CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sonia Gandhi Statement On Iran : खामेनेई की मौत पर सोनिया गांधी का सवाल, ईरान पर कार्रवाई को लेकर सरकार की चुप्पी पर जताई चिंता

Sonia Gandhi Statement On Iran : खामेनेई की मौत पर सोनिया गांधी का सवाल, ईरान पर कार्रवाई को लेकर सरकार की चुप्पी पर जताई चिंता

By Newsdesk Admin
03/03/2026
Share

सीजी भास्कर, 2 मार्च। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद भारत की सियासत में भी बहस तेज (Sonia Gandhi Statement On Iran) हो गई है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक लेख लिखकर केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ईरान के खिलाफ हुई एकतरफा सैन्य कार्रवाई को खतरनाक बताते हुए कहा कि इस मुद्दे पर सरकार की चुप्पी भारत की घोषित विदेश नीति के सिद्धांतों से पीछे हटने जैसी प्रतीत होती है।

सोनिया गांधी ने अमेरिका और इजराइल द्वारा किए गए संयुक्त सैन्य हमले और लक्षित कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता के लिए गंभीर परिणाम पैदा कर सकती हैं। उन्होंने ईरानी जनता और दुनिया भर के शिया समुदाय के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

अपने लेख में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 2(4) का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी देश की क्षेत्रीय अखंडता या राजनीतिक स्वतंत्रता के खिलाफ बल प्रयोग अंतरराष्ट्रीय कानून के विरुद्ध (Sonia Gandhi Statement On Iran) है। उनके अनुसार यदि ऐसे मामलों में सिद्धांतों की रक्षा नहीं की गई तो नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था कमजोर हो सकती है।

सोनिया गांधी ने कहा कि किसी मौजूदा राष्ट्राध्यक्ष की लक्षित हत्या अंतरराष्ट्रीय संबंधों में गंभीर दरार का संकेत है। ऐसे समय में भारत सरकार द्वारा ईरानी संप्रभुता के उल्लंघन पर स्पष्ट रुख न अपनाना चिंता का विषय है। उन्होंने यह भी कहा कि चुप्पी को तटस्थता नहीं माना जा सकता।

उन्होंने भारत और ईरान के ऐतिहासिक व रणनीतिक संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच सभ्यतागत जुड़ाव और ऊर्जा सहयोग रहा है। खाड़ी देशों में बसे लाखों भारतीयों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने आगाह किया कि क्षेत्रीय अस्थिरता का सीधा असर भारतीय समुदाय पर पड़ सकता है।

सोनिया गांधी ने मांग की कि संसद में इस विषय पर खुली चर्चा होनी (Sonia Gandhi Statement On Iran) चाहिए। उनके अनुसार पश्चिम एशिया में बढ़ती अस्थिरता, अंतरराष्ट्रीय कानून और भारत की कूटनीतिक प्रतिबद्धताओं जैसे मुद्दों पर रणनीतिक स्पष्टता और लोकतांत्रिक जवाबदेही आवश्यक है।

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने की खुदकुशी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने कहा पीएम रिपोर्ट का इंतजार, जांच जारी
पहले मेरी हत्या कर दो फिर…’ भाई ने मानी बहन की ये बात, हत्या के बाद बोला- बहुत प्यार करता था उससे; क्यों बना कातिल?
अपने घरों में ब्राह्मणों को न बुलाएं…’ इटावा में कथावाचिका लवली बोलीं- हमने इनकी पूजा करके दिमाग खराब कर दिए हैं
Land Mafia Issue: हाईकोर्ट का कड़ा संकेत—“आज के दौर में अपनी ही जमीन बचा पाना सबसे कठिन काम”
श्रीलंका पड़ोसी ही नहीं हमारा दोस्त भी, मित्र विभूषण सम्मान गर्व की बात’ कोलंबो में बोले PM मोदी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

MBBS Admission
MBBS Admission : नगरी की बेटी आयशा फातिमा का एमबीबीएस में चयन, सरकारी मेडिकल कॉलेज कांकेर में मिली सीट

सरफराजुद्दीन रज़वी का चयन एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए…

Fake ACB Officer
Fake ACB Officer : एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में घुसे, गोली की धमकी दी; फरार आरोपी गिरफ्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में…

Balodabazar Police Transfer
Balodabazar Police Transfer : बलौदाबाजार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 38 अधिकारी-कर्मचारियों की नई पदस्थापना

जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर…

Smriti Irani Chhattisgarh Incharge : स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी, हरियाणा का भी जिम्मा; सिद्धार्थ शंभू सहप्रभारी
Smriti Irani Chhattisgarh Incharge : स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी, हरियाणा का भी जिम्मा; सिद्धार्थ शंभू सहप्रभारी

भाजपा ने छत्तीसगढ़ संगठन में बड़ा बदलाव करते…

Sarangarh Job Fair 2026 : 25 सितंबर को रोजगार मेला, निजी क्षेत्र में 232 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक वेतन
Sarangarh Job Fair 2026 : 25 सितंबर को रोजगार मेला, निजी क्षेत्र में 232 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक वेतन

शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार (Sarangarh…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?