CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur government schools : स्कूलों की बदहाल तस्वीर, 288 जर्जर इमारतों में पढ़ रहे बच्चे

Bilaspur government schools : स्कूलों की बदहाल तस्वीर, 288 जर्जर इमारतों में पढ़ रहे बच्चे

By Newsdesk Admin
17/07/2026
Share
Bilaspur government schools
Bilaspur government schools

सीजी भास्कर, 17 जुलाई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सरकारी प्राइमरी स्कूल के बच्चे जर्जर भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। बारिश शुरू होते ही कक्षाओं में पानी टपकने लगता है, जिससे बच्चों को पढ़ाने से पहले उन्हें सुरक्षित स्थान पर बैठाना पड़ता है। (Bilaspur government schools)

Contents
  • जिले में 288 जर्जर स्कूल भवन : Bilaspur government schools
  • हाईकोर्ट ने मांगी थी प्रोग्रेस रिपोर्ट
  • हर साल मरम्मत का दावा : Bilaspur government schools
  • कलेक्टर बोले- जर्जर स्कूल में न लगाएं क्लास

मामला बन्नाकडीह चौक स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल का है। स्कूल साल 1956 से संचालित हो रहा है। स्कूल में बारिश से बचाव के लिए छत के नीचे हरा मेट लगाकर अस्थायी व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद बारिश का पानी कक्षा के भीतर गिर रहा है।

ऐसे में बच्चों को भीगने के साथ किसी अनहोनी का भी खतरा बना हुआ है। वहीं, इस मामले में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि जर्जर भवनों में बच्चों की कक्षाएं नहीं लगाने के निर्देश दिए गए हैं। वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें : शैक्षिक कैलेंडर में बड़ा बदलाव: अब प्राइमरी बच्चों को भोजन के लिए करना होगा लंबा इंतजार, जानें नया समय

Bilaspur government schools
Bilaspur government schools : स्कूलों की बदहाल तस्वीर

 

जिले में 288 जर्जर स्कूल भवन : Bilaspur government schools

यह भी पढ़ें : Development News Chhattisgarh : जर्जर स्कूल बनेगा स्मार्ट स्कूल, ग्रामीणों की समस्याएं होंगी जल्द दूर

बन्नाक चौक स्कूल की स्थिति जिले के अन्य जर्जर स्कूलों की भी तस्वीर पेश करती है। जिले में 288 जर्जर स्कूल भवन चिन्हित किए गए हैं। कुछ दिन पहले जिले के एक अन्य स्कूल में बच्चों के पेड़ के नीचे पढ़ाई करने की तस्वीर भी सामने आई थी।

हाईकोर्ट ने मांगी थी प्रोग्रेस रिपोर्ट

यह भी पढ़ें : नदी तैरकर स्कूल पहुंचने वाले “ट्यूब मास्टर” 1994 से नहीं ली छुट्टी – एक गणित शिक्षक की मिसाल

पिछले साल जर्जर स्कूल भवनों से जुड़ी खबरों पर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने शासन और स्कूल शिक्षा सचिव से शपथ पत्र के साथ स्कूल भवनों की मरम्मत की प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कलेक्टर को ही जिम्मेदारी सौंपने पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि कलेक्टर हर जगह कैसे देखेंगे, शिक्षा सचिव की भी जिम्मेदारी है।

हर साल मरम्मत का दावा : Bilaspur government schools

यह भी पढ़ें : हसदा का जर्जर स्कूल: खुले आसमान के नीचे पढ़ाई, बारिश में रुकती क्लास — छात्र बोले, “भवन दो, भविष्य बचाओ”

शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन हर साल बारिश से पहले जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत और नए भवनों के निर्माण का दावा करते हैं। इसके बावजूद बारिश के दौरान कई स्कूलों में बच्चों को जर्जर भवनों में पढ़ाई करनी पड़ रही है।

कलेक्टर बोले- जर्जर स्कूल में न लगाएं क्लास

यह भी पढ़ें : Bilaspur government schools : स्कूलों की बदहाल तस्वीर, 288 जर्जर इमारतों में पढ़ रहे बच्चे

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि स्कूलों के रिनोवेशन का काम लगातार चल रहा है। आवश्यकता के अनुसार स्कूलों को बजट भी उपलब्ध कराया गया है।

यह भी पढ़ें : Child Rights Violation : स्कूल में बच्चों पर क्रूरता, बाल आयोग अध्यक्ष ने लिया संज्ञान

ख़बरें और भी हैं : Board Exam Preparation : स्कूल शिक्षा सचिव ने प्राचार्यों की लगाई क्लास, बोर्ड एग्जाम रिज़ल्ट सुधारने दिए कड़े निर्देश

Illegal Mining : रेत के अवैध उत्खनन पर सख्ती के संकेत, बैठक में प्रशासन ने क्या तय किया
Durg Crime : दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार, शिकायत दबाने के आरोपों की भी जांच की मांग
Chhattisgarh Medical Colleges : राज्य में नए मेडिकल कॉलेजों की तैयारी तेज, पांच संस्थानों को मिले डीन
PM Kisan 21st Installment : प्रधानमंत्री मोदी ने कोयंबटूर से जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त
Durg Police Action : अवैध महुआ शराब बेचते आरोपी पर कार्रवाई, 15 लीटर कच्ची शराब और नकदी जब्त

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Minor Driving Accident
Bilaspur Minor Driving Accident : नाबालिग की कार ने बाइक सवार इंजीनियर को मारी टक्कर, केस दर्ज!

Bilaspur Minor Driving Accident : सवाल उठ रहा…

Electric Shock Death
Electric Shock Death : फसल बचाने के लिए खेत में बिछाया करंट, चपेट में आने से युवक की मौत

Electric Shock Death : घटना से परिवार में…

Drug Smuggling Accused Escapes : इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागा तस्करी का आरोपी

Drug Smuggling Accused Escapes : अस्पताल के सीसीटीवी…

Archery Competition
Archery Competition : मुंगेली के दूजे लाल का राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन, जिले का बढ़ाया मान

पीएमश्री बी.आर. साव उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय के…

Sihawa Sheetla Shakti Peeth
Sihawa Sheetla Shakti Peeth : सिहावा के शीतला शक्ति पीठ में छप्पनभोग, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

शारदीय नवरात्रि के पंचमी पर्व पर सिहावा स्थित…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?