CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Good news : चार धाम यात्रा सहित सभी तीर्थ स्थलों पर वीआईपी दर्शन और उपलब्धता के आधार पर हेलीकॉप्टर यात्रा के लिए विधायक रिकेश सेन की नई पहल, वैशाली नगर विधानसभा के रहवासी ले सकेंगे लाभ

Good news : चार धाम यात्रा सहित सभी तीर्थ स्थलों पर वीआईपी दर्शन और उपलब्धता के आधार पर हेलीकॉप्टर यात्रा के लिए विधायक रिकेश सेन की नई पहल, वैशाली नगर विधानसभा के रहवासी ले सकेंगे लाभ

By Newsdesk Admin
25/10/2024
Share

बद्रीनाथ, केदारनाथ, वैष्णो देवी, काशी विश्वनाथ, अयोध्या, बैजनाथ धाम की सरल सहज यात्रा के लिए विधायक कार्यालय करेगा सहयोग व मार्गदर्शन

सीजी भास्कर, 25 अक्टूबर। चार धाम यात्रा सहित भारत वर्ष के सभी तीर्थ स्थलों में वीआईपी दर्शन सहित बद्रीनाथ, केदारनाथ, मां वैष्णो देवी दर्शन के लिए हेलीकाप्टर आदि की व्यवस्था तथा सुगम और सहज तीर्थ यात्रा के लिए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने एक नई सुविधा प्रारम्भ की है जिसका लाभ वैशाली नगर विधानसभा के वरिष्ठ नागरिक तथा रहवासी उठा सकेंगे।

विधायक रिकेश सेन ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हमारा देश अनादि काल से संस्कृति, आस्था, आस्तिकता और धर्म का महा देश है। इसके हर भाग और प्रांत में विभिन्न देवी-देवताओं से सम्बद्ध कुछ ऐसे अनेकानेक प्राचीन और धार्मिक स्थान (तीर्थ) हैं, जिनकी यात्रा के प्रति एक आम भारतीय नागरिक पर्यटन और धर्म आध्यात्म दोनों ही आकर्षणों से बंधा हुआ इन तीर्थस्थलों की यात्रा के लिए सदैव से उत्सुक रहा है। भारत के चारों कोनो में आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चारधाम हिन्दुओ के प्रमुख तीर्थ स्थल हैं। बद्रीनाथ उत्तराखण्ड, द्वारका गुजरात, जगन्नाथ पुरी ओड़िसा, रामेश्वरम तमिलनाडू चार धाम के आलावा गंगोत्री, यमुनोत्री, हरिद्वार, कनखल, ऋषिकेश, गोमुख, देवप्रयाग, जोशीमठ, हेमकुंड, वैष्णो देवी, अमरनाथ, मणिकर्ण, नैना देवी, वृन्दावन, बरसाना, गढ़मुक्तेश्वर, चित्रकूट, प्रयाग, अयोध्या, नंदीग्राम, काशी विश्वनाथ, गया, वैद्यनाथ मंदिर देवघर, वासुकिनाथ, गंगासागर, तारकेश्वर महादेव मिर्जापुर, कामाख्या, मल्लिकार्जुन, श्रीशैलम्, महाबलीपुरम, तिरुपति बालाजी, तिरुवाडी, तिरूचरापल्ली, कन्याकुमारी, शिवसमुद्रम, महाबलेश्वर, एलोरा, अजंता, भीमशंकर (भीमाशंकर), शिरडी, त्रयम्बकेश्वर, ओंकारेश्वर, अवंतिका (उज्जैन), पुष्कर, करौली, करणी माता, अमरकंटक, मैहर, राम वन सहित अन्य किसी भी तीर्थ स्थल पर दर्शन के लिए जाने वाले वैशाली नगर के रहवासी विधायक कार्यालय जीरो रोड जैन मंदिर के सामने वैशाली नगर में सम्पर्क कर अपनी यात्रा में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने तथा जिस तीर्थ पर वो जा रहे हैं वहां सरल और सहज ढंग से वीआईपी दर्शन व्यवस्था के लाभ का पत्र प्राप्त कर सकते हैं। विधायक रिकेश सेन ने यह भी बताया कि जिन तीर्थ स्थलों पर उपलब्धता के आधार पर हेलीकाप्टर से पहुंचने की व्यवस्था है, उसके लिए भी विधायक कार्यालय से बुकिंग और प्रशासनिक सहयोग की जानकारी मुहैया कराते हुए समुचित सहयोग और मार्गदर्शन किया जाएगा ताकि वरिष्ठ नागरिक उस क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्था और सहयोग से समुचित दर्शन लाभ प्राप्त कर सकुशल वैशाली नगर लौट सकें।

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा : 13 गायों की मौके पर दर्दनाक मौत, जांच में पहुंची पुलिस
निषाद आरक्षण मिला तो PM मोदी के लिए जान दे दूंगा, मुकेश साहनी का ‘सियासी बम
SAIL : Steel Plant में 356 पदों पर निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, देखिए कब है लास्ट डेट
Arbitrariness of private schools in Durg : प्रशासन सख्त, अब एक दुकान से ड्रेस-किताब खरीदने का नहीं बना सकेंगे दबाव
Passenger Train Cancelled in Chhattisgarh: तीन दिन ठप रहेंगी 6 लोकल ट्रेनें, रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Ganja Seizure
Pendra Ganja Seizure : 1.26 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Pendra Ganja Seizure : अधिकारियों का कहना है…

Chhattisgarh School Games 2026
Chhattisgarh School Games 2026 : 26वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम

Chhattisgarh School Games 2026 : इस आयोजन से…

RPF Train Fire
RPF Train Fire : दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

एक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण…

Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raigarh POCSO Case : पीड़ित की मां ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?