CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पंडाल में घुस गया अरबाज, भगवा ध्वज को नाली में फेंका, भजन बंद करवा भोजपुरी गाना बजाने का डाला दबाव, महिला श्रद्धालुओं से बदसलूकी भी, दुर्गा पंडाल में हंगामा, पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

पंडाल में घुस गया अरबाज, भगवा ध्वज को नाली में फेंका, भजन बंद करवा भोजपुरी गाना बजाने का डाला दबाव, महिला श्रद्धालुओं से बदसलूकी भी, दुर्गा पंडाल में हंगामा, पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
07/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 07 अक्टूबर। दुर्गा पूजा पंडाल में अरबाज़ नामक युवक अपने साथियों के साथ घुस कर महिला श्रद्धालुओं से करने लगा। पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में दुर्गा पूजा पंडाल का है जहां घुसकर उपद्रव करने का आरोप है। कलीम, अरबाज़, इमरान और मुख़्तार नामक आरोपियों ने महिला श्रद्धालुओं से अभद्रता की और पंडाल में लगे भगवा ध्वज को नोंच कर नाली में फेंक दिया। उन्होंने पूजा के दौरान बज रहे भजन को बंद कर भोजपुरी गाने चलाने का दबाव बनाया। यह घटना शनिवार 5 अक्टूबर 2024 को हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद के पाँचूडीह गाँव की है। ग्रामीणों ने शिकायत की है कि हर साल की तरह इस साल भी वे मंदिर में शारदीय नवरात्रि का आयोजन कर रहे हैं, जिसे असफल करने के लिए कलीम, अरबाज़, इमरान और मुख़्तार ने साजिश रची। शनिवार को ये चारों आरोपित दुर्गापूजा पंडाल में पहुँचे और भगवा ध्वज को नोचकर नाली में फेंक दिया। इसके बाद बिजली का खंभा तोड़ दिया और जनरेटर का तार खींचकर भजन बंद करवा दिया। इन लोगों ने भजन पर गंदी टिप्पणियाँ की और भोजपुरी गाने बजाने का दबाव बनाया। जब श्रद्धालुओं ने विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ताओं में राम सजीवन, राम प्यारे, रामसूरत वर्मा और हंसराज यादव के नाम शामिल हैं। इन सभी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की है।

पुलिस ने शिकायत को संज्ञान लेते हुए अरबाज़, कलीम, इमरान और मुख़्तार के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर ली है। इन सभी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 298, 324, 352 और 351(3) के तहत कार्रवाई की है। रविवार (6 अक्टूबर) को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भारत की एयर स्ट्राइक पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- ‘ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया कि…’
Missing rice miller recovered : दुर्ग के राइस मिलर का शव शिवनाथ नदी से बरामद
अब कोई नहीं छीन सकेगा उनका हक! अनाथ बच्चों की संपत्ति पर दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त पहरा
शिवाजी की तुलना औरंगजेब से नहीं हो सकती : डॉ रमन सिंह
Major blow to terrorist network : लश्कर कमांडर यूसुफ अफरीदी की हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?