CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bulandshahr News: बुलंदशहर पुलिस ने चेकिंग के दौरान शातिर बदमाश को पकड़ा, अवैध हथियार बरामद

Bulandshahr News: बुलंदशहर पुलिस ने चेकिंग के दौरान शातिर बदमाश को पकड़ा, अवैध हथियार बरामद

By Newsdesk Admin
18/04/2025
Share

बुलंदशहर , 18 अप्रैल 2025 :

Bulandshahr News: बुलंदशहर के नवागत एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के चार्ज संभालते ही पुलिस अलर्ट मोड़ है. इसी क्रम में कोतवाली देहात पुलिस की बाइक सवार शातिर बदमाश के साथ देहात क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई. बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने की वजह से घायल हुआ है. पुलिस ने बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस व चोरी की बाइक भी बरामद की है.

बुलंदशहर की कोतवाली देहात पुलिस वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला रही है. इस अभियान के तहत देहात क्षेत्र के अनूपशहर रोड़ हजरतपुर बम्बे के पास पुलिस संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चैकिंग कर रही थी, तभी बाइक पर सवार 1 संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया. पुलिस ने उसको रुकने का इशारा किया लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए बाइक को तेजी से मोड़कर बम्बा पटरी की ओर भागने लगा. खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की. पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने की वजह से बदमाश घायल हुआ है.

बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद

पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश की पहचान भवनेश उर्फ अंकुर उर्फ तुषार पुत्र नन्दकिशोर निवासी ग्राम डयौटी थाना बछरायूं जनपद अमरोहा के रुप में हुई हैं. घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बदमाश के कब्जे से 1 तमंचा, कारतूस व दिल्ली से चोरी की बाइक बरामद हुई है. बदमाश भवनेश का लंबा आपराधिक इतिहास है. भवनेश पर यूपी और दिल्ली में आधा दर्जन से अधिक संगीन अपराध दर्ज है.

पुलिस की कार्रवाई पर क्या बोले अधिकारी?

एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के अनूपशहर रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी अनूपशहर रोड से एक बाइक सवार आता हुआ दिखाई दिया. पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया जिस पर वह अपनी बाइक नहर पटाने की तरफ मोड़कर तेजी से भागने लगा. पुलिस टीम ने संदिग्ध बाइक सवार का पीछा किया. पुलिस से खुद को घिरता देख बदमाश पुलिस टीम पर फायर किया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश भवनेश घायल हो गया. मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

Braj Parikrama : 90 साल की सास को सिर पर बैठाकर बहू करा रही 84 कोस परिक्रमा, हर कोई कर रहा सलाम
जज साहब…..मेरी उम्र 104 साल की हो गई है, अब तो दे दीजिए जमानत, हत्या के दोषी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में CJI खन्ना ने दिया ये फैसला
Special Intensive Revision SIR 2.0 : 4 नवंबर से शुरू होगी मतदाता सत्यापन प्रक्रिया, इस तारीख को जारी होगी अंतिम सूची
Yogi Breaking 🟠 “मैं यहां नौकरी करने नहीं आया हूं, मुझे अगर प्रतिष्ठा चाहिए होती तो अपने मठ में मिल जाती'” विधानसभा में बोले CM योगी
हम हिंदू हैं, लेकिन इसका मतलब…’, राज ठाकरे के बयान पर मंत्री बोले- ‘उनकी शंकाएं दूर करेगी सरकार’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anjali Death Case
Anjali Death Case : दिल्ली की बात कहकर निकली युवती दुर्ग में मिली मृत, सोशल मीडिया दोस्ती के बाद साथ रहने का खुलासा

शंकर नगर में 26 वर्षीय अंजलि घोड़ेस्वर की…

Ganja Seized
Ganja Seized : बढ़ई की दुकान में छिपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा

जिले में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई…

Cancer Medicine
Cancer Medicine : कैंसर की दवा 27 हजार, रिटेल कीमत सिर्फ 3 हजार? सुप्रीम कोर्ट ने एमआरपी पर उठाए सवाल

कैंसर समेत जरूरी दवाओं की कीमतों में बड़े…

Naxal Dump
Naxal Dump : कांकेर में नक्सल डंप की रकम को लेकर दो डीएसपी पर गंभीर आरोप, 20 लाख के गबन की जांच शुरू

नक्सल डंप से बरामद रकम को लेकर कांकेर…

Social Media Ban
Social Media Ban : बच्चों के सोशल मीडिया पर लग सकता है ताला, 18 साल की उम्र सीमा पर सरकार ने शुरू की तैयारी

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर केंद्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?