Social Media Ban
Social Media Ban : बच्चों के सोशल मीडिया पर लग सकता है ताला, 18 साल की उम्र सीमा पर सरकार ने शुरू की तैयारी

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर केंद्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?