CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर में नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट का भंडाफोड़, 5 लाख का माल जब्त

बिलासपुर में नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट का भंडाफोड़, 5 लाख का माल जब्त

By Newsdesk Admin
16/04/2026
Share

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। व्यापार विहार स्थित मालधक्का क्षेत्र में डुप्लीकेट सिगरेट की सप्लाई की जा रही थी, जिसे आईटीसी की टीम ने ग्राहक बनकर पकड़ा।

कार्रवाई के दौरान एक कारोबारी के पास से करीब 5 लाख रुपए कीमत के 4 कार्टून सिगरेट जब्त किए गए। बताया जा रहा है कि आरोपी शहर के छोटे-बड़े दुकानदारों को थोक में नकली सिगरेट सप्लाई करता था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

सूचना मिलने के बाद आईटीसी की टीम बिलासपुर पहुंची और सबसे पहले पान ठेलों से सिगरेट के सैंपल लिए। जांच में सिगरेट नकली पाई गई। इसके बाद टीम ने दुकानदारों से सप्लाई चेन की जानकारी जुटाई और ग्राहक बनकर कारोबारी तक पहुंची।

टीम को महाराणा प्रताप चौक के पास बुलाया गया, जहां से उन्हें थोक सप्लायर की दुकान तक पहुंचाया गया। दुकान पर पहुंचकर टीम ने पैकेट और सिगरेट की जांच की, जिसमें माल नकली निकला।

इसके बाद पुलिस को सूचना देकर जब्त माल को थाने लाया गया। देर रात तक पुलिस की कार्रवाई जारी रही। मामले में जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, यह अवैध कारोबार रोजाना करीब 2 लाख रुपए तक का था। नकली सिगरेट की पहचान पैकिंग की प्रिंटिंग, होलोग्राम, सुरक्षा कोड, स्टिक की बनावट और तंबाकू की गुणवत्ता से की जाती है।

कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कई व्यापारी थाने पहुंच गए और देर रात तक वहां भीड़ लगी रही। कुछ लोगों द्वारा आरोपी के पक्ष में दबाव बनाने की भी बात सामने आई है।

अवैध कारोबार में संलिप्तता की शिकायत पर SP ने प्रधान आरक्षक को किया Suspend
Raipur tanker accident : नाबालिग को कुचलने वाला टैंकर ड्राइवर हिरासत में
Labour Safety Violation Durg: रसमड़ा स्थित स्टील प्लांट में श्रमिक सुरक्षा पर सवाल, BJM TUC ने प्रबंधन को दी चेतावनी
Raipur Pice Cmmissioner : दायित्व की पहली औपचारिक भेंट, कानून-व्यवस्था को लेकर हुई अहम चर्चा
ठंडी लहर के बीच खुले गार्डन में चल रही थी शराब-चिकन पार्टी, पहुंच गई पुलिस, 7 लोगों को लाया थाना, ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट बाद हुई कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Drug Peddlers Arrested
Durg Drug Peddlers Arrested : दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

Durg Drug Peddlers Arrested :सिटी कोतवाली पुलिस ने…

Rajnandgaon Crime News
Rajnandgaon Crime News : चोरी की दो घटनाएं CCTV में कैद, क्या नाबालिगों से कराए जा रहे हैं अपराध?

Rajnandgaon Crime News : इन वायरल वीडियो की…

Raipur Rapido Rider Crime
Raipur Rapido Rider Crime : बैंक जा रही महिला से रैपिडो राइडर की ठगी

Raipur Rapido Rider Crime : महिला की शिकायत…

​SAIL Recruitment 2026: राउरकेला स्टील प्लांट में 1110 पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, ​स्टील सेक्टर में नौकरी का मौका

सीजी भास्कर, 24 जुलाई।​सरकारी कंपनी SAIL ने राउरकेला…

BDL Recruitment 2026
BDL Recruitment 2026 : भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में 147 पदों पर भर्ती, 6 अगस्त तक करें आवेदन, ​रक्षा क्षेत्र में अवसर

भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?