CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Balod Heroin and Pistol Seizure : बालोद में हेरोइन और देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार, 11.83 लाख का सामान जब्त

Balod Heroin and Pistol Seizure : बालोद में हेरोइन और देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार, 11.83 लाख का सामान जब्त

By Newsdesk Admin
30/10/2026
Share
Balod Heroin and Pistol Seizure
Balod Heroin and Pistol Seizure : बालोद में हेरोइन और देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार, 11.83 लाख का सामान जब्त

सीजी भास्कर, 30 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नशे के कारोबार और अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 6.40 ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा और एक देशी पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस ने टाटा हेक्सा कार समेत कुल 11.83 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, जिले में पहली बार हेरोइन के साथ देशी पिस्टल बरामद की गई है। (Balod Heroin and Pistol Seizure)

Contents
  • कार की तलाशी के दौरान मिली हेरोइन और पिस्टल : Balod Heroin and Pistol Seizure
  • NDPS और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
  • न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा : Balod Heroin and Pistol Seizure

यह भी पढ़ें : Nashili Tablet Smuggling Balodabazar : नशे के अंतरजिला नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 1,146 टैबलेट के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

कार की तलाशी के दौरान मिली हेरोइन और पिस्टल : Balod Heroin and Pistol Seizure

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दल्लीराजहरा के रेलवे कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय लीनेश बंसोड़ उर्फ बाड़ू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह बालोद के नया बस स्टैंड में अपनी कार में बैठकर फोन पर स्थानीय लोगों से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

बालोद थाना प्रभारी के मुताबिक, बुधवार आधी रात को कार की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड में पारदर्शी झिल्ली में रखी 6.40 ग्राम हेरोइन और एक देशी पिस्टल मिली। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 1 लाख 28 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी पिस्टल से जुड़े वैध दस्तावेज भी पेश नहीं कर सका।

 

यह भी पढ़ें : रायपुर के कारोबारी ने चलती कार से फेंकी लाश, ड्रग्स ओवरडोज का दावा, नशे में मिली एक युवती

Balod Heroin and Pistol Seizure
Balod Heroin and Pistol Seizure : बालोद में हेरोइन और देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार, 11.83 लाख का सामान जब्त

 

 

NDPS और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 22(ख) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला (Balod Heroin and Pistol Seizure) दर्ज किया है। गुरुवार शाम उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले दो दिनों से बालोद में सक्रिय था और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। वहीं, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने शहर के छह संदिग्धों को चिह्नित किया है। पुलिस को इनके राजस्थान आने-जाने की जानकारी मिली है। अन्य संदिग्धों और संभावित सप्लाई नेटवर्क की तलाश की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें :Ganja Smuggling :  डेढ़ किलो गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार 

 

न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा : Balod Heroin and Pistol Seizure

पुलिस का कहना है कि दुर्ग, राजनांदगांव और धमतरी के बाद बालोद में भी चिट्टा सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है। जब्त पिस्टल उत्तर प्रदेश से मंगाए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

फिलहाल पुलिस मादक पदार्थ और हथियार के स्रोत का पता लगाने के साथ ही इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : Kanker Ravi Prakash Suspension : निरीक्षण के दौरान शराब के नशे में मिला कर्मचारी, निलंबित

 

ख़बरें और भी हैं : Illegal Liquor Seizure : ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 358 पाव अवैध शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Jogi Congress 2.0 Launched : अमित जोगी ने बताया नया विजन
Leopard Alert : मड़वा पावर प्लांट के पास दिखा तेंदुआ, आसपास के गांवों में दहशत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
Mechka Tourism : सोंढूर डैम की खूबसूरती देखने पहुंचे 5500 से ज्यादा पर्यटक, सुविधाओं की कमी बनी परेशानी
Chhattisgarh Traffic Rules 2026 : दो पहिया वाहन पर अब चालक के साथ सहयात्री के लिए भी हेलमेट अनिवार्य
Eid Milad Un Nabi : सिहावा में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, गूंजे अमन और भाईचारे के संदेश

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balod Heroin and Pistol Seizure
Balod Heroin and Pistol Seizure : बालोद में हेरोइन और देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार, 11.83 लाख का सामान जब्त

Balod Heroin and Pistol Seizure : पुलिस का…

Chhattisgarh High Court Judges : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे छह नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार अधिवक्ताओं और दो न्यायिक अधिकारियों के नामों की सिफारिश की
Chhattisgarh High Court Judges : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे छह नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार अधिवक्ताओं और दो न्यायिक अधिकारियों के नामों की सिफारिश की

इस सिफारिश से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (Chhattisgarh High Court…

Chhattisgarh High Court 6 New Judges
Chhattisgarh High Court 6 New Judges : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 4 अधिवक्ताओं और 2 न्यायिक अधिकारियों के नामों पर लगाई मुहर

Chhattisgarh High Court 6 New Judges : बिलासपुर…

Raipur Dangania House Theft
Raipur Dangania House Theft : सूने मकान में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख के जेवर और बाइक जब्त

Raipur Dangania House Theft : आरोपियों के पास…

Korba Canal Accident
Korba Canal Accident : नहर में बहे युवक का चौथे दिन मिला शव, साइफन में फंसा था

Korba Canal Accident  : बताया जा रहा है…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?