CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kanker Sand Mining Raid : रेत माफिया पर बड़ी स्ट्राइक, 99 वाहन जब्त, प्रशासन ने वसूला 27 लाख से ज्यादा का जुर्माना

Kanker Sand Mining Raid : रेत माफिया पर बड़ी स्ट्राइक, 99 वाहन जब्त, प्रशासन ने वसूला 27 लाख से ज्यादा का जुर्माना

By Newsdesk Admin
07/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 07 अप्रैल | कांकेर जिले में अवैध रेत खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते (Kanker Sand Mining Raid) हुए टॉस्क फोर्स द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में 99 मामलों में 99 वाहनों को जब्त कर 27 लाख 65 हजार रुपए की वसूली की गई है। कलेक्टर श्री क्षीरसागर के निर्देशानुसार अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।

खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में वर्तमान में 15 रेत खदानें संचालित हैं, जो चारामा विकासखंड के ग्राम माहुद, भर्रीटोला, भिलाई, भिरौद, करिहा, हाराडुला, बासनवाही, अरौद, किलेपार तथा दुर्गकोंदल विकासखंड के भंडारडिगी, गुदुम और परभरेली में संचालित हो रही हैं। इनका संचालन ग्राम पंचायतों एवं स्व-सहायता समूहों के माध्यम से किया जा रहा है। इसके अलावा 16 अस्थायी रेत भंडारण लाइसेंस भी जारी हैं।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में रेत खनन एवं परिवहन से 76 लाख 62 हजार 572 रुपए की रॉयल्टी तथा 1 करोड़ 56 लाख 89 हजार 208 रुपए प्रीमियम के रूप में प्राप्त (Kanker Sand Mining Raid) हुए हैं। पूर्व वर्षों 2019-20 एवं 2020-21 की 1 करोड़ 36 लाख रुपए की रॉयल्टी राशि ग्राम पंचायतों को वितरण हेतु जिला पंचायत को उपलब्ध कराई जा रही है।

अवैध भंडारण के 13 प्रकरणों में 9 लाख 81 हजार रुपए तथा अवैध खनन के 5 मामलों में 5 मशीन एवं 4 वाहन जब्त कर 7 लाख 45 हजार रुपए की वसूली की गई है। हाल ही में प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई (Kanker Sand Mining Raid) करते हुए 7 वाहन और 5 मशीनें भी जब्त की गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा रेत खदानों का संचालन नियमानुसार सुनिश्चित करते हुए अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सतत कार्रवाई जारी है।

Train Extra Coach Update: शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में बढ़े डिब्बे, कंफर्म टिकट की उम्मीद हुई मजबूत
Balod Waterlogging : लगातार बारिश से बालोद बेहाल, कई वार्ड जलमग्न, घरों में घुसा पानी 
भिलाई में शासकीय नाला को पाट कर जमीन कब्जा, कॉलोनाईजर की कंप्लेन बाद निगम में 3 घंटे चली बैठक, होगा केडिया नाला का सीमांकन
Water Conservation Impact : चेक डैम से बदली तस्वीर, जल संरक्षण ने गांवों को बनाया आत्मनिर्भर, बदौली बना मिसाल
Chhattisgarh Budget 2026-27 : GYAN, GATI और SANKALP के साथ ‘विकसित छत्तीसगढ़’ की नई रूपरेखा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Job Fraud
Police Job Fraud : पुलिस आरक्षक बनाने 14 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

झांसा देकर एक परिवार से 14 लाख रुपये…

Pendra News
Pendra News : दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की बालिका उर्मिला बैगा को पेण्ड्रा के पीएम श्री विद्यालय एवं छात्रावास में मिला प्रवेश

दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की आर्थिक रूप से कमजोर…

Bear Attack
Bear Attack : मरवाही के जंगल में अचानक भालू का हमला, एक ही दिन में तीन लोग घायल, समय रहते अस्पताल पहुंचाने से बची जान

जंगल की ओर गए लोगों पर अचानक भालू…

Gariaband Accident
Gariaband Accident : गरियाबंद में आमने सामने हुई जोरदार टक्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप बाल बाल बचे

बाजार चौक में उस समय लोगों की नजरें…

Leopard Video
Leopard Video : रेल सुरंग में अचानक पटरी पर दिखा तेंदुआ, वीडियो बनते ही कर्मचारियों में फैल गई दहशत

जंगल और पहाड़ियों के बीच से गुजरने वाले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?