CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Investment Drive : निवेश में लापरवाही पर कलेक्टरों की सीआर बिगड़ेगी, सरकार ने जारी किया कड़ा फरमान

Chhattisgarh Investment Drive : निवेश में लापरवाही पर कलेक्टरों की सीआर बिगड़ेगी, सरकार ने जारी किया कड़ा फरमान

By Newsdesk Admin
29/09/2025
Share
Chhattisgarh Investment Drive
Chhattisgarh Investment Drive

सीजी भास्कर, 29 सितंबर। छत्तीसगढ़ में (Chhattisgarh Investment Drive) निवेश बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने संभाग आयुक्तों के माध्यम से जिला कलेक्टरों को फरमान जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसी महीने जारी दिशा-निर्देशों में स्पष्ट है कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश की फाइलों को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, बल्कि निवेश के संबंध में जिला प्रशासन की उपलब्धियों व खामियों को कलेक्टरों के वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन में उल्लेख किया जाएगा।

Contents
  • विभाग से मंजूरी, कलेक्ट्रेट में रुकी कई फाइलें
  • जमीनों की उपलब्धता पर बड़ा पेच
  • Chhattisgarh Investment Drive नई औद्योगिक नीति 2024-30
  • एक नजर में

कलेक्टरों को कहा गया है कि हर महीने बैठक में (Chhattisgarh Investment Drive) निवेश की प्रगति की रिपोर्ट सरकार के साथ राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड को उपलब्ध करानी है।

विभाग से मंजूरी, कलेक्ट्रेट में रुकी कई फाइलें

जानकारी के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग को यह पत्र इसलिए भी जारी करना पड़ा कि अलग-अलग विभागों से अनुमति मिलने के बाद कई जिलों में कलेक्ट्रेट से फाइलें रुकी हुई है। इसकी वजह से सही समय पर निवेश धरातल पर नहीं उतर सका है। कलेक्टरों को कहा गया है कि (Chhattisgarh Investment Drive) निवेश की फाइलों को प्राथमिकता दें।

जमीनों की उपलब्धता पर बड़ा पेच

औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों का कहना है कि निवेश के लिए सबसे बड़ा पेच जमीनों की उपलब्धता को लेकर है। कई जिलों में जनसुनवाई अटकी हुई है। स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर इस पेच को खत्म किया जा सकता है। जरूरत के आधार पर जमीनों की मांग पूरी नहीं हो पा रही है।

Chhattisgarh Investment Drive नई औद्योगिक नीति 2024-30

प्रदेश में नई औद्योगिक नीति 2024-30 लागू की गई है। इसके अंतर्गत सरकार ने निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सब्सिडी, जमीन की उपलब्धता, 1000 से अधिक रोजगार देने वाली इकाइयों के लिए बी-स्पोक पालिसी, प्रति व्यक्ति 15000 रुपए तक प्रशिक्षण अनुदान आदि शामिल हैं।

एक नजर में

वित्तीय वर्ष 2025- 163749 करोड़ रुपए का निवेश 218 परियोजनाओं में

उद्योगों को सब्सिडी- 30 से 50 प्रतिशत

सरकार का लक्ष्य- 5 साल में 5 लाख रोजगार

राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए (Chhattisgarh Investment Drive) सरकार ने नई औद्योगिक नीति 2024-30 लागू की है। अलग-अलग सेक्टर में निवेश को गति देने के लिए विभागों के साथ बैठकें जारी हैं। निवेश को आकर्षित करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से पत्र जारी किया गया है।

CG खबर : रायपुर में 6 लाख की डकैती, पिस्टल-तलवार के दम पर घर में घुसे 7 नकाबपोश, बंधक बनाकर लूटपाट..
Road Construction : काम में सुस्ती पड़ी भारी, समीक्षा बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री ने लिया बड़ा फैसला
CGBSE Second Main Exam Application 2026 : फेल या कम नंबर वालों को मिला दूसरा मौका, इस तारीख तक भरे जाएंगे आवेदन
आज की दर्दनाक खबर : तालाब में डूबने से दो सगे भाईयों सहित 4 युवकों की मौत 🛑 एक दूसरे को बचाने के चक्कर में गईं चार जान
Naxal Surrender Chhattisgarh : 19 लाख के इनामी चार नक्सलियों ने हथियार डाले, भारी मात्रा में कैश और हथियार बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lawrence Bishnoi
Lawrence Bishnoi : कनाडा में बिश्नोई गैंग का कथित धमकी भरा पत्र, 5 हजार सदस्यों और पुलिस से ज्यादा हथियार का दावा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक कथित धमकी…

iPhone Evolution
Warren Buffett : वॉरेन बफे ने छोड़ा बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद, बेटे हॉवर्ड को मिली कमान

वॉरेन बफे ने 18 सितंबर 2026 को Berkshire…

iPhone Evolution
iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन

iPhone की शुरुआत आज के मुकाबले काफी साधारण…

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान

गणेश उत्सव के दौरान कई लोग घर में…

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?