CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhojraj Nag Rain Statement : सांसद का दावा- नींबू काटकर प्रार्थना की तो रुक गई बारिश, कांग्रेस ने कसा तंज

Bhojraj Nag Rain Statement : सांसद का दावा- नींबू काटकर प्रार्थना की तो रुक गई बारिश, कांग्रेस ने कसा तंज

By Newsdesk Admin
27/08/2026
Share
Bhojraj Nag Rain Statement
Bhojraj Nag Rain Statement : सांसद का दावा- नींबू काटकर प्रार्थना की तो रुक गई बारिश, कांग्रेस ने कसा तंज

सीजी भास्कर, 27 अगस्त। छत्तीसगढ़ के कांकेर से भाजपा सांसद भोजराज नाग का बारिश रोकने को लेकर दिया गया बयान चर्चा में है। डौंडीलोहारा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम के दौरान सांसद ने दावा किया कि उन्होंने बूढ़ादेव और महादेव से प्रार्थना कर नींबू काटा, जिसके बाद बारिश रुक गई। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (Bhojraj Nag Rain Statement)

Contents
  • कार्यक्रम के दौरान किया बारिश रुकने का दावा : Bhojraj Nag Rain Statement
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
  • कांग्रेस ने साधा निशाना : Bhojraj Nag Rain Statement
  • पहले भी नींबू को लेकर बयान दे चुके हैं सांसद

 

यह भी पढ़ें : CG High Court Decision Bhojraj Nag : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सांसद भोजराज नाग की कुर्सी बरकरार

 

कार्यक्रम के दौरान किया बारिश रुकने का दावा : Bhojraj Nag Rain Statement

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को डौंडीलोहारा पहुंचे थे। यहां उन्होंने महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी की। कार्यक्रम के दौरान खराब मौसम को लेकर सांसद भोजराज नाग ने कहा कि मुख्यमंत्री का प्रोटोकॉल रात करीब 12 बजे जारी हुआ था। मौसम खराब होने के बावजूद कार्यक्रम सफल कराने के लिए उन्होंने बूढ़ादेव और महादेव से प्रार्थना की और नींबू काटकर बारिश रोक दी।

सांसद ने कहा कि कार्यक्रम सफल हो गया है, अब पानी को गिरना है तो गिरे। उनके बयान पर मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत अन्य नेताओं के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी और सभा में ठहाके भी गूंजे।

 

यह भी पढ़ें : MP Bhojram Nag gets relief from High Court : चुनाव रद्द करने की याचिका खारिज

 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सांसद के दावे पर सवाल उठाए। कई लोगों ने इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अब नींबू काटकर गैस सिलेंडर और बिजली बिल के दाम भी कम करवा दीजिए।

 

यह भी पढ़ें : CM Choupal : नवविवाहिताओं को भी जल्द मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ

Bhojraj Nag Rain Statement
Bhojraj Nag Rain Statement : सांसद का दावा- नींबू काटकर प्रार्थना की तो रुक गई बारिश, कांग्रेस ने कसा तंज

कांग्रेस ने साधा निशाना : Bhojraj Nag Rain Statement

सांसद के बयान पर कांग्रेस ने भी तंज कसा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अगर नींबू काटने से बारिश रुक सकती है तो नींबू काटकर महंगाई भी रोक देनी चाहिए। उन्होंने पेट्रोल और शक्कर के दाम कम कराने के साथ बिजली के बिल भी कम करवाने की बात कही।

 

यह भी पढ़ें : Mahila Kalyan Portal : महिला कल्याण के लिए चार नए पोर्टल लांच, महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त जारी

 

पहले भी नींबू को लेकर बयान दे चुके हैं सांसद

भोजराज नाग इससे पहले भी नींबू को लेकर दिए गए बयानों के कारण चर्चा में रह चुके हैं। करीब नौ महीने पहले धमतरी में उन्होंने कहा था कि जो अधिकारी जनता की समस्याओं पर फोन नहीं उठाएंगे और शिकायतों का समाधान नहीं करेंगे, उनके लिए नींबू काटेंगे। इसके बाद भी उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक बहस हुई थी।

 

यह भी पढ़ें : CSC ID Blocked Mahasamund : महतारी वंदन योजना में अवैध वसूली पर एक्शन, 4 सीएससी सेंटर्स की आईडी ब्लॉक

Zero Electricity Bill Solar : 3 किलोवाट तक सोलर रूफटॉप में बैटरी की जरूरत नहीं, रखरखाव बेहद सरल, हजारों उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आधुनिक स्टेरलाइजर मशीन शुरू, इलाज में मिलेगी राहत
तेंदूपत्ता घोटाला: DFO समेत 14 पर 3.92 करोड़ के गबन का आरोप….
Dhamtari Murder Case : दो दोषियों को उम्रकैद, युवक की चाकू मारकर की थी हत्या
Job Placement Camp Sakti : युवाओं के पास रोजगार पाने का सुनहरा मौका, बिना परीक्षा के मिलेगी नौकरी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू
Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू

हमले में उनके पेट के बाईं ओर गहरा…

Chhattisgarh Cabinet Decision : मोदी के 25 साल पर कैबिनेट का प्रस्ताव, अग्निवीरों के लिए 36 पद और विभाग का नाम बदलने पर मुहर

सीजी भास्कर, 11 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने…

Lavan Ganja Smuggling Case : लवन में गांजे की बड़ी खेप बरामद, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा
Lavan Ganja Smuggling Case : लवन में गांजे की बड़ी खेप बरामद, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

बलौदाबाजार जिले के लवन नगर में गांजा तस्करी…

Patanjali Cow Ghee Recall : पतंजलि गाय के घी में तय सीमा से 5 गुना सीसा, एक बैच पर रोक, देशभर से वापसी के आदेश
Patanjali Cow Ghee Recall : पतंजलि गाय के घी में तय सीमा से 5 गुना सीसा, एक बैच पर रोक, देशभर से वापसी के आदेश

पतंजलि गाय के घी की जांच (Patanjali Cow…

Substandard Fertilizer Case : किसानों को अमानक खाद बेचने का आरोप, शिव ट्रेडर्स का संचालक गिरफ्तार
Substandard Fertilizer Case : किसानों को अमानक खाद बेचने का आरोप, शिव ट्रेडर्स का संचालक गिरफ्तार

किसानों को अमानक खाद बेचने (Substandard Fertilizer Case)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?