CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg Vande Bharat ब्रेकिंग : सांसद विजय बघेल पहुंचे दुर्ग स्टेशन, दुर्ग विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस का किया निरीक्षण, कहा – “आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा भारत का कदम”

Durg Vande Bharat ब्रेकिंग : सांसद विजय बघेल पहुंचे दुर्ग स्टेशन, दुर्ग विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस का किया निरीक्षण, कहा – “आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा भारत का कदम”

By Newsdesk Admin 15/09/2024
Share
दुर्ग स्टेशन पहुंचे सांसद विजय बघेल

सीजी भास्कर, 15 सितंबर। आज से प्रारंभ दुर्ग विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस का दुर्ग सांसद विजय बघेल ने स्टेशन पहुंच कर निरीक्षण किया। उन्होंने दुर्ग से वंदे भारत की ट्रेन प्रारंभ किए जाने पर हर्ष जताते हुए कहा कि हम दुर्ग के स्टेशन पर भी कवच कनेक्टिविटी की मांग किए हैं। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ते कदम की सराहना की और वंदे भारत की अपग्रेड तकनीकी को भी देखा।

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में निरंतर हर क्षेत्र में भारतवर्ष आगे बढ़ रहा है और इसी कड़ी में रेल सुविधाएं भी हैं। रेल भारत की जीवन रेखा है लोगों के लिए उसको और उम्दा और सुविधाजनक बनाया जा रहा है ताकि लोग इसमें यात्रा कर सुखद अनुभव करें, इसी बात को ध्यान में रखते हुए अनेक नई रेलें जो चलाई जा रही हैं उसमें से वंदे भारत भी है, जो पूरे भारत में अनेक जगह से चल रही है।

श्री बघेल ने बताया कि हमारे यहां पिछले समय वंदे भारत नागपुर से बिलासपुर चली, अभी एक दूसरी ट्रेन जो दुर्ग से लेकर विशाखापटनम जाएगी और बहुत कम समय में सफर यात्रियों को तय करना सुनिश्चित होगा और सुविधा के दृष्टिकोण से जो पूर्व में वंदे भारत ट्रेन बनी हैं उसे और अपग्रेड इसमें किया गया है। यह हम सबके लिए सौभाग्य है कि हमारा भारत, विश्व स्तरीय जो रेल सुविधाएं जो विकसित देशों में हैं उसके समकक्ष हमारे यहां भी रेल सुविधाएं मिल रही हैं। मेट्रो रेल की बात करें चाहे वंदे भारत की बात करें, फास्ट ट्रेन की बात करें और जो रेल कर्मचारी और अधिकारी हैं वह मुस्तैदी से अपने इस जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। आज उसी का प्रतिफल है कि लगभग बारह लाख से ज्यादा हिंदुस्तान में रेल कर्मचारी अधिकारी जी जान से लगे हुए हैं।

सांसद ने कहा रेल सुविधा बढ़ रही है, उसको कैसे सुलभ और लोगों के लिए सुविधाजनक बनाया जाए इसमें सरकार तो लगी है, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णवजी लगे हैं, प्रधानमंत्री जी लगे हुए हैं और रेल कर्मी भी अभिन्न योगदान दे रहे हैं।

श्री बघेल ने बताया कि इस ट्रेन में कवच की व्यवस्था की गई है जिससे एक्सीडेंट शून्य होगा और यहां हम डिमांड कर रहे हैं कि हमारे स्टेशनों में भी कवच की व्यवस्था हो, कवच एक कनेक्टिविटी है उससे जुड़े होने पर पहले से पता चल जाएगा कि यहां दुर्घटना संभावित है और ट्रेन पहले से रुक जाएगी। अगर कहीं ड्राइवर के द्वारा लापरवाही हुई उसमें भी जो कवच की व्यवस्था है वो एक्टिवेट होगी और ट्रेन रुक जाएगी। दुर्घटना शून्य होगा, लोगों को सुनिश्चित और निर्भय होकर यात्रा करने की सुविधा हमारी सरकार दे रही है वो सिस्टम यहां लगेगा।

