सीजी भास्कर , भिलाई नगर, 22 अगस्त। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी भाठा में निर्माणाधीन मकान से सेंटरिंग प्लेट चोरी मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार (Centering Plate Theft) किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई 45 नग लोहे की सेंटरिंग प्लेट, जिसकी कीमत करीब 45 हजार रुपए है, बरामद की है। चोरी में इस्तेमाल महिंद्रा पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 04 पीडी 8657 भी जब्त किया गया है।

यह भी पढ़ें : Durg Drug Arrest : दुर्ग में सूखा नशा चिट्टा के साथ दो गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार हथखोज पारा निवासी ठेकेदार बाबूलाल साहू ने 21 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई (Centering Plate Theft) थी कि उमरपोटी भाठा में डमडम पाण्डेय की बाड़ी के पास निर्माणाधीन मकान में रखी करीब 63 नग सेंटरिंग प्लेट चोरी हो गई हैं। शिकायत पर उतई पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की पुलिस ने जांच की। मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों की पहचान कर पूछताछ (Centering Plate Theft) की गई, जिसमें चोरी की वारदात में शामिल होने की बात सामने आई। आरोपियों ने पिकअप वाहन से सेंटरिंग प्लेट ले जाने की जानकारी दी। उनकी निशानदेही पर 45 प्लेट और पिकअप वाहन बरामद किया गया।
यह भी पढ़ें : Stray Cattle Dispute : आवारा मवेशियों को जंगल छोड़ने पर हमला, एक की मौत; 3 गंभीर
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय ठाकुर (23 वर्ष), ईश्वर निषाद (27 वर्ष), चन्द्रहास आडिल (25 वर्ष) और ललित साहू (57 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की। चारों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज (Centering Plate Theft) दिया गया।




