CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई वैशाली नगर में रिलेशनशिप, ब्रेकअप, फिर शादी बाद मनमुटाव का जुर्माना 30 लाख लेकर भी नहीं मानी युवती, 9 महीने में दूसरी शादी कर पति के साथ मिल करने लगी ब्लैकमेल

भिलाई वैशाली नगर में रिलेशनशिप, ब्रेकअप, फिर शादी बाद मनमुटाव का जुर्माना 30 लाख लेकर भी नहीं मानी युवती, 9 महीने में दूसरी शादी कर पति के साथ मिल करने लगी ब्लैकमेल

By Newsdesk Admin
22/09/2024
Share

20 लाख कैश, 8 लाख की ज्वेलरी और 2 लाख के कपड़े लेने के बाद भी नहीं मानी मोहतरमा

कहा – और रूपये दे वरना परिवार सहित बर्बाद कर दूंगी, इस अनोखी घटना पर FIR दर्ज

सीजी भास्कर, 22 सितंबर। आठ साल की पहचान और प्रेम प्यार रिलेशनशिप की दुनिया में गोते लगाने वाला भिलाई हाउसिंग बोर्ड का एक युवक अब तक 30 लाख रूपये अपनी कथित प्रेमिका को दे चुका है, रिलेशनशिप में रहते हुए एक किराये का घर भी लिया मगर संबंध ज्यादा दिन नहीं चलने पर 10 लाख देकर ब्रेकअप किया। कुछ महीने बाद युवती ने सच्चे प्रेम का हवाला दे 8 लाख की ज्वेलरी और 2 लाख के कपड़े खरीदवा युवक से गुपचुप शादी की। नौ महीने बाद दूसरे युवक से फिर शादी करने के बाद सेकंड पति  के साथ मिल कर अब युवक से और रूपये की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दे रही है।

हैरान परेशान युवक ने वैशाली नगर थाना पहुंच ब्लैकमेल करने वाली उसकी कथित पूर्व प्रेमिका-पत्नी और उसके सेकंड पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। शिकायत की जांच में वैशाली नगर पुलिस को प्रथम दृष्टतया शिकायत सही पाए जाने के बाद आरोपी पूजा, सूरज शुक्ला  उर्फ प्रतीक अग्निवंशी के खिलाफ बीएनएस की धारा 3(5), 308(2), 308(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

वैशाली नगर थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि पीड़ित 44 वर्षीय कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड निवासी है जिससे ब्लैकमेल कर कुल 30 लाख रूपये लेने तथा जान से मारने की धमकी देकर मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने पाये जाने पर प्रथम दृष्टया आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। पीड़ित की वर्ष 2016 मे पूजा विदौलिया से जान पहचान हुई, जो दोस्ती में बदली और एक दुसरे पर विश्वास करने लगे। दोनों के बीच शारीरिक संबंध स्थापित हुए और दोनों रजामंदी से रिलेशनशिप मे रहे। इसी दौरान चौहान ग्रीन वेली मे किराये के मकान मे पूजा रहती थी लेकिन धीमे धीमे पीड़ित को पूजा का व्यवहार सही नहीं लगा। मनमुटाव होने पर दोनों आपस में बातचीत कर अलग हो गये। पूजा ने भविष्य की किसी अनबन व ब्रेकअप के लिए 10 लाख रूपये की मांग की। पीड़ित ने 8 लाख रूपये नगद जमा पूंजी और 2 लाख बैंक ट्रांसफर कर उसके बैंक मे भेजे। कुछ दिनो तक तो वह संपर्क में नहीं रही। पीड़ित भी अपने कार्य एवं परिवार के साथ व्यस्त हो गया। कुछ दिनो के बाद पुनः युवती ने उसे वैशाली नगर तिकोना पार्क जैन मंदिर के पास बुला कर उसे धमकाने लगी।

उसने कहा कि वह उसके बिना रह नहीं पाएगी और साथ नहीं रहोगे तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को बर्बाद कर दूंगी। उसने गंदी तस्वीरें और आसामाजिक विडियो फोटो को वायरल कर देने धमकी दी। लोक लाज के डर भय से पीड़ित ने न चाहते हुए भी उसके कहे अनुसार उससे अपने मित्रो के बीच मजबूरन शादी की। जिसमें पूजा ने पीड़ित से 8 लाख की ज्वैलरी एवं 2 लाख का कपडा खरीदवाया। इन सबके बाद उसने तकरीबन 9 माह बाद एक अन्य लड़के सूरज शुक्ला उर्फ प्रतीक अग्निवंशी से शादी कर ली। फिर दोनों आपस मे मिलकर पीड़ित को ब्लैकमेल करने लगे व धमकाकर रूपये वसूले। पीड़ित और उसके परिवार को कोई हानि न हो इसलिए लगभग 7-8 लाख रूपये बैंक ट्रांसफर से पूजा के खाते में भेजे।

पीड़ित ने बताया कि पूजा बार बार रास्ते में व अपने घर के पास बुलाकर सूरज के साथ मिलकर उसके बच्चे व परिवार को जान से मारने की धमकी दे लगातार रूपये ऐंठते रहे हैं। उनकी धमकियों की दहशत से मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित होकर पीड़ित ने गुहार लगाई और जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद अपराध दर्ज कर लिया गया है।

Assembly Elections Dates 2024: जम्मू कश्मीर में 3 चरणों, हरियाणा में एक चरण में चुनाव, 4 अक्टूबर को आएंगे नतीजे
ये तो वही तांत्रिक है जिसने नई नवेली दुल्हन से की गंदी हरकत फिर भाग गया, वापस लौटा तो गांव वालों ने खड़ी कर दी खटिया
Police Suspended: बिना अनुमति आरक्षक भेजे बंगाल, टीआई समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
देर रात मुंह में गमछा बांध शीतला मंदिर में घुसे चोर सीसीटीवी में कैद, माता का हार और दान पेटी से रूपये चोरी, जांच में जुटी पुलिस
‘सोनम के साथ वो लड़की 24 घंटे रहती थी, मुझे तो शक है कि…’ राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब मिस्ट्री गर्ल की एंट्री, सास ने किया ये दावा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Modi France Visit : फ्रांस में मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम में शामिल-मैक्रों से जल्द मुलाकात

सीजी भास्कर, 14 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस…

Mule Account Network : गिरोह का पर्दाफाश, 18 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई…

Undertrial Prisoner Death : परिजनों ने लगाया मारपीट और वसूली का आरोप

Undertrial Prisoner Death

Insurance Claim Rejection Ruled Unfair : बीमा कंपनी को 28 लाख देने का आदेश

Insurance Claim Rejection Ruled Unfair

Online Cricket Betting Case : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 14 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

भूख-प्यास से 19 गायों की मौत, सड़कर कंकाल बने:नदी किनारे फेंका, बदबू फैलने पर पता चला; गरियाबंद के गौशाला में 150 मवेशी बचाए गए

09/03/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगभिलाई-दुर्ग

भिलाई में युवक ने घर पर लगाई फांसी, परिजन ने बचाने की कोशिश, इलाज के दौरान हुई मौत..

08/03/2025
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

उत्तराखंड दौरे पर BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, भारत-चीन सीमा से लगे गांवों का करेंगे निरीक्षण…

18/05/2025
Doctor Harassment
अपराधछत्तीसगढ़

Doctor Harassment : प्रशिक्षु ने सीनियर डाक्टर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

07/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?