साथ ही सभी डिब्बे में जो एसी है अगर कोई स्मोकिंग करते वहां पर पाया गया तो बजर बजेगा उससे जानकारी हो जाएगी। सीटिंग में भी इसमें सुविधाजनक बनाया गया है। खिड़की में जो शटर लगे रहते हैं वो भी अलग तरीके से बना है जहां तक आप चाहे वहां तक खोल सकते हैं। बहुत सारी अत्याधुनिक सुविधाएं वंदे भारत में है।

श्री बघेल ने कहा भारत स्वयं रेल बना रहा है, भारत हर सुविधाजनक रेल बना रहा है, भारत हर चीज में अब आगे है और विश्व भारत की ओर देख रहा है ऐसी सुविधाओं को जब हम देखते हैं तो यह प्रमाण है आत्मनिर्भर भारत का।

You Might Also Like

Brij Bhushan Sharan Singh : कमल का फूल छोड़ साइकिल की सवारी करेंगे बीजेपी के फायर ब्रांड नेता बृजभूषण!

US-Iran Tensions : 60 दिन पूरे, ट्रंप ने अचानक रोका ईरान युद्ध, फिर भी खुला छोड़ा हमला

Hezbollah Drone Attack : गैलिली और गोलन हाइट्स में गूंजे सायरन, हवा में ही तबाह किए गए ड्रोन

Ambikapur News : शराब को लेकर घर में जंग, पत्नी ने उबलता माड़ उड़ेला, पति बुरी तरह झुलसा

Korba Fire News : चिंगारी बनी कहर, मिनटों में आंगन बना आग का मैदान

Newsdesk Admin 15/09/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mobile Tower Drama
Mobile Tower Drama : शादी कराओ नहीं तो कूद जाऊंगी, प्रेमी के लिए टावर पर चढ़ी नाबालिग, 2 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

सीजी भास्कर, 02 मई : मऊ जिले से…

Brij Bhushan Sharan Singh
Brij Bhushan Sharan Singh : कमल का फूल छोड़ साइकिल की सवारी करेंगे बीजेपी के फायर ब्रांड नेता बृजभूषण!

सीजी भास्कर, 02 मई : उत्तर प्रदेश में…

US-Iran Tensions
US-Iran Tensions : 60 दिन पूरे, ट्रंप ने अचानक रोका ईरान युद्ध, फिर भी खुला छोड़ा हमला

सीजी भास्कर, 02 मई : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड…

Hezbollah Drone Attack
Hezbollah Drone Attack : गैलिली और गोलन हाइट्स में गूंजे सायरन, हवा में ही तबाह किए गए ड्रोन

सीजी भास्कर, 02 मई : इजराइली सेना ने…

Sandeep Pathak News
Sandeep Pathak News : BJP जॉइन करते ही बढ़ीं मुश्किलें! सांसद संदीप पाठक पर दो FIR, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

सीजी भास्कर, 02 मई : आम आदमी पार्टी…

You Might Also Like

Brij Bhushan Sharan Singh
छत्तीसगढ़

Brij Bhushan Sharan Singh : कमल का फूल छोड़ साइकिल की सवारी करेंगे बीजेपी के फायर ब्रांड नेता बृजभूषण!

02/05/2026
US-Iran Tensions
देश-दुनिया

US-Iran Tensions : 60 दिन पूरे, ट्रंप ने अचानक रोका ईरान युद्ध, फिर भी खुला छोड़ा हमला

02/05/2026
Hezbollah Drone Attack
अन्य

Hezbollah Drone Attack : गैलिली और गोलन हाइट्स में गूंजे सायरन, हवा में ही तबाह किए गए ड्रोन

02/05/2026
Ambikapur News
अपराधछत्तीसगढ़

Ambikapur News : शराब को लेकर घर में जंग, पत्नी ने उबलता माड़ उड़ेला, पति बुरी तरह झुलसा

02/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?