CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM Modi DG Conference 2025 : माओवादी हिंसा पर अंतिम रणनीति छत्तीसगढ़ से, नवा रायपुर बनेगा देश की आंतरिक सुरक्षा नीति का केंद्र, फिर आएंगे पीएम मोदी

PM Modi DG Conference 2025 : माओवादी हिंसा पर अंतिम रणनीति छत्तीसगढ़ से, नवा रायपुर बनेगा देश की आंतरिक सुरक्षा नीति का केंद्र, फिर आएंगे पीएम मोदी

By Newsdesk Admin
03/11/2025
Share
PM Modi DG Conference 2025
PM Modi DG Conference 2025

सीजी भास्कर, 3 नवंबर। देश को माओवादी हिंसा से पूरी तरह मुक्त करने की अंतिम रणनीति अब छत्तीसगढ़ से तय होगी। राजधानी नवा रायपुर 28 से 30 नवंबर तक राष्ट्रीय सुरक्षा के सबसे अहम मंच 60वीं डीजी कॉन्फ्रेंस (DG Conference 2025) की मेजबानी करेगा। यह पहली बार होगा जब देश की आंतरिक सुरक्षा नीति पर इतना बड़ा मंथन बस्तर से लगे प्रदेश में होगा और यही सम्मेलन “माओवादी हिंसा-मुक्त भारत” की दिशा में निर्णायक साबित हो सकता है।

तीन दिवसीय इस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल स्वयं मौजूद रहेंगे। देशभर के पुलिस महानिदेशक (DGP), आईजी स्तर के अधिकारी, सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख और राज्यों के गृह सचिव इस रणनीतिक चर्चा का हिस्सा होंगे। सम्मेलन का आयोजन भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) नवा रायपुर परिसर में किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने 1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस समारोह के दौरान ही कहा था इस बात की पूरी गारंटी है कि देश को माओवादी हिंसा से मुक्त किया जाएगा। अब वही संकल्प डीजी कॉन्फ्रेंस के मंच से ठोस नीति में बदलने जा रहा है।

माओवादी हिंसा पर निर्णायक मोड़

प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को माओवादी हिंसा से पूरी तरह मुक्त करने का लक्ष्य तय किया है। वर्ष 2014 में जहां माओवादी गतिविधियां 125 जिलों में फैली थीं, वहीं अब यह संख्या घटकर केवल तीन जिलों बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर तक सिमट गई है। सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, नवा रायपुर में होने वाला यह सम्मेलन इस अभियान का अंतिम चरण साबित हो सकता है। माना जा रहा है कि इस दौरान संयुक्त अभियानों, राज्यों के बीच इंटेलिजेंस शेयरिंग, और स्थानीय समुदायों की भागीदारी बढ़ाने पर ठोस रणनीति तय होगी।

सम्मेलन के प्रमुख मुद्दे

इस बार की डीजी कॉन्फ्रेंस सिर्फ नक्सलवाद तक सीमित नहीं रहेगी। इसमें देश की आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों पर व्यापक चर्चा होगी। आतंकवाद और उग्रवाद से निपटने की नई नीति, साइबर सुरक्षा और डिजिटल निगरानी प्रणाली, मादक पदार्थ नियंत्रण और तस्करी पर रोक, सीमा प्रबंधन और सीमा पार आतंकी नेटवर्क पर रणनीति, राज्यों के बीच इंटेलिजेंस शेयरिंग का एकीकृत मॉडल पर चर्चा होगी।

छत्तीसगढ़ की भूमिका

छत्तीसगढ़ की जमीन को इस सम्मेलन के लिए इसलिए चुना गया है क्योंकि यही राज्य अब माओवादी हिंसा से अंतिम लड़ाई का केंद्र बन गया है। बस्तर, सुकमा और बीजापुर जैसे इलाकों में संयुक्त सुरक्षा बलों के अभियानों से माओवादियों के नेटवर्क को लगातार कमजोर किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि अगर 2026 तक छत्तीसगढ़ माओवादी प्रभाव से मुक्त हो जाता है, तो इसका असर पूरे देश की आंतरिक स्थिरता और निवेश माहौल पर सकारात्मक पड़ेगा।

CG Big Break : कॉन्ट्रैक्ट कीलिंग का High प्रोफाइल मामला : परत दर परत खुल रही हैं कड़ियां, दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
ED Office Raipur New Location : रायपुर में ED का नया ठिकाना तय, पुराने महापौर बंगले में शिफ्ट होगा दफ्तर
Chhattisgarh Crime News : बीच सड़क पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
पाकिस्तान से तनाव के बीच शांति की नसीहत पर बरसे जीतन राम मांझी, कहा- ‘भारत को किसी के दबाव में…’
दुबई से बारात लेकर पहुंचा जालंधर का दीपक, तीन साल इंस्टा पर हुए प्रेम की परीणिति, न पैलेस मिला और न ही मिली दूल्हन, भूखा-प्यासा पहुंचा थाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?