CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bihar Govt Oath Ceremony :  नीतीश कुमार आज 10वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, छग समेत इन राज्यों के सीएम होंगे शामिल

Bihar Govt Oath Ceremony :  नीतीश कुमार आज 10वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, छग समेत इन राज्यों के सीएम होंगे शामिल

By Newsdesk Admin
20/11/2025
Share
Bihar Govt Oath Ceremony
Bihar Govt Oath Ceremony

सीजी भास्कर, 20 नवंबर। बिहार की जनता को आज नया मुख्यमंत्री (Bihar Govt Oath Ceremony) मिलने वाला है। राजधानी पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम गुरुवार की सुबह 11.30 बजे तय किया गया है।

Contents
  • (Bihar Govt Oath Ceremony) ये नेता बुधवार रात को पहुंचे पटना
  • इन राज्यों के सीएम होंगे शामिल

इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह समेत दर्जन भर अगल-अलग राज्यों को मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं। इनके अलावा कई VIP भी उपस्थित होंगे। एनडीए को प्रचंड बहुतम मिलने के बाद से यह कायस लगाए जा रहे थे कि बीजेपी नया मुख्यमंत्री बना सकती है।

इस सभी उठापटक के बीच नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। जो माहौल अब शांत हो गया है। इसके पहले नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंपा और साथ में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया गया। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री किसको बनाया जाएगा, उसका सस्पेंस भी खत्म हो गया है। बीजेपी नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। यह जानकारी की भी सामने आई है कि ये दोनों नेता नीतीश कुमार के करीबी है।

एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने विधानसभा के सेंट्रल हॉल में कहा, “अब सब जगह से फायदा हो रहा है। अपना राज्य पहले से ज्यादा आगे बढ़ रहा है और आगे बढ़ता रहेगा। पहले वालों ने कोई काम किया क्या? 2005 में जब हम लोग आए तो हम लोगों ने काम करना शुरू किया। इस बार तो और ज्यादा विकास होगा।”

(Bihar Govt Oath Ceremony) ये नेता बुधवार रात को पहुंचे पटना

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचेंगे। इनके अलावा बुधवार रात को अमित शाह पटना पहुंचे।

इन राज्यों के सीएम होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और आईटी मंत्री नारा लोकेश इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। वहीं, असम के सीएम हेमंत विस्वा सरमा, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, गोवा के सीएम प्रमोदी सावंत, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत दूसरे मंत्री भी शरीक होने वाले हैं।

भोपाल में बनी अजब-गजब सड़क… L शेप में बना दिया रोड डिवाइडर, सीधे टकराने लगीं गाड़ियां
BJP National President : 20 जनवरी तक बीजेपी को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
CG High Court Decision Bhojraj Nag : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सांसद भोजराज नाग की कुर्सी बरकरार
RSS Jabalpur Meeting 2025: जबलपुर में शुरू होगी आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक, संघ प्रमुख मोहन भागवत रहेंगे शामिल
Akash Anand: ‘परीक्षा कठिन और लड़ाई लंबी है…’, सामने आई BSP के सभी पदों से हटाए जाने के बाद आकाश आनंद की पहली प्रतिक्रिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sawan Utsav Chhattisgarh
Sawan Utsav Chhattisgarh : उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, फूलो देवी नेताम संग झूमीं महिलाएं

Sawan Utsav Chhattisgarh :आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को…

Durg Acid Attack
Durg Acid Attack : शिवालय जा रही महिला पर एसिड अटैक, बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने किया हमला

Durg Acid Attack :पुलिस घटना के पीछे के…

Vande Mataram Controversy
Vande Mataram Controversy : दीपक बैज का BJP पर पलटवार, बोले- वंदे मातरम् और देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए भाजपा

Vande Mataram Controversy  : वंदे मातरम् को लेकर…

Koriya Jeeraphool Rice
Koriya Jeeraphool Rice : कोरिया के जीराफूल चावल को FPO मॉडल से नई पहचान

Koriya Jeeraphool Rice : । कृषि विभाग की…

Raipur Axis Bank Fraud
Raipur Axis Bank Fraud : ग्राहक की FD तुड़वाकर 14.97 लाख ट्रांसफर, बैंक के डिप्टी मैनेजर पर गड़बड़ी का केस

Raipur Axis Bank Fraud : कथित फर्जीवाड़े में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?