CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sanjay Dahriya UPSC Story : कैंसर से जंग और UPSC में जीत, 38 साल की उम्र में संजय डहरिया ने रचा इतिहास, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

Sanjay Dahriya UPSC Story : कैंसर से जंग और UPSC में जीत, 38 साल की उम्र में संजय डहरिया ने रचा इतिहास, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

By Newsdesk Admin
07/03/2026
Share
Sanjay Dahriya UPSC Story
Sanjay Dahriya UPSC Story

सीजी भास्कर, 07 मार्च। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के रहने वाले Sanjay Dahriya ने संघर्ष और हौसले की ऐसी मिसाल पेश (Sanjay Dahriya UPSC Story) की है, जिसे जानकर हर कोई प्रेरित हो रहा है। 38 साल की उम्र में उन्होंने UPSC Civil Services Examination पास कर ली और 946वीं रैंक हासिल की। खास बात यह है कि उन्होंने यह सफलता कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ते हुए हासिल की।

Contents
  • तीसरे प्रयास में मिली सफलता
  • गांव से शुरू हुई पढ़ाई
  • कई नौकरियों में किया काम
  • कैंसर से भी नहीं टूटा हौसला
  • युवाओं के लिए बने प्रेरणा

तीसरे प्रयास में मिली सफलता

संजय डहरिया मूल रूप से महासमुंद जिले के बेलटुकरी गांव के निवासी हैं। साधारण किसान परिवार से आने वाले संजय ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में यह सफलता अपने तीसरे प्रयास में पाई।

गांव से शुरू हुई पढ़ाई

संजय ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गांव के सरकारी स्कूल (Sanjay Dahriya UPSC Story) से की। इसके बाद उन्होंने रायपुर के Jawahar Navodaya Vidyalaya Mana से 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने महासमुंद के Vallabhacharya Government College Mahasamund से अर्थशास्त्र में स्नातक किया।

कई नौकरियों में किया काम

संजय डहरिया ने अपने करियर में कई जगह काम भी किया। उन्होंने State Bank of India की परीक्षा पास कर 2009 से 2011 तक पश्चिम बंगाल की एक शाखा में सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने IDBI Bank सहित अन्य संस्थानों में भी काम किया। हालांकि उनका लक्ष्य सिविल सेवा था, इसलिए वे नौकरी करते हुए भी लगातार तैयारी करते रहे।

कैंसर से भी नहीं टूटा हौसला

संजय के जीवन की सबसे बड़ी चुनौती तब सामने आई जब वर्ष 2012 में उन्हें लार ग्रंथियों में कैंसर होने का पता चला। इलाज के लिए उन्होंने मुंबई में उपचार कराया, लेकिन बीमारी के बावजूद उन्होंने अपने सपने (Sanjay Dahriya UPSC Story) को नहीं छोड़ा। कठिन परिस्थितियों के बीच भी उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और आखिरकार यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर ली।

युवाओं के लिए बने प्रेरणा

अपनी सफलता पर संजय ने इसका श्रेय अपने परिवार, दोस्तों और गुरुजनों को दिया। उनका कहना है कि वे प्रशासनिक सेवा में जाकर देश और समाज की सेवा करना चाहते हैं। संजय डहरिया की कहानी यह साबित करती है कि अगर हौसला मजबूत हो तो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी सफलता हासिल की जा सकती है।

New Labour Code : नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ा बदलाव, अब तय समय से ज्यादा काम पर मिलेगा पूरा फायदा
Big Break : आत्महत्या करने जा रही युवती की मेटा AI ने बचा ली जान
I Love Muhammad Poster Controversy: बाराबंकी में बैनर हटने के बाद बढ़ा तनाव, गांव छावनी में तब्दील
‘तंगी में है महाराष्ट्र’, NITI आयोग की बैठक से पहले संजय राउत ने रख दी यह बड़ी मांग
Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Electricity Bill Dispute
CG Electricity Bill Dispute : कांग्रेस राज में 5 साल में सिर्फ 2 पैसे बढ़ी थी दर, भाजपा ने जून में 45 लाख उपभोक्ताओं को थमाया ‘करंट’ : अमितेष

रिपोर्टर : आशुतोष सिहं ठाकुर सीजी भास्कर, 18…

CG Disaster Management Apps
CG Disaster Management Apps : आकाशीय बिजली और बाढ़ की पहले से मिलेगी सटीक जानकारी, मोबाइल में डाउनलोड करें सचेत, दामिनी और मेघदूत ऐप

रिपोर्टर : आशुतोष सिंह ठाकुर सीजी भास्कर, 18…

CG Suposhan Vriksha Munga 
CG Suposhan Vriksha Munga  : ‘सुपोषण वृक्ष-मुनगा’ बनेगा छत्तीसगढ़ में जनआंदोलन

सीजी भास्कर, 18 जून : छत्तीसगढ़ को कुपोषण…

Surguja DMF Fund Sanction
Surguja DMF Fund Sanction : आदिवासी अंचलों में सुधरेगी शिक्षा-स्वास्थ्य, DMF से राशि मंजूर

सीजी भास्कर, 18 जून : छत्तीसगढ़ के सरगुजा…

Rahul Gandhi Raipur Visit Politics
Rahul Gandhi Raipur Visit Politics : राहुल गांधी के स्वागत को लेकर मंत्री केदार कश्यप का विवादित बयान

सीजी भास्कर, 18 जून : कांग्रेस के फायरब्रांड…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?