CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Electricity Bill News: 11 सितंबर से कटेगा कनेक्शन, सरकारी विभागों में छाएगा अंधेरा

Electricity Bill News: 11 सितंबर से कटेगा कनेक्शन, सरकारी विभागों में छाएगा अंधेरा

By Newsdesk Admin
06/09/2026
Share
Electricity Bill News
Electricity Bill News

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : छत्तीसगढ़ में बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले सरकारी विभागों पर अब सख्ती (Electricity Bill News) होने जा रही है। बकायादार विभागों को समय पर भुगतान नहीं करने पर बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

Contents
  • 11 सितंबर से सरकारी कार्यालयों पर कार्रवाई Electricity Bill News
  • प्री-पेड सिस्टम लागू करने की तैयारी
  • सभी सरकारी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर
  • प्रदेशभर में 3200 करोड़ रुपये बकाया

रायपुर जिले में सरकारी कार्यालयों पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया बताया गया है। इसमें अकेले नगर निगम कार्यालयों का करीब 80 करोड़ रुपये का बिजली बिल बाकी है। प्रदेशभर में सरकारी विभागों पर सीएसपीडीसीएल का करीब 3200 करोड़ रुपये बकाया है। सरकारी विभागों पर बिजली बिल बकाया (Electricity Bill News) को लेकर अब विभाग ने वसूली तेज करने का फैसला लिया है।

 

Electricity Bill News

 

यह भी पढ़ें…75 Percent Attendance: कॉलेजों में 75% हाजिरी जरूरी, कम हुई तो अभिभावकों को मिलेगा अलर्ट

 

11 सितंबर से सरकारी कार्यालयों पर कार्रवाई Electricity Bill News

 

11 सितंबर से रायपुर में बकाया बिजली बिल वाले सरकारी कार्यालयों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू होगी। सीएसपीडीसीएल की योजना के मुताबिक शुरुआत सरकारी कार्यालयों से की जाएगी।

इसके बाद सरकारी स्कूलों, भवनों और हॉस्टलों पर भी बकाया वसूली के लिए सख्ती की जाएगी। बिजली बिल बकाया (Electricity Bill News) जमा नहीं करने वाले विभागों को अब कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

 

यह भी पढ़ें…State Politics : साय कैबिनेट में फेरबदल की फिर चर्चा, किसका बढ़ेगा कद-किसकी होगी छुट्टी?

 

प्री-पेड सिस्टम लागू करने की तैयारी

 

स्मार्ट मीटर लगने के बाद सीएसपीडीसीएल पिछले मार्च से सरकारी कार्यालयों में प्री-पेड सिस्टम शुरू करने की कवायद कर रहा है। हालांकि बकाया बिल और तीन महीने का एडवांस भुगतान नहीं होने के कारण इसमें देरी हुई।

अब बकाया वसूली के लिए बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की जा रही है। विभागों को उधारी पर बिजली देने की व्यवस्था खत्म करने की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें…CRPF Constable Bilaspur: ड्यूटी के बाद लापता आरक्षक का शव पेड़ पर फांसी से लटका मिला

 

सभी सरकारी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर

 

प्रदेशभर में विकासखंड स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इसके बाद सीएसपीडीसीएल ने सरकारी विभागों के लिए प्री-पेड सिस्टम लागू करने का फैसला किया है।

इस व्यवस्था में मोबाइल रिचार्ज की तरह विभागों को पहले तीन महीने की अनुमानित बिजली खपत की राशि जमा कर मीटर रिचार्ज करना होगा। इसके साथ ही पुराने बकाये का भुगतान भी साल के भीतर चार किस्तों में करना होगा। बिजली बिल बकाया (Electricity Bill News) को लेकर विभागों पर भुगतान का दबाव बढ़ाया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें…Car Accident Raipur Serikhedi: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, 22 साल की युवती की मौत; तीन घायल

 

प्रदेशभर में 3200 करोड़ रुपये बकाया

 

मई 2026 के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 32 सरकारी विभागों पर करीब 3200 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। इसके और बढ़ने की संभावना जताई गई है।

सबसे ज्यादा बकाया नगरीय निकायों पर है। इन पर करीब 1596.36 करोड़ रुपये का बिल बाकी है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग पर 1121.36 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है।

सरकारी विभागों पर बिजली बिल बकाया (Electricity Bill News) की बड़ी रकम को देखते हुए सीएसपीडीसीएल ने अब वसूली अभियान तेज करने का निर्णय लिया है। 11 सितंबर से शुरू होने वाली कार्रवाई में पहले सरकारी कार्यालयों को निशाने पर लिया जाएगा।

 

खबरें और भी हैं :Caste Census Form: जातिगत जनगणना के फॉर्म पर कांग्रेस का सवाल, नाना पटोले बोले- OBC का जिक्र तक नहीं

Good News : धनतेरस पर विधायक रिकेश सेन के प्रयास से 10 करोड़ के विकास कार्यों को मिली स्वीकृति, अनेक वार्ड में आरसीसी रोड, नाली निर्माण और डोम शेड
ड्रग तस्कर ने थाने में खुद को मारी गोली, पिस्टल लेकर पहुंचा था, 1814 करोड़ के ड्रग तस्करी मामले में था फरार
Weather Update Chhattisgarh 2026: दो दिन बाद बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के संकेत
भिलाई-3 के खेत में मिली युवक की लाश, भौंक रहे थे कुत्ते, लोगों ने देखा और बुला ली पुलिस, युवक दोस्त के साथ ट्रेन में बैंगलोर से आ रहा था फिर अचानक हुआ गायब
खुशवंत को सक्ती, गजेंद्र राजनांदगांव, राजेश जीपीएम जिले के प्रभारी मंत्री बने, विजय शर्मा को 3 जिलों की जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Electricity Bill News
Electricity Bill News: 11 सितंबर से कटेगा कनेक्शन, सरकारी विभागों में छाएगा अंधेरा

छत्तीसगढ़ में बिजली बिल का भुगतान नहीं करने…

Elephant Terror Korba: खेतों में घुसा हाथियों का झुंड, धान की फसल चट; पसान-केंदई में सबसे ज्यादा नुकसान

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : कोरबा में हाथियों…

River Accident Durg: जन्मदिन की पार्टी के बाद नदी में बहा युवक, 18 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : जन्मदिन की खुशी…

75 Percent Attendance: कॉलेजों में 75% हाजिरी जरूरी, कम हुई तो अभिभावकों को मिलेगा अलर्ट

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : कॉलेजों में विद्यार्थियों…

State Politics
State Politics : साय कैबिनेट में फेरबदल की फिर चर्चा, किसका बढ़ेगा कद-किसकी होगी छुट्टी?

छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर साय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?