CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Tourism in Monsoon : मानसून में छत्तीसगढ़ बना पर्यटकों की पहली पसंद, बस्तर सबसे लोकप्रिय स्थल

Chhattisgarh Tourism in Monsoon : मानसून में छत्तीसगढ़ बना पर्यटकों की पहली पसंद, बस्तर सबसे लोकप्रिय स्थल

By Newsdesk Admin 28/06/2025
Share

रायपुर, 28 जून| Chhattisgarh Tourism in Monsoon : छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती मानसून में अपने पूरे शबाब पर होती है। हरियाली, पहाड़ और झरनों की मनमोहक छटा देशभर से पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है। पिछले पांच सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो बस्तर सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला पर्यटन स्थल बनकर उभरा है। यहां अब तक 20  हजार से अधिक पर्यटक घूमने आ चुके हैं, जबकि कवर्धा के झरनों और पहाड़ियों ने भी 15 हजार से ज्यादा सैलानियों को आकर्षित किया है।

पर्यटन विभाग के मुताबिक, वर्ष 2021 से 2025 के बीच छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के रिसार्ट्स में 84590 से अधिक पर्यटकों ने रुककर छत्तीसगढ़ की संस्कृति को करीब से जाना। इस दौरान रिसार्ट्स में पारंपरिक नृत्य, संगीत और स्थानीय व्यंजन का आयोजन कर पर्यटकों को राज्य की सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराया गया।

छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के पास कुल 23 रिसार्ट हैं, जिनमें से 13 का संचालन विभाग स्वयं करता है जबकि 10 का प्रबंधन निजी कंपनियों को सौंपा गया (Chhattisgarh Tourism in Monsoon)है। चित्रकोट, बारनवापारा, अमरकंटक, मैनपाट, कवर्धा, कोरबा, कोंडागांव जैसे प्रमुख स्थलों पर बने रिसार्ट पर्यटकों की पहली पसंद बने हुए हैं। धनमती रिसार्ट (चित्रकोट), बैगा इथनिक रिसार्ट (कवर्धा), सैला टूरिस्ट रिसार्ट (मैनपाट) और हरेली इको रिसार्ट (बारनवापारा) जैसे स्थल पर्यटकों को खास तौर पर पसंद आ रहे हैं।

पर्यटन विभाग ने इन पांच वर्षों में 11 करोड़ 68 लाख रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार “पर्यटन विभाग समय-समय पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित आयोजनों में भाग लेकर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को देशभर में प्रस्तुत करता (Chhattisgarh Tourism in Monsoon)है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार प्रचार-प्रसार कर लोगों को तीज-त्योहारों, परंपराओं और पर्यटन स्थलों की जानकारी दी जाती है।”

मानसून में छत्तीसगढ़ के जलप्रपात, हरियाली और ठंडी हवाएं न सिर्फ प्रकृति प्रेमियों बल्कि रोमांच और शांति की तलाश में आए सैलानियों के लिए भी आदर्श स्थल बन जाते हैं। आने वाले महीनों में राज्य की पर्यटन गतिविधियों में और वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।

You Might Also Like

Heritage Trees Conservation : सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को सहेजने की अनूठी पहल

GST Raid in Bhanupratappur : माइंस ठेकेदार के ठिकानों पर जीएसटी का छापा, आधी रात तक चली कार्रवाई

Balrampur Drowning Incident : नाले ने निगल ली दो मासूम जिंदगियां, गांव में पसरा मातम

Child Friendly Gram Panchayat Kachhiya : कछिया पंचायत ने रचा इतिहास, बाल हितैषी श्रेणी में पूरे प्रदेश में पाया पहला स्थान

Villager murdered on suspicion of witchcraft : दो सगे भाई गिरफ्तार

Newsdesk Admin 28/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Elephant Attack
Elephant Attack : आधी रात हाथियों के दहाड़ से दहशत का टापू बना मैनपाट! स्कूल और आशियाने जमींदोज!

सीजी भास्कर, 02 मई : सरगुजा जिले का…

Heritage Trees Conservation
Heritage Trees Conservation : सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को सहेजने की अनूठी पहल

सीजी भास्कर, 2 मई : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार…

GST Raid in Bhanupratappur
GST Raid in Bhanupratappur : माइंस ठेकेदार के ठिकानों पर जीएसटी का छापा, आधी रात तक चली कार्रवाई

सीजी भास्कर, 2 मई : छत्तीसगढ़ के कांकेर…

Political Defection in Chhattisgarh
Political Defection in Chhattisgarh : सियासी घमासान! नेताम का दावा-कांग्रेस विधायक BJP में आएंगे, पलटवार-नेताम ही करेंगे जॉइन!

सीजी भास्कर, 2 मई : छत्तीसगढ़ की सियासत…

Balrampur Drowning Incident
Balrampur Drowning Incident : नाले ने निगल ली दो मासूम जिंदगियां, गांव में पसरा मातम

सीजी भास्कर, 02 मई : बलरामपुर जिले के…

You Might Also Like

Heritage Trees Conservation
छत्तीसगढ़

Heritage Trees Conservation : सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को सहेजने की अनूठी पहल

02/05/2026
GST Raid in Bhanupratappur
छत्तीसगढ़

GST Raid in Bhanupratappur : माइंस ठेकेदार के ठिकानों पर जीएसटी का छापा, आधी रात तक चली कार्रवाई

02/05/2026
Balrampur Drowning Incident
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Balrampur Drowning Incident : नाले ने निगल ली दो मासूम जिंदगियां, गांव में पसरा मातम

02/05/2026
Child Friendly Gram Panchayat Kachhiya
छत्तीसगढ़

Child Friendly Gram Panchayat Kachhiya : कछिया पंचायत ने रचा इतिहास, बाल हितैषी श्रेणी में पूरे प्रदेश में पाया पहला स्थान

02/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?