CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Heroin Smuggling in Raipur: पंजाब से लाई गई हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Heroin Smuggling in Raipur: पंजाब से लाई गई हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
17/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 17 जनवरी | Heroin Smuggling in Raipur: राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पंजाब से हेरोइन मंगवाकर छत्तीसगढ़ में खपाने वाले नेटवर्क का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है .

Contents
  • चाय ठेला बना सौदे की जगह
  • Heroin Smuggling in Raipur में पंजाब कनेक्शन
  • ढाई लाख से ज्यादा की हेरोइन जब्त
  • पहले भी दर्ज रहे आपराधिक मामले
  • Heroin Smuggling in Raipur पर पुलिस का बयान
  • 2025 में करोड़ों की जब्ती

चाय ठेला बना सौदे की जगह

पुलिस को 16 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नया बायपास, बिलासपुर रोड स्थित एक चाय ठेला के पास दो संदिग्ध युवक बाइक के साथ खड़े हैं और ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही आमानाका थाना पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों को मौके से दबोच लिया।

Heroin Smuggling in Raipur में पंजाब कनेक्शन

गिरफ्तार आरोपियों में एक की पहचान राकेश कुमार (42 वर्ष) निवासी फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई है, जो पंजाब से हेरोइन लाकर रायपुर में सप्लाई करता था। दूसरा आरोपी हरभजन सिंह (40 वर्ष) कबीर नगर, रायपुर का रहने वाला है, जो लोकल नेटवर्क संभालता था .

ढाई लाख से ज्यादा की हेरोइन जब्त

तलाशी के दौरान राकेश कुमार के पास से 15.32 ग्राम और हरभजन सिंह के पास से 9.95 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। कुल जप्त मात्रा 25.27 ग्राम है, जिसकी बाजार कीमत करीब 2 लाख 67 हजार 700 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों के पास से इस्तेमाल की जा रही बाइक भी जब्त की।

पहले भी दर्ज रहे आपराधिक मामले

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पंजाब निवासी आरोपी राकेश कुमार पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ पहले भी प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नेटवर्क किन-किन इलाकों तक फैला हुआ था .

Heroin Smuggling in Raipur पर पुलिस का बयान

इस कार्रवाई को लेकर रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि नशे के कारोबार में लिप्त आरोपियों को ऑपरेशन निश्चय के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर में ड्रग्स सप्लाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

2025 में करोड़ों की जब्ती

रायपुर पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन निश्चय के तहत वर्ष 2025 में अब तक 2.81 करोड़ रुपये से अधिक की नशीली सामग्री जब्त की जा चुकी है। इसमें हेरोइन, ब्राउन शुगर, गांजा, चरस, एमडीएमए, कोकीन, नशीली गोलियां और सिरप शामिल हैं।

“वन नेशन वन इलेक्शन” पर अधिवक्ता संघ ने दिया समर्थन, वकीलों से घिरे विधायक रिकेश सेन का फौरी एक्शन
अयोध्या: महाकुंभ की पूर्णाहुति के बाद अयोध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब…
Unclaimed Deposits Portal : बिना दावे वाली संपत्तियों के क्लेम के लिए आएगा एकीकृत पोर्टल
Chhattisgarh Academic Session 2027-28 : बदलेगा स्कूलों का शैक्षणिक कैलेंडर,1 अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र
भिलाई में कंचे खेल रहे थे बच्चे, पहुंच गए शराबी….चला जमकर ईंट-पत्थर, घायल अस्पताल में भर्ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Analog Paneer
Analog Paneer : एनालॉग पनीर पर सरकार की सख्ती, होटल और रेस्टोरेंट को तुरंत बंद करनी होगी खरीद बिक्री

छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद…

Police Verification
Police Verification : रायपुर में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, 600 लोगों का सत्यापन, कई संदिग्धों से पूछताछ

रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : होटल में गंदगी मिलने पर निगम का एक्शन, महावीर थाली पर लगा 8 हजार रुपये का जुर्माना

रायपुर नगर निगम ने शहर में नियमों का…

Blackmail Case
Blackmail Case : ब्लैकमेल का खौफ दिखाकर परिवार से 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना ऐंठा, चार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला…

Elephant Movement
Elephant Movement : 38 दिन बाद छत्तीसगढ़ लौटे तीन हाथी, मरवाही में बढ़ी सतर्कता, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

मरवाही वन परिक्षेत्र में एक बार फिर हाथियों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?