CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Navjot Kaur Sidhu Suspended : सीएम चेहरे के लिए 500 करोड़ लेने के बयान पर नवजोत कौर सिद्धू कांग्रेस से निलंबित

Navjot Kaur Sidhu Suspended : सीएम चेहरे के लिए 500 करोड़ लेने के बयान पर नवजोत कौर सिद्धू कांग्रेस से निलंबित

By Newsdesk Admin
09/12/2025
Share
Navjot Kaur Sidhu Suspended
Navjot Kaur Sidhu Suspended

सीजी भास्कर, 9 दिसंबर। पंजाब की राजनीति उस समय गर्मा गई जब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू (Navjot Kaur Sidhu Suspended) के बयान को लेकर विवाद तेज हो गया। उन्होंने दावा किया था कि मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने के बदले कांग्रेस को 500 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी। बयान सामने आते ही कांग्रेस ने सख्त रुख अपनाते हुए डॉ. सिद्धू को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया।

Contents
  • बाजवा पर 5-5 करोड़ लेने का दावा
  • कांग्रेस विपक्ष की भूमिका नहीं निभा रही
  • रंधावा–बाजवा का पलटवार, कहा—पहले अपने घर देखें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने उनके निलंबन का आदेश जारी किया। इससे पहले पार्टी हाईकमान ने उनकी टिप्पणी को अनुशासनहीनता बताते हुए स्पष्टीकरण भी मांगा था, जिस पर डॉ. सिद्धू ने दावा किया था कि उन्होंने यह टिप्पणी कांग्रेस को लेकर नहीं की थी।

बाजवा पर 5-5 करोड़ लेने का दावा

निलंबन (Navjot Kaur Sidhu Suspended) से पहले नवजोत कौर सिद्धू ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व पर भी हमला बोला। एक चैनल से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी करणबीर सिंह से टिकट के बदले राजा वड़िंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने 5-5 करोड़ रुपये लिए थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व सिर्फ सत्ता की दौड़ में लगा है और इसी कारण पार्टी कमजोर हुई। उनके अनुसार बाजवा भाजपा से और वड़िंग भगवंत मान से मिले हुए हैं, जबकि सुखजिंदर रंधावा पर उन्होंने गैंग्स्टरों से संबंध होने का आरोप लगाया।

कांग्रेस विपक्ष की भूमिका नहीं निभा रही

नवजोत कौर (Navjot Kaur Sidhu Suspended) ने कहा कि पंजाब कांग्रेस की वर्तमान स्थिति नेताओं की महत्वाकांक्षा और आपसी खींचतान का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि चन्नी, वड़िंग, बाजवा और रंधावा सभी मुख्यमंत्री पद की चाह रखते हैं और इसी वजह से पार्टी कमजोर हुई।

उन्होंने यह भी दावा किया कि 2022 में नवजोत सिंह सिद्धू को हराने के लिए पार्टी के भीतर से पैसे खर्च किए गए। हालांकि उन्होंने दोहराया कि नवजोत सिंह सिद्धू अभी भी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ खड़े हैं और रहेंगे।

रंधावा–बाजवा का पलटवार, कहा—पहले अपने घर देखें

उनके आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए गुरदासपुर सांसद और पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा ने सवाल किया कि जब नवजोत सिंह सिद्धू को कैबिनेट में नंबर दो की पोज़ीशन दी गई थी तब उन्होंने कितना पैसा दिया था। रंधावा ने टिप्पणी की कि सिद्धू परिवार चार साल तक सार्वजनिक रूप से सक्रिय नहीं रहा और चुनावी साल आते ही अचानक सामने आ गया।

वहीं नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि नवजोत कौर सिद्धू को अपने आरोपों पर विचार करने के लिए किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज कराना चाहिए। राजनीतिक माहौल में आए इस टकराव ने चुनावी वर्ष में पंजाब कांग्रेस के भीतर उभर रहे तनाव और अविश्वास को और स्पष्ट कर दिया है।

फलोदी में दर्दनाक हादसा: भांजी को बचाने नहर में कूदा मामा, दोनों ने गंवाई जान, परिवार में मातम!
दो हाईकोर्ट चीफ जस्टिस पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 14 जजों का तबादला
Lover committed suicide by hanging : सुसाइड नोट में गर्लफ्रेंड पर धोखे का आरोप
De De Pyaar De 2 Box Office: आठ दिन बाद भी कमाई सुस्त, मेकर्स की बेचैनी बढ़ी—दूसरे वीकेंड से उम्मीदें
Jharkhand Cabinet Decisions 2025 : रांची से फैसला आया, 140 मोहल्ला क्लीनिक अब मदर टेरेसा के नाम से पहचाने जाएंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balrampur Railway Counter : बलरामपुर में जल्द खुलेगा रेलवे रिजर्वेशन काउंटर, हजारों यात्रियों को राहत
Balrampur Railway Counter : बलरामपुर में जल्द खुलेगा रेलवे रिजर्वेशन काउंटर, हजारों यात्रियों को राहत

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लोगों के लिए बड़ी राहत…

Raipur Police Action : स्वतंत्रता दिवस से पहले पश्चिम जोन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 140 आबकारी केस
Raipur Police Action : स्वतंत्रता दिवस से पहले पश्चिम जोन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 140 आबकारी केस

स्वतंत्रता दिवस और आगामी त्योहारों को देखते हुए…

Chhattisgarh 6 Lane Expressway : 2500 करोड़ की लागत से MP से रायपुर तक बनेगा 6-लेन एक्सप्रेस वे
Chhattisgarh 6 Lane Expressway : 2500 करोड़ की लागत से MP से रायपुर तक बनेगा 6-लेन एक्सप्रेस वे

रायपुर, 13 अगस्त : मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के…

Narmadapur Financial Irregularity : निर्माण कार्यों में 2 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी, सरपंच-सचिवों को नोटिस

अम्बिकापुर, 13 अगस्त : जनपद पंचायत मैनपाट की…

Bastar Tiranga Yatra 2026 : नारायणपुर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा, बाइक से उपमुख्यमंत्री और वन मंत्री ने किया नेतृत्व

रायपुर, 13 अगस्त : बस्तर में शांति, एकता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?