CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CGBSE board begins rechecking and revaluation process : 14 मई तक आवेदन

CGBSE board begins rechecking and revaluation process : 14 मई तक आवेदन

By Newsdesk Admin
01/05/2026
Share

सीजी भास्कर 1 मई I हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने छात्रों के लिए पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही दूसरी मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आवेदन तिथियों की भी घोषणा कर दी गई है। (CGBSE board begins rechecking and revaluation process)

Contents
  • 14 मई तक आवेदन का मौका : CGBSE board begins rechecking and revaluation process
  • ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प
  • दूसरी मुख्य परीक्षा के फॉर्म 4 मई से
  • किन छात्रों को मिलेगा मौका
  • स्कूल और समन्वय संस्थाओं के माध्यम से आवेदन

14 मई तक आवेदन का मौका : CGBSE board begins rechecking and revaluation process

मंडल के अनुसार, छात्र रिजल्ट जारी होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर यानी 14 मई 2026 तक पुनर्गणना (Re-totaling), पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्र अपनी जरूरत के अनुसार इन तीनों में से एक, दो या सभी प्रक्रियाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प

आवेदन का फॉर्म मंडल की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षार्थी इसे जिला, तहसील और विकासखंड स्तर की अग्रेषण संस्थाओं में निर्धारित शुल्क के साथ जमा कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। तय समयसीमा के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

दूसरी मुख्य परीक्षा के फॉर्म 4 मई से

मंडल ने हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी और अवसर परीक्षा 2026 की द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत 4 मई 2026 से 30 मई 2026 तक सामान्य शुल्क के साथ ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे। (CGBSE board begins rechecking and revaluation process)

किन छात्रों को मिलेगा मौका

दूसरी मुख्य परीक्षा में वे सभी छात्र आवेदन कर सकेंगे जो पहली मुख्य परीक्षा 2026 में पंजीकृत थे। इसमें पूरक (Supplementary) श्रेणी के विद्यार्थी, अनुत्तीर्ण छात्र और वे छात्र शामिल हैं जो अपनी श्रेणी सुधारना चाहते हैं।
इसके अलावा, मुख्य परीक्षा 2025 में पहली बार पंजीकृत होकर अनुत्तीर्ण या पूरक रहे छात्र भी क्रेडिट योजना के तहत पात्रतानुसार अपने विषयों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

स्कूल और समन्वय संस्थाओं के माध्यम से आवेदन

नियमित विद्यार्थियों को आवेदन अपने स्कूल के माध्यम से करना होगा, जबकि स्वाध्यायी और अवसर परीक्षार्थी समन्वय संस्थाओं के जरिए आवेदन कर सकेंगे।

Naxal Funding Case : राष्ट्र सुरक्षा से जुड़ा मामला, हाईकोर्ट ने नक्सल फंडिंग आरोपी को जमानत से किया इंकार
श्रीराम सिंधी पंचायत का 48 साल में पहली बार हुआ चुनाव, दिलीप पवानी अध्यक्ष निर्वाचित
Ahivara Nagar Palika : अहिवारा में पहली बार सीएमओ ने मुख्यालय में बनाया निवास, बढ़ी प्रशासनिक सक्रियता
महिला आरक्षण का रास्ता साफ, 2027 जनगणना के बाद बढ़ेगी लोस-विस सीटों की संख्या
Bhilai Road Accident : रफ्तार का कहर, दो युवकों की मौके पर मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस
Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस

बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को विकासखंड…

Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी
Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी

समग्र शिक्षा में काम करने वाले कर्मचारियों के…

Raipur Teacher Suspension Case : शराब केस में गिरफ्तारी के बाद शिक्षक निलंबित, 48 घंटे हिरासत बनी वजह
Raipur Teacher Suspension Case : शराब केस में गिरफ्तारी के बाद शिक्षक निलंबित, 48 घंटे हिरासत बनी वजह

शिक्षक निलंबन कार्रवाई (Raipur Teacher Suspension Case) 48…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan :  खासाडीह स्कूल में बच्चों ने बताई अपने सपनों के भारत की तस्वीर, भाषण से लेकर नृत्य तक दी शानदार प्रस्तुति

शासकीय प्राथमिक शाला खासाडीह में शनिवार को बच्चों…

Cleanliness Campaign
Cleanliness Campaign :  शीतला सरोवर को चमकाने नगर पालिका ने उठाया कदम, सफाई के साथ शुरू हुआ पौधरोपण

शहर के शीतला सरोवर में अब सफाई के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?