CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Insta फ्रेंड से मिलने सात समंदर लांघ कर छत्तीसगढ़ के भिलाई आ गया फ्रैंच ⭕ न भरा सी फार्म और न ही पुलिस को लगी भनक, नवरात्रि में तालाब किनारे मिला बेहोश ⭕ आईबी ने की पूछताछ

Insta फ्रेंड से मिलने सात समंदर लांघ कर छत्तीसगढ़ के भिलाई आ गया फ्रैंच ⭕ न भरा सी फार्म और न ही पुलिस को लगी भनक, नवरात्रि में तालाब किनारे मिला बेहोश ⭕ आईबी ने की पूछताछ

By Newsdesk Admin
07/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 07 अक्टूबर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दोस्ती, प्रेम और इसके बाद कुछेक में धोखा, ठगी, ब्लैकमेलिंग के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुई दोस्ती के चलते फ्रांस का एक नागरिक अपनी महिला मित्र से मिलने नेहरु नगर भिलाई में आ धमका है। संबंधित थाना में बिना सूचना दिए वह 20 दिनों से एक होटल में ठहरा भी था और फिर नवरात्रि के प्रथम दिवस 3 अक्टूबर को वह सुपेला भेलवा तालाब में बेहोश मिला।नवरात्रि के पहले दिन जब लोग मॉर्निग वॉक कर रहे थे तो विदेशी व्यक्ति के अचेत पड़े होने की सूचना उन्होंने डायल 112 को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से उसे पल्स हास्पिटल ले गए फिर विदेशी नागरिक होने की वजह से उपचार के लिए चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि फ्रांस का नागरिक जिसका नाम जॉन है, भिलाई में घूमने आया था और मॉर्निंग वॉक करते भेलवा तालाब पहुंचा, वहां वर्कआउट अधिक करने से उसके शरीर में दर्द उठा तो उसने दवा का ओवर डोज ले लिया, जिससे वहीं गिर गया और बेहोश हो गया। सूचना पर तत्काल डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। पल्स अस्पताल में डॉक्टर्स ने उसे हायर सेंटर ले जाने के लिए बोला तो चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक जॉन की इंस्टाग्राम पर नेहरु नगर में रहने वाली एक महिला से दोस्ती हुई। वहां से उससे मिलने के लिए वह टूरिस्ट वीजा पर भारत पहुंचा और लेह-लद्दाख घुमते हुए 17- 18 सितम्बर को वह भिलाई नेहरू नगर आया और लिव स्टॉर होटल में ठहरा था। भिलाई घूमते समय उसकी मुलाकात एक 16 साल के लड़के से हुई जिससे उसने किराए के रुम के बारे में जानकारी ली, जहां से जॉन स्मृति नगर क्षेत्र में पीजी के रूप में रह रहा है।

सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि एक फ्रांसीसी नागरिक टूरिस्ट वीजा पर सुपेला थाना क्षेत्र में आया है। वह भेलवा तालाब में घुम रहा था और डिप्रेशन में था जिससे अचानक गिर गया। डायल 112 की मदद से उसे चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जब उसकी जांच की गई तो उसने सी फार्म नहीं भरा था। पुलिस और आईबी के अधिकारी उससे पूछताछ की जा चुकी है, कोई संदेहास्पद बात कुछ नहीं है।

समय पर नहीं मिला इलाज, बुजुर्ग महिला की मौत:दंतेवाड़ा में लेट से पहुंची एंबुलेंस; खराब रास्ते की वजह से हुई देरी..
Balodabazar District Accident : बलौदाबाजार में दर्दनाक हादसा, खड़ी क्रूजर को तेज रफ्तार हाईवा ने मारी टक्कर, दो की मौत, छह घायल
Balod Road Accident : ट्रक ने युवक को 400 मीटर और बाइक को 4 किमी तक घसीटा
चौथी ऑल इंडिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के सब जूनियर क्लास में ऋषभ ने मारी बाजी, छत्तीसगढ़ जल्द ही “भारत का खेल हब” के रूप में होगा प्रसिद्ध-रिकेश सेन
Bilaspur Raipur Highway Accident : सालगिरह से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, बिलासपुर-रायपुर NH पर ट्रेलर की टक्कर, चार की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gadar 3 Official Announcement : 25 साल बाद भी बरकरार ‘गदर’ का जलवा

Gadar 3 Official Announcement

Land Dispute Murder in Balrampur : चाचा-भतीजे ने कुल्हाड़ी से किया युवक की हत्या

Land Dispute Murder in Balrampur

WhatsApp Hacking Fraud Case : वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का WhatsApp हैक, ठगों ने परिचितों से मांगे 56 हजार रुपये

WhatsApp Hacking Fraud Case

Son Kills Mother After Family Dispute : मामूली विवाद में बेटे ने ली मां की जान

सीजी भास्कर, 15 जून। सक्ती जिले के डभरा…

Bhilai Finance Scam Arrest : दोस्त के नाम पर मोबाइल-टीवी फाइनेंस कराकर किस्त न चुकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bhilai Finance Scam Arrest

You Might Also Like

अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराज्य

Nigam new twist : कोरबा महापौर को हाई कोर्ट से राहत, जाति प्रमाण पत्र रद्द करने के आदेश पर लगाई रोक

30/08/2024
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियामनोरंजन

Bilaspur New Year Police Alert : नए साल की रात पुलिस अलर्ट, जश्न के लिए तय हुई समय-सीमा

31/12/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

नारायणपुर के 23वें SP बने रॉबिंसन गुड़िया, नक्सल मोर्चे की संभालेंगे कमान, इसी जिले में ASP रहे है

09/07/2025
घटना दुर्घटनाराज्य

Purnia Durga Visarjan Accident: विजयादशमी पर स्कॉर्पियो पूजा पंडाल में घुसी, पुजारी की मौत, 4 महिलाएं गंभीर घायल

03/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?